Digit.in

The Family Man से भी जबरदस्त ये 5 वेब-सीरीज! देख श्रीकांत तिवारी भी बजाएगा ताली, पहली वाली का तो कोई तोड़ ही नहीं

The Family Man से भी जबरदस्त ये 5 वेब-सीरीज! देख श्रीकांत तिवारी भी बजाएगा ताली, पहली वाली का तो कोई तोड़ ही नहीं

Web-Series Like The Family Man: मनोज बाजपेयी की वेब-सीरीज The Family Man को लोगों ने खूब पसंद किया है. इस सीरीज के अभी तक दो सीजन आ चुके हैं. दोनों ही खूब लोकप्रिय है. The Family Man जैसी वेब-सीरीज देशभक्ति की सच्ची भावना को बयां करती है. हिंदी भाषा की यह जासूसी थ्रिलर सीरीज आपको लगातार बांधकर रखती है.

The Family Man में श्रीकांत तिवारी की कहानी दिखाई गई है. जो दुनिया की नजरों में तो एक मिडिल-क्लास शख्स है. लेकिन वह मुख्य तौर पर नेशनल इंटेलीजेंस एजेंसी के लिए बतौर सीक्रेट जासूस के तौर काम करते हैं. अगर इसकी कहानी आपको पसंद आई है तो आपको यहां पर कुछ और वेब-सीरीज के बारे में बता रहे हैं जो आपको रोमांच से भर देंगी.

कहां देखें: JioHotstar

The Night Manager भी एक जबरदस्त वेब-सीरीज है. इसको पहली बार साल 2023 में रिलीज किया गया था. इसमें आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और शोभिता धूलिपाला जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं. IMDb पर इस वेब-सीरीज को 7.6/10 रेटिंग मिली है. ढाका के एक होटल का नाइट मैनेजर एक खतरनाक प्लान से परेशान हो जाता है. उसे एक क्रिमिनल के इनर सर्कल में घुसकर उसे धोखा देना है और अथॉरिटीज के हवाले करना है.

कहां देखें: Amazon Prime Video

Indian Police Force में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और विवेक ओबेरॉय लीड रोल में हैं. यह साल 2023 में आई थी. इसको एक्शन, ड्रामा और थ्रिलर जॉनर में पेश किया गया था. IMDb पर इसको 5 से ज्यादा रेटिंग मिली है. इसकी कहानी एक्शन से भरी हुई है. दिल्ली कैडर का IPS ऑफिसर SP Kabir Malik देशभर में हुए बम धमाकों के मास्टरमाइंड आतंकवादी को पकड़ने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है.

कहां देखें: JioHotstar

केके मेनन इसमें लीड रोल में हैं. साल 2020 में आई यह वेब-सीरीज आपका दिल जीतने के लिए काफी है. अगर आपको एक्शन-क्राइम और थ्रिलर पसंद हैं तो यह वेब-सीरीज को देखने का प्लान बना लें. IMDb पर इस वेब-सीरीज को 8.5 से भी ज्यादा रेटिंग मिली है. देश पर हुए आतंकी हमलों के पैटर्न को समझकर रॉ एजेंट अपनी टीम के साथ मास्टरमाइंड को कैसे पकड़ेगा वह देखना दिलचस्प है.

कहां देखें: Netflix

Bard of Blood को साल 2019 में रिलीज किया गया था. लेकिन, इसकी लोकप्रियता अभी भी है. इमरान हाशमी जैसे लीड एक्टर के साथ यह वेब-सीरीज आपको पूरा थ्रिल देगी. IMDb पर इस वेब-सीरीज को लगभग 7 रेटिंग मिली है. RAW से निकाला गया एजेंट Kabir Anand चार भारतीय जासूसों को बचाने के लिए बालोचिस्तान में एक खुफिया मिशन पर जाता है लेकिन मिशन उल्टा पड़ जाता है. इसमें थ्रिलर का दमदार डोज है.

कहां देखें: JioHotstar

अगर आपको सच्ची घटना पर आधारित फिल्में या वेब-सीरीज पसंद आती है तो यह शो आफके लिए है. इसमें अभय देओल के साथ सुमीत व्यास, रोहन गंडोत्रा और माही गिल लीड रोल में हैं. IMDb पर इसको 6 स्टार रेटिंग मिली है. सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह सीरीज 1962 के युद्ध की कहानी है. 124 भारतीय सैनिकों ने 3000 चीनी सैनिकों से आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी. मेजर सूरज सिंह की अगुआई में रेवाड़ी के इन सैनिकों ने लद्दाख को बचाने के लिए सबकुछ दांव पर लगा दिया था.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles