OTT पर ट्रेंड कर रही है Gullak जैसी ये सीरीज, बखूबी से दिखाती है मिडिल क्लास की कहानी, हंसाएगी भी, रुलाएगी भी
OTT प्लेटफॉर्म पर फैमिली ड्रामा की एक अलग ही जगह बन चुकी है. Gullak जैसी सीरीज को लोगों ने खूब पसंद किया था. इसका नया सीजन भी आने वाला है. लेकिन, अगर आपको Gullak जैसी सीरीज़ पसंद आई थी, जहां कहानी में सादगी थी, भावनाएं थीं और घर जैसा अहसास था, तो OTT पर मौजूद एक और सीरीज आपका दिल जीत लेगी.
Surveyअच्छी बात है कि यह वेब-सीरीज को आपको Gullak जैसे ही हंसाएगी भी और कई जगह सोचने पर मजबूर भी करेगी. हम बात कर रहे हैं वेब-सीरीज Bakaiti की. OTT पर आने वाली चमक-धमक और हाई बजट शो के बीच Bakaiti एक सिंपल लेकिन दिल से बनी कहानी है, जो यह याद दिलाती है कि असली ड्रामा हमारे अपने घरों में ही होता है.
यह सीरीज भी आपको मिडिल क्लास परिवार की रोज़मर्रा की जिंदगी, उनकी नोकझोंक और छोटे-छोटे सपनों को बेहद सादगी से दिखाती है. अगर आपने Gullak देखी है और उसकी सादगी, घरेलू माहौल और हल्के-फुल्के हास्य को पसंद किया है, तो Bakaiti आपके लिए ही बनी है.
Bakaiti की कहानी
आपको बता दें कि Bakaiti एक फैमिली-ड्रामा सीरीज है जो भारतीय मिडिल क्लास फैमली के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें बड़े-बड़े ट्विस्ट या सनसनीखेज घटनाएं नहीं हैं. इसकी ताकत इसकी सादगी, असली लगने वाले किरदार और रोजमर्रा की परिस्थितियों में छिपा ह्यूमर है. सीरीज का टोन हल्का है, लेकिन कई जगह यह इमोशनल भी कर देती है.
सीरीज़ की कहानी एक आम परिवार की है, जहां घर के हर सदस्य की अपनी सोच, अपनी परेशानियां और अपने छोटे-छोटे सपने हैं. पिता परिवार की जिम्मेदारियों में उलझे हुए हैं, मां घर को संभालने के साथ भावनात्मक संतुलन बनाए रखने की कोशिश करती हैं, और बच्चे अपनी दुनिया में खोए हुए हैं.
घर में होने वाली छोटी-छोटी बहसें, पैसों की तंगी, पड़ोसियों से तुलना, बच्चों की पढ़ाई, और त्योहारों की तैयारियां, यही इस सीरीज की असली कहानी है. लेकिन खास बात यह है कि इन साधारण पलों को जिस तरह पेश किया गया है, वह दर्शकों को अपने घर की याद दिला देता है. जहां Gullak में मिश्रा परिवार की कहानी दिखाई गई थी, वहीं Bakaiti में भी वही घरेलू अपनापन और हल्की-फुल्की ‘बकैती’ यानी रोज की नोकझोंक कहानी को आगे बढ़ाती है. संवाद बेहद नेचुरल हैं और कई सीन ऐसे हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं.
स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Bakaiti की स्ट्रीमिंग डिटेल्स की बात करें तो इस वेब-सीरीज को आप पूरी फैमली के साथ देख सकते हैं. इसको आप ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देख सकते हैं.
क्या खास है?
Bakaiti की सबसे बड़ी ताकत इसका रियलिस्टिक ट्रीटमेंट है. यह सीरीज़ ओवरड्रामैटिक होने की कोशिश नहीं करती. किरदार बनावटी नहीं लगते. ऐसा महसूस होता है जैसे कैमरा किसी असली घर के अंदर चल रहा हो. सीरीज का ह्यूमर भी सिचुएशनल है, जो जबरदस्ती ठूंसा हुआ नहीं लगता. अगर आप तेज-तर्रार थ्रिलर या एक्शन देखना चाहते हैं, तो यह शो आपके लिए नहीं है. लेकिन अगर आप ऐसी कहानी चाहते हैं जो आपको अपने परिवार की याद दिलाए, तो Bakaiti निराश नहीं करेगी.
IMDb रेटिंग
Bakaiti को IMDb पर लगभग 8.0/10 की रेटिंग मिली है, जो यह दिखाती है कि दर्शकों को इसका कंटेंट पसंद आ रहा है. फैमिली ड्रामा कैटेगरी में यह सीरीज़ धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही है.
यह भी पढ़ें: कब बना था आपका फोन? जानें स्मार्टफोन की सही उम्र, ये है छोटी-सी ट्रिक, मिनटों में मिल जाएगी पूरी कुंडली
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile