1 Ton Split AC या खरीदें Portable AC? मकान मालिक की मच मच से कौन सा एसी दिलाएगा छुटकारा

HIGHLIGHTS

अगर आप एसी खरीदने निकलें हैं तो कुछ बातों को जरूर जान लें।

एसी खरीदने के लिए आपको कौन सा एसी लेना है पहले इसपर विचार कर लें।

आप पोर्टेबल एसी या 1 टन के स्प्लीट एसी में से किसी एक को ले सकते हैं।

[पहले के मुकाबले आजकल जमाना बदल रहा है, लोग दूर-दराज के इलाकों और राज्यों से शहरों में काम करने आते हैं, अब यहाँ किराये पर रहने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं होता है। सर्दी में काम आसानी से चल जाता है लेकिन जैसे ही गर्मी की शुरुआत होती है तो टेंशन बढ़ने लगती है। असल में, घर में AC लगवाने की बात करो तो मकान मालिक का चेहरा देखने लायक हो जाता है। दीवार में छेद करना है, Outdoor Unit लगानी है यह सब सुनते ही वो मना कर देते हैं। ऐसे में Portable AC एक ऐसा ऑप्शन बनता जा रहा है, जो इस समय लोग बड़े पैमाने पर पसंद कर रहे हैं, इस एसी के साथ मकान मालिक की मच मच नहीं रहती है। लेकिन क्या यह सच में Split AC जितना अच्छा है? दोनों की कीमत लगभग 30,000 रुपये के आसपास इस समय आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजार में मिल जाने वाली है, ऐसे में आपके लिए कौन सा एसी बेस्ट होने वाला है यह बड़ा सवाल है। अगर आप केवल और केवल मकान मालिक की टेंशन के चलता एसी खरीदने वाले हैं तो आपको किस एसी के साथ जाना है आप जानते हैं, लेकिन इसके बाद भी हम आपको यहाँ 1 Ton Split AC और Portable AC के बीच के अंतर को बताने वाले हैं। आइए शुरू करते हैं।

दोनों एसी अलग अलग तरीके से काम करते हैं

1 Ton Split AC में कंप्रेसर और कंडेंसर घर के बाहर लगी यूनिट में होते हैं। कमरे के अंदर सिर्फ इंडोर यूनिट रहती है जो ठंडी हवा देती है। इसीलिए Split AC कम आवाज करता है और बेहतर कूलिंग देता है। वहीं, Portable AC में Compressor Condenser और बाकी सभी Parts एक ही Unit में होते हैं जो कमरे के अंदर रखी जाती है। गर्म हवा बाहर निकालने के लिए एक Pipe को खिड़की से बाहर करना पड़ता है। लेकिन इससे कमरे में हल्का नेगेटिव प्रेशर बनता है और बाहर की गर्म हवा दोबारा अंदर घुसने लगती है। इसीलिए Portable AC को कमरा ठंडा करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

यह भी पढ़ें: कबाड़ा नहीं गर्मी में वरदान हैं ‘पुरानी बोतल’..Cooler को बना देती हैं AC का बाप!

बिजली बिल कौन से एसी से कम आता है?

यहाँ दोनों में साफ फर्क है। 1 Ton Split AC 900 से 1100 watt बिजली खाता है जबकि Portable AC 1200 से 1500 watt तक खा सकता है। Split AC को BEE Star Rating और बेहतर ISEER score मिलता है जिससे इसकी energy efficiency ज्यादा होती है। ज्यादातर Portable ACs में Star Rating होती ही नहीं। पूरे गर्मी के मौसम में Portable AC का बिजली बिल Split AC के मुकाबले काफी ज्यादा आ सकता है।

नॉइज़ और कूलिंग में कितना फर्क?

Split AC का Compressor बाहर होता है इसलिए Indoor Unit बिल्कुल नॉइज़ फ्री हो सकता है, हालांकि कई मामलों में ऐसा नहीं होता है, हल्की फुलकी आवाज आती ही है। इसके अलावा जिनमें कम आवाज होती है, उनके साथ रात को सोते वक्त ऐसा नहीं लगेगा कि कमरे में कोई machine चल रही है। Portable AC का पूरा System कमरे के अंदर होता है इसलिए आवाज और Vibration दोनों महसूस होते हैं।

Cooling की बात करें तो Split AC कमरे का तापमान ज्यादा Stable रखता है और उमस को भी बेहतर तरीके से Control करता है। खासकर मुंबई, चेन्नई जैसे Humid शहरों में Split AC का फायदा ज्यादा महसूस होता है।

Installation और कीमत

Split AC लगाने के लिए Professional Installation जरूरी होती है। दीवार में Drilling Indoor और Outdoor Unit Fitting और Piping सब होती है। भारत में 1 Ton Split AC 28,000 से 35,000 रुपये के बीच मिल जाता है। हालांकि, Installation का खर्च अलग से होता है।

दूसरी ओर, Portable AC में Installation की कोई जरूरत नहीं। एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाना आसान है। लेकिन इसकी कीमत भी 30,000 रुपये के आसपास या उससे ज्यादा होती है और बिजली का खर्च ऊपर से ज्यादा हो सकता है।

अगर घर में Split AC लगाना संभव है तो हर मामले में यही बेहतर है। कम बिजली खपत कम आवाज और लंबे समय में कम खर्, सब मामलों में Split AC आगे है। लेकिन अगर किराए के घर में हैं दीवार में outdoor unit लगाने की सुविधा नहीं है या AC को अलग अलग कमरों में इस्तेमाल करना है तो Portable AC काम का है। बस खरीदने से पहले यह ज़रूर ध्यान रखिए कि इसकी बिजली खपत ज्यादा होगी और Efficiency कम रहेगी।

आर्टिकल में AC से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: कूलर में छिड़क दें ये 5 रुपये वाला आइटम.. मिनटों में डबल हो जाएगी कूलिंग

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :