मई 2026 का तीसरा हफ्ता शुरू हो गया है, जो OTT दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है। इस सप्ताह अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में, वेब सीरीज और रियलिटी शोज़ रिलीज होने जा रहे हैं। क्राइम थ्रिलर, कोर्टरूम ड्रामा, रोमांटिक कॉमेडी और हाई-सोसायटी रियलिटी कंटेंट पसंद करने वाले दर्शकों के लिए इस बार काफी कुछ नया देखने को मिलेगा।
इस हफ्ते रिलीज होने वाली कंटेंट लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा की कोर्टरूम थ्रिलर ‘सिस्टम’ से लेकर दुबई की लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली रियलिटी सीरीज ‘देसी ब्लिंग’ तक कई चर्चित टाइटल शामिल हैं। वहीं मलयालम रोमांटिक कॉमेडी ‘मधुविधु’ और बदले की कहानी पर आधारित ‘सतरंगी: बदले का खेल’ भी दर्शकों का ध्यान खींच सकती हैं। अगर आप इस हफ्ते घर बैठे कुछ नया और मनोरंजक देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये अपकमिंग रिलीज़ आपकी वॉचलिस्ट में ज़रूर शामिल होनी चाहिएं।
कहां देखें: Netflix
रिलीज डेट: 20 मई 2026
‘देसी ब्लिंग’ एक नई रियलिटी सीरीज़ है, जिसमें दुबई में रहने वाले अमीर और ग्लैमरस भारतीय एक्सपैट्स की लाइफस्टाइल दिखाई जाएगी। शो में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश जैसे कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे। सीरीज़ में हाई-प्रोफाइल पार्टियां, लग्जरी लाइफस्टाइल और पर्सनल रिलेशनशिप ड्रामा देखने को मिलेगा।
कहां देखें: SonyLIV
रिलीज डेट: 22 मई 2026
‘मधुविधु’ एक मलयालम रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसकी कहानी अमृतराज उर्फ अम्मू के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार शरफुद्दीन ने निभाया है। अडूर के एक पारंपरिक पुरुष-प्रधान परिवार से ताल्लुक रखने वाला अम्मू शादी के लिए लड़की ढूंढने में परेशानियों का सामना करता है, जिसकी वजह स्थानीय अंधविश्वास बनते हैं।
कहां देखें: Amazon Prime Video
रिलीज डेट: 22 मई 2026
निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की कोर्टरूम थ्रिलर ‘सिस्टम’ में सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं। कहानी नेहा राजवंश नाम की एक महत्वाकांक्षी और प्रभावशाली पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पर आधारित है। अपने पिता की लॉ फर्म में पार्टनर बनने के लिए उसे लगातार 10 केस जीतने की चुनौती दी जाती है।
कहां देखें: ZEE5
रिलीज डेट: 22 मई 2026
‘सतरंगी: बदले का खेल’ एक क्राइम और रिवेंज थ्रिलर है। इसकी कहानी बबलू महतो के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार अंशुमान पुष्कर ने निभाया है। पिता की मौत के बाद उसे मजबूरी में उनका काम संभालना पड़ता है। इसी दौरान उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है और वह ताकतवर सिंह परिवार से बदला लेने की योजना बनाता है।
यह भी पढ़ें: Paytm ने लॉन्च किया ‘Pocket Money’ फीचर, बिना बैंक अकाउंट के होगी पेमेंट, जानिए कैसे