मनोज बाजपेयी का बड़ा खुलासा, The Family Man 3 इस महीने हो सकता है रिलीज, जानें पूरी डिटेल
मनोज बाजपेयी की मशहूर वेब सीरीज़ द फैमिली मैन (The Family Man Season 3) के तीसरे सीजन के दीवानों के लिए खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद अब पर्दा उठ गया है, क्योंकि अभिनेता ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि सीजन 3 कब रिलीज होगा और इस बार कौन-कौन से कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
अक्टूबर-नवंबर में हो सकती है रिलीज
बॉलीवुड हंगामा की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मनोज बाजपेयी ने बताया कि 'द फैमिली मैन सीजन 3' इस साल अक्टूबर के आखिरी हफ्ते या नवंबर की शुरुआत में दर्शकों के सामने आ सकती है। यह रोमांचक सीरीज़, अपनी परंपरा के अनुरूप, अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी, जहां फैंस इसे देखने के लिए तैयार हैं।
मनोज बाजपेयी का खास अनुभव
मनोज बाजपेयी ने अपनी भावनाओं को शेयर करते हुए कहा, “जब हमने इस सफर की शुरुआत की थी, तब हमें इसकी इतनी बड़ी सफलता की उम्मीद नहीं थी। आज द फैमिली मैन (The Family Man Season 3) मेरे करियर की सबसे चर्चित और देखी जाने वाली सीरीज़ बन चुकी है। हालाँकि मैंने 'किलर सूप' जैसे बेहतरीन शो में भी काम किया, लेकिन इसकी लोकप्रियता का स्तर बिल्कुल अलग है।”
सीजन 3 से उम्मीदें
मनोज का मानना है कि तीसरा सीजन भी दर्शकों के दिलों को जीत लेगा। उन्होंने कहा, “दूसरे सीजन में सामंथा की मौजूदगी खास थी, लेकिन इस बार जयदीप अहलावत सीरीज़ की जान हैं। उनके साथ काम करना मेरे लिए एक सुखद अनुभव रहा, क्योंकि वे बेहद प्रतिभाशाली हैं और हर दृश्य को जीवंत बनाते हैं।” इस बार की कहानी में रोमांच और नाटक का नया मिश्रण देखने को मिलेगा।
दमदार स्टारकास्ट की झलक
इस बार द फैमिली मैन (The Family Man Season 3) की टीम में ताकतवर कलाकारों का समावेश हुआ है। मनोज बाजपेयी श्रीकांत तिवारी के किरदार में वापसी करेंगे, जबकि जयदीप अहलावत एक शक्तिशाली खलनायक के रूप में धमाल मचाएंगे। उनके साथ दर्शन कुमार, शारिब हाशमी, प्रियामणि, अश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, और दलीप ताहिल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जो इस सीरीज़ को और रोचक बनाएंगे।
द फैमिली मैन सीजन 3 से पहले ही देख ये वाली बेहतरीन वेब सीरीज
अभी जैसे कि हम जानते है कि Family Man Season 3 के आने में कुछ समय है, हालांकि, एक रिलीज टाइमलाइन जरूर सामने आ चुकी है, ऐसे में आपको इंतज़ार के दौरान कुछ अन्य और सबसे बेहतरीन वेब सीरीज भी देख डाल चाहिए, मैं आपसे कहूँगा कि आप नीचे दी गई लिस्ट में से अपनी पसंद के अनुसार किसी भी एक वेब सीरीज या सभी शो का आनंद ले सकते हैं।
Inspector Avinash
यह वेब सीरीज उत्तर प्रदेश के सुपर कॉप इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा की असली कहानी पर आधारित है। यह सीरीज उनके 1998 के सफर को दिखाती है जिसमें उन्होंने एक पावरफुल हथियार कार्टेल को नष्ट करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को लीड किया था। इस कहानी में आपको कई ट्विस्ट, टर्न और सस्पेंस देखने को मिलने वाला है। इसके अलावा इसमें खूब सारा एक्शन और एडवेंचर भी है जो आपको शुरू से अंत तक बांधे रखेगा। "इंस्पेक्टर अविनाश" की IMDb रेटिंग 7.6 है और इसे दर्शकों द्वारा काफी सराहना मिली है। इस सीरीज को JioHotstar पर देखा जा सकता है।
The Night Manager
"द नाइट मैनेजर" एक मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज़ है जिसकी कहानी जोनाथन पाइन नाम के एक पूर्व ब्रिटिश सैनिक के इर्द-गिर्द घूमती है। वह काहिरा के एक होटल में नाइट मैनेजर के तौर पर काम कर रहा होता है, लेकिन जल्द ही उसकी ज़िंदगी एक खतरनाक साजिश में उलझ जाती है। इस सीरीज़ में साज़िश, छल और खुफिया दुनिया के रोमांचक पहलुओं को दर्शाया गया है। कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है। IMDb रेटिंग की बात करें तो इस सीरीज को भी 7.6 की रेटिंग मिली है, हालांकि, जहां तक फैंस की बात है तो इस सीरीज को इंस्पेक्टर अविनाश से भी ज्यादा पसंद किया गया है। यह शो JioHotstar पर मौजूद है।
The Freelancer
यह वेब सीरीज एक पूर्व पुलिस ऑफिसर के बारे में है जो बाद में एक भाड़े का सिपाही बन जाता है। वह एक लड़की आलिया को बचाने के रेस्क्यू मिशन पर निकलता है जो सीरिया में फंस गई है। यह एक किडनैपिंग के इर्द-गिर्द घूमती है। इसकी IMDb रेटिंग 8.1 के साथ इस लिस्ट में सबसे तगड़ी है। यह शो दिखाता है कि जिंदा रहने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं। इस सीरीज में आपको दंगेबाज़ी और छल-कपट का भी एक गहरा जाल देखने को मिलने वाला है। इस सीरीज को आप JioHotstar पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
अगर आप भी द फैमिली मैन के अगले सीजन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, तो ये तीन वेब सीरीज आपके मन को उतना ही सुकून दे सकती हैं और आपका दिन बना सकती हैं। अगर आपने इन शोज़ को देखना शुरू कर दिया तो आप खत्म होने तक इन्हें रोकना नहीं चाहेंगे। इन सीरीज ने ओटीटी की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई है, इसलिए आपको जिंदगी में एक बार इन्हें जरूर देखना चाहिए।