The Family Man Season 4 को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने खुद दी जानकारी, जानिए स्ट्रीमिंग डिटेल्स

HIGHLIGHTS

The Family Man Season 4 की कहानी पर काम शुरू हो चुका है.

मेकर्स ने बताया कि Season 3 और 4 एक ही कहानी के दो हिस्से हैं.

Season 3 के सभी अधूरे सवालों के जवाब अगले सीजन में मिलेंगे.

The Family Man Season 4 को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने खुद दी जानकारी, जानिए स्ट्रीमिंग डिटेल्स

अगर आप The Family Man के फैन हैं और Season 3 खत्म होने के बाद भी श्रीकांत तिवारी की कहानी को लेकर कई सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं, तो अब आपके लिए बड़ी खबर है. आखिरकार मेकर्स ने साफ कर दिया है कि Season 3 का अंत जानबूझकर अधूरा छोड़ा गया था और इसकी पूरी कहानी अब The Family Man Season 4 में दिखाई जाएगी.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

The Family Man 4 को लेकर क्या बोले मेकर्स?

Prime Video की सुपरहिट वेब सीरीज The Family Man के क्रिएटर राज निदिमोरू ने पुष्टि की है कि श्रीकांत तिवारी की कहानी Season 3 पर खत्म होने वाली नहीं थी. उन्होंने बताया कि उनकी टीम पहले से ही The Family Man Season 4 की स्क्रिप्ट पर तेजी से काम कर रही है.

Variety India से बातचीत में राज ने कहा कि उन्होंने शुरुआत से ही Season 3 और Season 4 को एक लंबी कहानी के दो हिस्सों के रूप में प्लान किया था. उन्होंने कहा कि कई दर्शकों को लगा कि Season 3 बीच में ही खत्म हो गया, लेकिन उनके मुताबिक मुख्य कहानी अपने तय मुकाम तक पहुंच चुकी थी. सिर्फ श्रीकांत तिवारी का सफर बाकी था, जिसे अगले सीजन में आगे बढ़ाया जाएगा.

इस बयान से साफ हो गया है कि Season 3 में छोड़े गए सभी बड़े सवालों के जवाब अब Season 4 में मिलने वाले हैं.

कब रिलीज हुई थी The Family Man Season 3?

The Family Man Season 3 का प्रीमियर 21 नवंबर 2025 को Prime Video पर हुआ था. इस सीजन में एक बार फिर मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी का किरदार निभाया.

उनके अलावा प्रियामणि, शारिब हाशमी, आश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरी, दर्शन कुमार, सीमा बिस्वास, विपिन शर्मा, गुल पनाग, सुंदीप किशन और दलीप ताहिल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए. वहीं इस बार जयदीप अहलावत की एंट्री ने भी दर्शकों का खूब ध्यान खींचा.

किसने लिखी है सीरीज?

सीरीज की कहानी सुमन कुमार और राज एंड डीके ने मिलकर लिखी है, जबकि डायलॉग सुमित अरोड़ा ने लिखे हैं. साउंड डिजाइन की जिम्मेदारी संजय मौर्या और ऑल्विन रेगो ने संभाली है. बैकग्राउंड म्यूजिक केतन सोढ़ा ने तैयार किया है. इस सीरीज का निर्माण D2R Films के बैनर तले किया गया है.

यह भी पढ़ें: Airtel-Jio और Vi ने एकसाथ पेश किया 798 रुपये वाला प्रीपेड डेटा पैक, बेनिफिट्स जान हो जाएंगे खुश, FIFA देखने वालों की मौज

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile