इन 5 सुपरनेचुरल क्राइम थ्रिलर्स को देखकर पेट करने लग जाएगा गुड़-गुड़.. 3 एपिसोड की आखिरी वाली देख ली तो उड़ जायेगी रातों की नींद
क्या आपने Mandala Murders को देखा है. यह सीरीज इस समय खूब सुर्खियाँ बटोर रही है. वेब सीरीज में Vaani Kapoor के साथ साथ Vaibhav Raj Gupta के साथ साथ Surveen Chawla भी नजर आ रही हैं. असल में, Mandala Murders में आपको नाख़ून खाने वाला सस्पेंस देखने को मिलता है, गजब की मिस्ट्री इसमें मौजूद है. इतना ही नहीं, इस फिल्म की कहानी आपको वाकई हिलाकर रख देती है. अब अगर Mandala Murders ने आपको भी ऐसा ही अनुभव दिया है तो हमने आपके लिए 5 ऐसी ही कुछ वेब-सीरीज शो की लिस्ट तैयार की है, जो आपको बेहद पसंद आ सकती हैं. आइये इनके बारे में जानते हैं, आप इन्हें किस OTT Platform पर देख सकते हैं. इनकी IMDb Rating क्या है और इनमें आपको कास्ट के तौर पर कौन कौन देखने को मिलने वाला है.
Asur
कहाँ देखें: JioHotstar
IMDb Rating: 8.5
इस कहानी में आपको मुख्य किरदारों के तौर पर Barun Sobti और Arshad Warsi नजर आने वाले हैं. यह एक फॉरेंसिक साइंस और हिन्दू माइथोलोजी पर आधारित वेब सीरीज है. इस कहानी को देखकर आपको एक अलग ही अनुभव मिलने वाला है. कहानी में समय समय पर गजब के मोड़ आते हैं. कुल मिलकर एक सीरियल किलर इस कहानी में आपको नजर आने वाला है जो अपने आप में खास और सबसे अनूठा है. इस कहानी को देखकर आपको बेहतरीन रोमांच मिलने वाला है.
Suzhal: The Vortex
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
IMDb Rating: 8.1
इसे आप साउथ की एक दमदार थ्रिलर कह सकते हैं. इस कहानी में लोग 10 दिन के एक रिलीजियस फेस्टिवल के आयोजन की तैयारी कर रहे होते हैं, जिसे Mayana Kollai के तौर पर जाना जाता है. इस कहानी में इस फेस्टिवल के अलावा एक ऐसी घटना घटती है जो कहानी को पूरी तरह से अलग ही रुख की ओर मोड़ देती है. इसे भी एक रोमांच कहानी के तौर पर देखा जा सकता है.
Manvat Murders
कहाँ देखें: SonyLIV
IMDb Rating: 7.1
इस कहानी में दिखाया गया है कि कैसे मानवत नामक एक छोटे से कस्बे में 7 महिलाओं की हत्या हो जाती है. इसके बाद इन हत्याओं की जांच पड़ताल शुरू होती, इसके बाद इस कहानी में छिपे सभी पहलू सामने आने लगते हैं. कहानी जैसे जैसे खुलती है सस्पेंस वैसे वैसे बढ़ता जाता है. इस कहानी में भी आपको Mandala Murders वाला फील मिलने वाला है.
Adhura
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
IMDb Rating: 6.6
यह कहानी एक ओर तो आपको एक आम जीवन को दिखाने वाली है, वहीँ दूसरी और इस कहानी में आपको कुछ अनसुनी और अनजान घटनाएं भी महसूस होना शुरू हो जाती हैं. जिस भी स्कूल पर यह कहानी सेट की गई है, उस स्कूल में अचानक से कुछ अलग होना शुरू हो जाता है. यह कहानी भी एक दमदार कहानी के तौर पर आप इस वीकेंड देख सकते हैं.
Ghoul
कहाँ देखें: Netflix
IMDb Rating: 7.0
इस कहानी में आपको Radhika Apte नजर आने वाली है. इस कहानी को आप एक दमदार हॉरर मिस्ट्री के तौर पर देख सकते हैं. इस कहानी में आपको बेहतरीन सुपरनेचुरल इवेंट्स देखने को मिलने वाले हैं. कहानी अंत तक आते आते ऐसा मोड़ लेती है कि सभी दंग हो जाते हैं. ये कहानी भी आपको Mandala Murders वाला ही फील दे सकती है.