10+ Friendship Day Gift Ideas: फ्रेंडशिप डे सिर्फ दोस्ती का जश्न मनाने का दिन नहीं, बल्कि अपने सबसे खास दोस्त को यह एहसास दिलाने का भी मौका है कि वह आपकी जिंदगी में कितना मायने रखता है। अगर इस बार आप कोई ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं, जो सिर्फ दिखने में अच्छा ही नहीं बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी काम आए, तो टेक गैजेट्स और स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। हेयर केयर से लेकर गेमिंग और होम कम्फर्ट तक, यहां कुछ ऐसे गैजेट्स हैं जो आपके दोस्त को जरूर पसंद आएंगे।
अगर आपका दोस्त अपने बालों को स्टाइल करना पसंद करता है या हमेशा जल्दी में रहता है, तो Dreame Glory Hair Dryer एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें 110,000 RPM का हाई-स्पीड मोटर दिया गया है, जो कंपनी के अनुसार बालों को लगभग दो मिनट में सुखाने में मदद करता है। साथ ही, नेगेटिव आयन टेक्नोलॉजी बालों का फ्रिज़ कम कर उन्हें मुलायम बनाए रखने में मदद करती है।
कपड़ों की इस्त्री में समय बचाने के लिए Usha Techne Direct Garment Steamer भी एक उपयोगी गिफ्ट है। यह 920W की पावर और 21 ग्राम प्रति मिनट तक स्टीम आउटपुट के साथ आता है, जिससे कपड़ों को हैंगर पर टांगे-टांगे ही आसानी से स्टीम किया जा सकता है। यह कॉटन, सिल्क, लिनेन और सिंथेटिक समेत कई तरह के फैब्रिक के लिए उपयुक्त है। इसके साथ मिलने वाला डिटैचेबल लिंट रिमूवल ब्रश कपड़ों की सफाई में भी मदद करता है।
अगर आपका दोस्त घर से काम करता है या साफ हवा पसंद करता है, तो Pure Air PA1 Air Purifier एक अच्छा विकल्प है। इसमें 4-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है, जो धूल, धुआं और अन्य हवा में मौजूद कणों को फिल्टर करने में मदद करता है। इसके अलावा, एडजस्टेबल फैन स्पीड, अरोमाथेरेपी सपोर्ट और सॉफ्ट नाइट लाइट जैसी सुविधाएं इसे बेडरूम और होम ऑफिस के लिए उपयुक्त बनाती हैं।
स्किन केयर पसंद करने वाले दोस्तों के लिए Braun Face 810 Mini Facial Epilator एक उपयोगी गिफ्ट हो सकता है। यह डिवाइस चेहरे के बारीक बालों को हटाने के साथ-साथ त्वचा की गहराई से सफाई भी करता है। इसके साथ मिलने वाला क्लेंज़िंग ब्रश त्वचा को एक्सफोलिएट करने और पोर्स की सफाई में मदद करता है, जिससे त्वचा साफ और ताज़ा महसूस होती है।
गेमिंग पसंद करने वालों के लिए EvoFox Ghost X Pro Tri-Mode Wireless Gaming Mouse एक शानदार विकल्प है। इसमें ट्राई-मोड कनेक्टिविटी, डुअल 8,000Hz पोलिंग रेट और 30,000 DPI प्रिसिजन सेंसर दिया गया है। केवल 54 ग्राम वजन वाला यह माउस तेज़ रफ्तार गेमिंग के साथ-साथ रोजमर्रा के कामों के लिए भी उपयुक्त है।
वहीं, अगर आपका दोस्त अक्सर यात्रा करता है या गर्मी में व्यक्तिगत कूलिंग चाहता है, तो Orient Orbis 5-inch Personal Fan भी एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है। इसमें 360 डिग्री रोटेशन और क्लिप-ऑन डिजाइन मिलता है, जिससे इसे टेबल, बेड या स्टडी डेस्क पर आसानी से लगाया जा सकता है।
अगर आपका दोस्त पुराने हिंदी गांव का शौक़ीन है, तो Saregama Carvaan Premium Hindi फ्रेंडशिप डे पर एक शानदार गिफ्ट हो सकता है। इस पोर्टेबल म्यूजिक प्लेयर में 5,000 प्रीलोडेड हिंदी गाने दिए गए हैं, जिन्हें बिना इंटरनेट के भी सुना जा सकता है। इसके अलावा, इसमें FM रेडियो, ब्लूटूथ, USB और AUX कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है, जिससे इसे अलग-अलग डिवाइस के साथ आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
फिटनेस पसंद करने वालों और व्यस्त प्रोफेशनल्स के लिए Just Corseca SkySport Smartwatch एक उपयोगी फ्रेंडशिप डे गिफ्ट हो सकता है। इसमें 2.01 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है, जो नोटिफिकेशन, हेल्थ ट्रैकिंग और रोजमर्रा की गतिविधियों पर नजर रखने में मदद करता है।
अगर आप इस फ्रेंडशिप डे पर ऐसा तोहफा देना चाहते हैं, जो लंबे समय तक आपके दोस्त के काम आए, तो ये स्मार्ट गैजेट्स बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले iQOO Z11 5G को लेकर बड़ी जानकारी लीक, जानें क्या होंगे फीचर्स और संभावित कीमत