प्रियंका चोपड़ा की एक्शन से भरपूर मूवी The Bluff, OTT पर उपलब्ध, एक-एक सीन देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Priyanka Chopra Jonas और Karl Urban स्टारर The Bluff अब ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. यह 19वीं सदी के कैरिबियन पृष्ठभूमि पर आधारित एक स्वैशबकलर एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. कहानी एक ऐसी महिला की है, जो कभी समुद्री डाकू थी और अब अपने परिवार को बचाने के लिए फिर से अपने अतीत का सामना करने को मजबूर होती है. फिल्म का पहला लुक पहले ही सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है.
Surveyकब और कहां देखें?
The Bluff को 25 फरवरी 2026 से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम किया जा सकता है. यह फिल्म OTT पर उपलब्ध है और सब्सक्रिप्शन के साथ देखी जा सकती है.
ट्रेलर और कहानी
फिल्म की कहानी Ercell ‘Bloody Mary’ Bodden के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने समुद्री डाकू अतीत को पीछे छोड़ चुकी है. वह Cayman Islands में अपने पति T.H, बेटे Issac और भाभी Elizabeth के साथ शांत जीवन जी रही है.
लेकिन उसका अतीत उसका पीछा नहीं छोड़ता. उसका पूर्व कप्तान Connor बदला लेने के इरादे से उसके सामने आ खड़ा होता है. यहीं से कहानी मोड़ लेती है. Ercell को अपने परिवार की रक्षा के लिए फिर से उसी खतरनाक दुनिया में उतरना पड़ता है, जिसे वह पीछे छोड़ चुकी थी. यह फिल्म एक मां की जंग, अतीत के पाप और परिवार की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने की कहानी दिखाती है.
कास्ट और क्रू
फिल्म में Priyanka Chopra Jonas मुख्य भूमिका में हैं. Karl Urban खलनायक Connor के रूप में नजर आते हैं. Ismael Cruz Cordova, Vedanten Naidoo और Safia Oakley-Green भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देते हैं. फिल्म का निर्देशन Frank E. Flowers ने किया है. निर्माण Joe Anthony Russo और उनकी टीम ने किया है, जिसमें Priyanka Chopra Jonas भी प्रोड्यूसर के रूप में शामिल हैं.
प्रतिक्रिया
कैरिबियन की 19वीं सदी पर आधारित यह एक्शन-ड्रामा दर्शकों के लिए अलग अनुभव पेश करता है.फिल्म हाल ही में रिलीज़ हुई है, इसलिए इसकी IMDb रेटिंग अभी उपलब्ध नहीं है. हालांकि, पीरियड एक्शन और मजबूत महिला किरदार के कारण इसे लेकर दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है.
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile