थ्रिलर-एक्शन पर बोल्डनेस भारी..इन वेब-सीरीज के हर सीन में छूट जाते हैं पसीने, मिली है खतरनाक रेटिंग

Web-Series या Movies देखना लोगों को काफी पसंद आता है. हालांकि, OTT पर कई ऐसी मूवी या वेब-सीरीज भी उपलब्ध हैं जिन्हें आप परिवार के साथ नहीं देख सकते हैं. इन मूवी या वेब-सीरीज को बच्चों के लिए नहीं बनाया था. यहां तक की सेंसर बोर्ड ने भी इनमें से कई सीरीज को ए सर्टिफिकेट दिया है. हालांकि, इन वेब-सीरीज की कहानी और एक्टिंग इतनी दमदार होती है कि लोगों के बीच ये फेमस हो जाते हैं.
हम आपको आज यहां पर ऐसी ही कुछ दमदार मूवी और वेब-सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें आपको एक्शन, थ्रिल के साथ बोल्डनेस का भी तड़का देखने को मिलेगा. आपको फिर से बता दें कि इन मूवी को देखते समय ध्यान रखें आप इसे परिवार या बच्चों के साथ नहीं देख रहे हैं. इसमें दिखाए गए कई सीन आपको परिवार के सामने शर्मिंदा कर सकते हैं.
Tribhuvan Mishra CA Topper
मानव कौल की एक्टिंग पसंद करने वालों के लिए यह मस्ट वॉच सीरीज है. इसमें वह लीड रोल में है. बैंकिंग संकट के कारण सीए टॉपर त्रिभुवन मिश्रा को एक काम करने पड़ते हैं जिसको समाज में काफी गलत नजर से देखा जाता है. वह ऑनलाइन अपने काम को रजिस्टर करके अपने जिस्म का सौदा करते हैं. लेकिन, इस दौरान आपको कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे जो आपको लगातार बांधे रखता है. IMDb पर इसको 7 रेटिंग मिली है. आप इसे Netflix पर देख सकते हैं.
Dev DD
इस वेब सीरीज को आप JioCinema पर देख सकते हैं. इसके 2 सीजन अब तक आ चुके हैं. इसमें आपको टोटल 28 एपिसोड देखने को मिलेंगे. इस सीरीज विक्की की कहानी दिखाई गई है जो एक मॉडर्न लड़की है. उसकी आदतों की वजह से आसपास के लोग उसे नीची नजर से देखते हैं लेकिन वह अपनी पसंद के अनुसार जिंदगी जीने में यकीन रखती है.
Apharan
अपहरण वेब-सीरीज को भी काफी लोगों ने पसंद किया. इसको IMDb पर इसको 8 से ज्यादा रेटिंग मिली है. इसमें पुलिस अधिकारी रुद्र की कहानी दिखाई गई है. वह एक अपराधी को पकड़ने के मिशन पर है. लेकिन उसकी वजह से ही उनका निजी लाइफ दांव पर भी लगा है. इस दौरान कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं. इसकी भाषा और सीन की वजह से इसे भी एडल्ट की कैटेगरी में डाला गया है. इस सीरीज को आप ALTT बालाजी पर देख सकते हैं.
Gandii Baat
इस लिस्ट में सबसे आखिरी में हम बात करने जा रहे हैं गंदी बात की. गंदी बात को सबसे पहले साल 2018 में रिलीज की गई थी. इसके बाद से इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई और अभी तक इसके 7 सीजन आ चुके हैं. इसमें हर एपिसोड छोटी-छोटी कहानी को दिखाता है. इस सीरीज को आप ALTT बालाजी पर देख सकते हैं.
Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.
View full profile