पसंद आया Panchayat का नया सीजन तो IMDb पर उससे भी ज्यादा रेटिंग वाली ये वेब सीरीज जरूर देखें, हंसा हंसा कर रुला देगी कहानी
अगर आपको पंचायत सीजन 4 की देसी कॉमेडी, सादगी, और रिलेटेबल कहानी पसंद आई, तो नीचे दी गई पांच हिंदी वेब सीरीज और फिल्में आपके लिए परफेक्ट हैं। ये सभी परिवार के साथ बैठकर देखी जा सकती हैं। इन सभी में हंसी, इमोशंस, और देसी वाइब्स का बेहतरीन तड़का आपको मिलता है। ये वेब सीरीज और मूवीज Amazon Prime Video, Netflix, SonyLIV, और Disney+ Hotstar (JioHotstar) जैसे प्लेटफॉर्म्स पर देखी जा सकती हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Gullak
कहाँ देखें: SonyLIV
इस वेब सीरीज को आप SonyLIV पर देख सकते हैं। जानकारी के लिए बता देते हैं, इस वेब सीरीज के 4 सीजन आ चुके हैं और आने वाले समय में इसका 5वां सीजन भी आने वाला है। चारों सीजन हंसी से सराबोर हैं। इस वेब सीरीज को आप अप पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं, इसमें एक गुल्लक के द्वारा मिश्रा परिवार की हंसी भारी कहानी को सुनाया जाता है। इस वेब सीरीज को भी Panchayat Web Series के ही निर्माता यानि TVF की ओर से बनाया गया है। इस वेब सीरीज को 9 Filmfare OTT awards मिले हैं। IMDb पर Gullak को 9.1 रेटिंग प्राप्त है।
Bareilly Ki Barfi
कहाँ देखें: Netflix/JioHotstar
बरेली की बिंदास लड़की बिट्टी (कृति सेनन) अपनी जिंदगी में प्यार और आजादी की तलाश में है। जब वह एक किताब के लेखक (आयुष्मान खुराना) से मिलती है, तो मजेदार गलतफहमियां और रोमांस की कहानी शुरू होती है। राजकुमार राव का किरदार इस कॉमेडी को और मजेदार बनाता है। इस कहानी को भी आप अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। इसकी IMDb rating की बात करें तो यह 7.5 रेटिंग के साथ आती है।
Kota Factory
कहाँ देखें: Netflix
कोटा, राजस्थान में IIT की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स की जिंदगी पर आधारित यह सीरीज पढ़ाई के दबाव, दोस्ती, और टीनएज मस्ती को दिखाती है। वैभव और उसके दोस्तों की कहानी में जीतू भैया (जितेंद्र कुमार) का प्रेरक किरदार हंसी और प्रेरणा दोनों देता है। इस कहानी को देखकर भी आपके पूरे परिवार के पेट में दर्द हो जाने वाला है। इसकी IMDb रेटिंग 9.0 है।
Bhool Bhulaiyaa 2
कहाँ देखें: Netflix
रूहान (कार्तिक आर्यन) और रीत (कियारा आडवाणी) की मुलाकात एक पुरानी हवेली में होती है, जहां मंजुलिका (एक भूतनी की कहानी) फिर से जिंदा हो जाती है। यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म हंसी और डर का शानदार मिश्रण है। इसे भी आपको एक बार जरूर देखना चाहिए, और अगर आपको Panchayat Season 4 पसंद आया है तो यह कॉमेडी फिल्म भी आपको बेहद ही ज्यादा पसंद आने वाली है। इसकी IMDb रेटिंग 5.7 है।
Tripling
कहाँ देखें: TVF Play/ ZEE5
तीन भाई-बहन, चंदन, चंचल, और चितवन, एक रोड ट्रिप पर निकलते हैं, जहां उनकी पुरानी यादें, नोकझोंक, और मजेदार सिचुएशन्स हंसी का तड़का लगाते हैं। यह सीरीज परिवार और दोस्ती के रिश्तों को मजेदार अंदाज में दिखाती है। इस वेब सीरीज को भी आपको जरूर देखना चाहिए। इसे देखकर भी आप अपनी ही पुरानी यादों में खो जाने वाले हैं। इसकी IMDb रेटिंग 8.5 है।