Top OTT This Week: इस हफ्ते मारधाड़ के साथ भरपूर एक्शन वाली वेब-सीरीज और फिल्में, जैकी श्रॉफ भी कर रहे हैं वापसी, देखें लिस्ट

Top OTT This Week: हाल ही में कई मूवी और वेब सीरीज रिलीज हुई है. 18 जनवरी तक कई और दमदार वेब-सीरीज आने वाली हैं. आप इन वेब-सीरीज को Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar और दूसरे OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. यहां पर आपको उन टॉप वेब-सीरीज और मूवी के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप इस वीकेंड पर देख सकते हैं.

Paatal Lok Season 2

कहां देखें: Amazon Prime Video

Amazon Prime Video चार साल से ज्यादा समय के बाद आइकॉनिक पाताल लोक दूसरे सीजन के साथ वापस आ गया है. पाताल लोक सीजन 2 17 जनवरी 2025 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा. पाताल लोक सीजन 2 की कास्ट में जयदीप अहलावत, हाथीराम चौधरी के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते हुए, और इश्वाक सिंह, IPS अधिकारी इमरान अंसारी के रूप में वापसी कर रहे हैं.

The Roshans


कहां देखें: Netflix

Roshan फैमली पर बनी यह डॉक्यू-सीरीज आज 17 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. डॉक्यू-सीरीज में ऋतिक रोशन, राकेश रोशन और राजेश रोशन होंगे. इसमें दर्शकों को रोशन परिवार के जीवन संघर्षों और जीत का सफर दिखाया जाएगा.

Chidiya Udd


कहां देखें: MX Player

'चिड़िया उड़' को इस हफ्ते रिलीज कर दिया गया. इस वेब-सीरीज के साथ जैकी श्रॉफ लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं. उनके साथ भूमिका मीना और सिकंदर खेर भी हैं. इस सीरीज को आप Amazon MX Player पर देख सकते हैं. यह क्राइम-ड्रामा सीरीज आबिद सुरती के सराहनीय उपन्यास केजेस पर बेस्ड है. इसमें अपराध, सत्ता संघर्षों और सर्वाइवल को दिखाया गया है.

I Am Kathalan


कहां देखें: Manorama Max

थिएटर के बाद इस मलयालम फिल्म को ओटीटी पर आज यानी 17 जनवरी को रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में नासलेन के. गफूर, लिजोमोल जोस, दिलीप पोथन हैं. यह फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. गर्लफ्रेंड के छोड़ने और पेपर बैकलॉग की वजह विष्णु साइबर स्किल से कैसे चिटफंड कंपनी से बदला लेता है वो आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा.

Rifle Club


कहां देखें: Netflix

इसकी कहानी एक हिस्टोरिक राइफल क्लब के बारे में है, जो पश्चिमी घाट में एक आर्म्स डीलर के गिरोह का सामना करता है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे कुशल शिकारी जीवित रहने और अपनी विरासत की रक्षा के लिए लड़ते हैं. इस फिल्म को कल ही रिलीज कर दिया गया है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles