Digit.in

संचिता बसु की Thukra Ke Mera Pyaar आई पसंद? ये 5 सीरीज जीत लेंगी दिल..प्यार-धोखा और इंतकाम देख सिहर उठेंगे आप

संचिता बसु की Thukra Ke Mera Pyaar आई पसंद? ये 5 सीरीज जीत लेंगी दिल..प्यार-धोखा और इंतकाम देख सिहर उठेंगे आप

Thukra Ke Mera Pyaar Like Series: Thukra Ke Mera Pyaar काफी पॉपुलर वेब-सीरीज बन चुकी है. आने के साथ ही यह JioHotstar पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गई. संचिता बसु की यह फिल्म अगर आपको पसंद आई थी तो आप उससे मिलती-जुलती दूसरी फिल्में या वेब-सीरीज भी देख सकते हैं. इन शो में भी आपको प्यार, धोखा और बदले की कहानी देखने को मिलेगी.

कहां देखें: ZEE5, Prime Video

Shaadi Mein Zaroor Aana फिल्म साल 2017 में आई थी. लेकिन, इस फिल्म की दिवानगी भी काफी ज्यादा रही. इसमें राजकुमार राव की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया. इसकी भी कहानी Thukra Ke Mera Pyaar से काफी मिलती है. जहां सगाई टूटने के बाद लड़का आईएएस अफसर बनकर लड़की से बदला लेने की सोचता है.

Maya

कहां देखें: MX Player

विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित और शमा सिकंदर द्वारा निभाए गए बोल्ड किरदार वाली यह वेब सीरीज, इच्छाओं और सामाजिक मर्यादाओं के टकराव पर आधारित है. इसमें एक विवाहित महिला की कहानी दिखाई गई है, जो अपने अधूरे अरमानों को पूरा करने के लिए रिश्तों की सीमाओं को तोड़ती है.

कहां देखें: MX Player

जब कॉलेज का प्यार छूट जाए तो लड़का क्या करता है? इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे ब्रेकअप के बाद लड़का शराब और स्मोकिंग में खुद को डुबो देता है, लेकिन फिर भी उसके अंदर एक चिंगारी बाकी रहती है. ‘Indori Ishq’ टूटे दिल, जुनून और बदले की कहानी को बेहद इमोशनल ढंग से दिखाती है.

It’s Not That Simple

कहां देखें: JioHotstar, Prime Video

स्वरा भास्कर अभिनीत यह सीरीज एक ऐसी हाउसवाइफ की कहानी है जो अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं है. एक स्कूल री-यूनियन में पुराने एक्स बॉयफ्रेंड से मिलने के बाद उसका जीवन एक नई दिशा लेता है. अब तक इसके दो सीजन आ चुके हैं और दोनों ही दर्शकों को खूब पसंद आए हैं.

कहां देखें: JioHotstar

इस फिल्म में भी जुनून से भरे प्यार को दिखाया गया है. एक लड़का उस लड़की के पीछे दीवाना है जिसकी पहले से सगाई हो चुकी है. लड़की उसे तीन महीने देती है अपने प्यार को साबित करने के लिए. ये कहानी इमोशन्स, स्ट्रगल और उम्मीद की एक तेज रफ्तार जर्नी है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles