Panchayat जहाँ हंसा हंसा कर करती है लोटपोट, वहां ये 5 फिल्में दिमाग में भर देती हैं डर.. अपने रिस्क पर देखें ये डरावनी मूवी
अगर आप सबसे दिलचस्प, दिल को हिला कर रख देने वाली हॉरर फिल्म देखना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं, आज का आपका मूड एक अलग ही लेवल पर ले जाने वाले हैं. इसे आप ऐसा भी कह सकते है कि हम आपको हॉरर फिल्मों के माध्यम से डराने वाले हैं. अब आप कुछ मत करिए बस अपने कमरे में जाइये, जिन भी फिल्मों के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, उन्हें अपने TV की स्क्रीन पर चलाइये, बेड पर बैठ जाइए और चादर ओढ़ लीजिये. इसके अलावा लाइट्स को ऑफ भी कर दीजिये. एक चीज़ भूलियेगा मत, अपने साथ अपने फेवरेट स्नैक्स को भी ले लीजिये. ये फिल्में आपको आज रात रोमांच से भर देने वाली हैं.
Free में YouTube पर देख सकते हैं ये सब कहानियाँ!
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि अगर आप सोच रहे हैं कि इन सभी फिल्मों को देखने के लिए आपको महंगे महंगे OTT Platforms का एक्सेस लेना होगा, तो आप गलत सोच रहे हैं. असल में आप इन सभी फिल्मों को Free में YouTube पर देख सकते हैं. हमने हो लिस्ट तैयार की है, इसमें बहुत सी यादगार डरावनी कहानियां शामिल हैं, जिनका आनंद आप YouTube पर जाकर ले सकते हैं, आपको केवल इन फिल्मों के नाम को YouTube के Search Bar में जाकर टाइप कर देना है. इसके बाद आप बिना कोई पैसे खर्च किये अपने घर के वाईफाई से ही इन फिल्मों का आनंद ले सकते हैं. इन कहानियों में आपको देसी भूत की दास्तां से लेकर, इंटरनेशनल सस्पेंस, सुपरनैचुरल-थ्रिलर और साइकोलॉजिकल हॉरर तक सब कुछ देखने को मिलने वाला है. आइये ज्यादा देर न करते हुए आपको इन फिल्मों के बारे में बताते हैं.
Talk to Me
हर हॉरर फैन की ख्वाहिश होती है कि वह एक ऐसी फिल्म को देखे जिसमें जिन्दा-लाशों से हटकर असल में दिमागी खेल और आत्माओं का रहस्य हो। Talk to Me, एक ऐसी ही कहानी मालूम पड़ती है. इस कहानी में कुछ छोटी उम्र के बच्चे एक रहस्यमयी हाथ का इस्तेमाल कर आत्माओं से खेलना शुरू कर देते हैं. उन्हें कुछ समय के लिए सब कुछ फन लगता है, हालाँकि कुछ समय के बाद ही कहानी में एक नया मोड़ आ जाता है. सब कुछ फन लगता है, जब तक कि कोई एक दोस्त सीमा पार कर जाता है… और वहां से शुरू होती है अकल्पनीय डर की बौछार!
Ouija
अगर आप अपने बचपन में ओुजा बोर्ड से थोड़ा भी डरे हैं, तो ये फिल्म आपके रोंगटे खड़े कर देने वाली है. इस कहानी में भी आपको आत्माओं को जगाने का खेल नजर आने वाला है. हालाँकि, इस कहानी में सबकुछ कुछ इन आत्माओं पर निर्भर करता है, यह क्या चाहती हैं? इस फिल्म की कहानी आपको एक अलग ही जगह पर ले जाती है, इस ट्विस्ट के साथ ही आपका डर अलग ही लेवल पर आ पहुंचा है. यह फिल्म क्लासिक हॉरर एलिमेंट्स के साथ आपकी नींद ही उड़ा देने वाली है.
1920 London
एक पुरानी हवेली, बेसमेंट से आती कुछ आवाजें, और यहाँ से वहां दौड़ लगाती परछाइयां! अगर आपको इस तरह के सीन और कहानियाँ पसंद हैं तो 1920 London आपको जाहिर तौर पर पसंद आने वाली है और आपको किसी भी तरह से निराश नहीं करने वाली है. ब्रिटिश काल के लंदन की दुनिया और भारतीय तांत्रिक परंपराओं का अनोखा मिश्रण इस फिल्म में आपको देखने को मिलने वाला है. इस फिल्म को देखकर आप बीच में यह कहने वाले हैं कि "मैं यह कहाँ फंस गया"! असल में, यह कहानी आपको अपनी तस्वीरों और म्यूजिक के साथ वाकई डरा देने वाली है.
Smile
सभी जानते है कि मन का डर ही सबसे खतरनाक होता डर होता है, इसी को किसी की भी स्माइल में भी देखा जा सकता है. इस कहानी में भी आपको यही देखने को मिलने वाला है. किसी की भी स्माइल उसके अंदर के ट्रॉमा को दिखा सकती है. इस कहानी में देखा जा सकता है कि एक मनोचिकित्सक अपने ही डर और कर्स का सामना करती है। फिल्म जितनी हॉरर है, उतनी ही इमोशनल भी भी है. हालाँकि, इस कहानी का हर एक सीन आपको स्क्रीन से बाँधे रखने वाला है. इस फिल्म को देखकर आपको कई दिन दिन नींद नहीं आने वाली है.
Darr @ the Mall
क्या आप कभी किसी मॉल में गए हैं, इससे भी ज्यादा दिलचस्प यह है कि आप जिस मॉल में घुमने फिरने जा रहे हैं, वहां घूमना कहीं आपके लिए मुसीबत तो नहीं बनने वाला है? इस कहानी में कुछ ऐसा ही होता है. एक नये मॉल में बंद कर्मचारियों और मेहमानों की बेचैनी तब बढ़ जाती है, जब उन्हें भूत, डरावनी आत्माएं और दर्दभरी कहानियों से गुजरना पड़ता है. इस कहानी में देखा जा सकता है कि कैसे डर एक अलग ही लेवल पर पहुँच जाता है. इस कहानी को देखने के बाद भी आपको नींद तो आने से रही.
यूट्यूब की हॉरर मूवीज की लाइब्रेरी इतनी बड़ी है कि आप चौंक ही जाने वाले हैं, आपको जैसे कि मैंने ऊपर भी कहा है कि केवल मूवी का नाम सर्च बार में एंटर करना है, इसके बाद शुरू हो जायेगा डर का एक नया सफ़र, जिसपर अगर आप पूरा चल लेते हैं तो आप वाकई दिलदार हैं. हालाँकि, बीच बीच में आपको बहुत ज्यादा डर भी लगने वाला है. अब आप अकेले इन फिल्मों को देखना चाहते हैं या अपने परिवार के लोगों, दोस्तों को भी साथ रखना चाहते हैं, यह सब आप पर निर्भर करता है.