12000 करोड़ कमाने वाली फिल्म को पीछे छोड़ JioHotstar पर ट्रेंड कर रही है ये वेब-सीरीज, प्यार-बदला की जबदस्त कहानी

HIGHLIGHTS

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 JioHotstar की ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है.

सीरीज ने ट्रेंडिंग में Avatar: Fire and Ash को पीछे छोड़ दिया है.

प्यार, धोखे और बदले की कहानी को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

12000 करोड़ कमाने वाली फिल्म को पीछे छोड़ JioHotstar पर ट्रेंड कर रही है ये वेब-सीरीज, प्यार-बदला की जबदस्त कहानी

OTT प्लेटफॉर्म पर हर दिन नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन इनमें से बहुत कम ही ऐसी होती हैं जो कई दिनों तक ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए रख पाती हैं. ज्यादातर टाइटल रिलीज के कुछ समय बाद ही लोगों की नजरों से ओझल हो जाते हैं. लेकिन इस बार Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

ट्रेंडिंग लिस्ट में बनाई टॉप 3 में जगह

JioHotstar पर 19 जून को रिलीज हुई Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 इस समय प्लेटफॉर्म की ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर बनी हुई है. पहले स्थान पर रियलिटी शो Laughter Chef का कब्जा है, जो लगातार कई सीजन से दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है. रिलीज के कुछ ही दिनों में Thukra Ke Mera Pyaar 2 का टॉप 3 में पहुंचना इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है.

Avatar: Fire and Ash को भी छोड़ा पीछे

लव, बदला और पावर की कहानी पर आधारित Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी वजह से यह ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है.

वहीं, हॉलीवुड की चर्चित साइंस फिक्शन फिल्म Avatar: Fire and Ash तीसरे स्थान पर ट्रेंड कर रही है. थिएटर में दुनियाभर से करीब 12,000 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म को भी यह सीरीज ट्रेंडिंग लिस्ट में पीछे छोड़ चुकी है. रिलीज के महज आठ दिनों के भीतर टॉप 3 में जगह बनाना इस सीरीज के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 की कहानी

सीरीज की कहानी कुलदीप नाम के एक मिडिल क्लास लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे प्रभावशाली चौहान परिवार की लड़की शनविका से प्यार हो जाता है. जब कुलदीप अपने प्यार का इजहार करता है तो शुरुआत में शनविका उसका साथ देती है. लेकिन बाद में वह अपने परिवार का पक्ष लेते हुए कुलदीप पर ही उसके पीछे पड़ने का आरोप लगा देती है.

यहीं से कुलदीप की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है और कहानी प्यार, धोखे, इंसाफ और बदले की राह पर आगे बढ़ती है. सीरीज में कई ऐसे मोड़ आते हैं जो दर्शकों को आखिर तक बांधे रखते हैं.

यह भी पढ़ें: Airtel-Jio और Vi ने एकसाथ पेश किया 798 रुपये वाला प्रीपेड डेटा पैक, बेनिफिट्स जान हो जाएंगे खुश, FIFA देखने वालों की मौज

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile