Panchayat और Mirzapur भी लगेगी फीकी! इन 4 वेब-सीरीज के आगे भूल जाएंगे बनराकस और कालीन भैया को, 70% लोग अनजान
Amazon Prime Video पर आपको हर तरह की वेब सीरीज मिल जाएंगी. इस पर आप ड्रामा, थ्रिलर, डार्क कॉमेडी जैसी कई सीरीज देख सकते हैं. हालांकि कुछ शो बेहद उम्दा हैं, लेकिन उन्हें वैसा ध्यान नहीं मिला, जैसा मिलना चाहिए था. कई ऐसी सीरीज हैं जो 'Panchayat' और 'Mirzapur' जैसी हिट शोज़ को भी कड़ी टक्कर देती हैं.
हालांकि, ज्यादातर लोग पब्लिसिटी न होने की वजह से इन शो से अनजान है. ये शो न सिर्फ शानदार प्लॉट पेश करते हैं बल्कि अपनी कहानियों के जरिए दिल और दिमाग दोनों को झकझोरते हैं. यहां पर ऐसी ही कुछ सीरीज के बारे में बता रहे हैं जो अंडर-रेटेड हैं लेकिन पंचायत और मिर्जापुर को टक्कर देती हैं.
Afsos
यह वेब सीरीज एक अनोखे दृष्टिकोण वाली डार्क कॉमेडी है, जिसमें गुलशन देवैया ने मुख्य किरदार निभाया है. कहानी नकुल नाम के एक लेखक की है, जो अपनी जिंदगी से पूरी तरह ऊब चुका है और बार-बार आत्महत्या की कोशिश करता है. थक-हारकर वह एक पेशेवर हिटमैन को अपनी जान लेने का काम सौंपता है. मगर जैसे-जैसे उसे जीने के नए मकसद मिलने लगते हैं, वह खुद ही उस हत्यारे से पीछा छुड़ाने की कोशिश करता है. यह सीरीज थ्रिलर और डार्क ह्यूमर के फ्यूजन का बेहतरीन उदाहरण है.
Bambai Meri Jaan
यह क्राइम ड्रामा 1960 के दशक की मुंबई में सेट है और एक ईमानदार पुलिस अफसर इस्माइल कादरी की कहानी को दिखाता है, जो शहर से गैंगस्टर कल्चर मिटाने का प्रयास करता है. उस समय सुलैमान हाजी मकबूल, अन्ना मुदालियार और अजीम पठान जैसे डॉन शहर पर राज करते हैं. सीरीज इस्माइल की चुनौतीपूर्ण जर्नी और गैंग वॉर के बीच उसके संघर्ष को दिखाती है.
जाकिर खान की यह कॉमेडी सीरीज रॉनी भैया की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इंदौर का एक साधारण युवक है. वह अक्सर यह दावा करता है कि उसके चाचा विधायक हैं, जिससे उसे समाज में कुछ खास दर्जा मिल सके. असल में वह सिर्फ एक बड़ा सपना देखने वाला आम इंसान है, जो अपने झूठे दावों के सहारे जिंदगी की उलझनों से जूझता है. शो में छोटे शहर की जिंदगी, हास्य और इमोशन का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है.
Vella Raja
यह तमिल एक्शन ड्रामा देवा नामक ड्रग लॉर्ड पर केंद्रित है, जो शहर के ड्रग नेटवर्क को नियंत्रित करता है. उसकी गतिविधियों से परेशान होकर पुलिस अफसर थेरेसा उसे पकड़ने की मुहिम में जुट जाती है. जब पुलिस का दबाव बढ़ता है, तो देवा एक जर्जर लॉज में छिप जाता है. यह शो एक्शन, रोमांच और ट्विस्ट से भरपूर है.