‘स्पेशल ऑप्स 2’ इस शुक्रवार OTT पर होगी रिलीज, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं
Special Ops 2 की Release Date अब चेंज हो गई है।
अभी के लिए Special Ops Season 2 को 11 जुलाई को Stream किया जाने वाला था।
हालांकि, अब Special Ops 2 को इस नई डेट को JioHotstar पर स्ट्रीमिंग के लिए रिलीज किया जाने वाला है।
Special Ops Season 2 New Release Date: 2025 की सबसे उत्सुकता से प्रतीक्षित वेब सीरीज में स्पेशल ऑप्स 2 (Special Ops Season 2) का नाम टॉप पर है। मशहूर अभिनेता के के मेनन एक बार फिर हिम्मत सिंह के किरदार में दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, जो सीरीज़ पहले 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, उसे अब एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। हां, अब स्पेशल ऑप्स सीज़न 2 (Special Ops Season 2) 18 जुलाई 2025 को दर्शकों के लिए स्ट्रीम किया जाने वाला है।
एक साथ सभी एपिसोड, टुकड़ों में नहीं
सीरीज़ के निर्माताओं ने घोषणा की है कि इस बार सभी एपिसोड एक साथ रिलीज होंगे, इस बार पार्ट-पार्ट करके इन्हें रिलीज नहीं किया जाने वाला है। इससे पहले जियो हॉटस्टार ने द नाइट मैनेजर, फ्रीलांसर, और आखिरी सच के साथ भी यही रणनीति अपनाई थी, जो दर्शकों को खूब पसंद आई। तो, 18 जुलाई तक का इंतज़ार करते हुए आइए इस सीक्वल की कहानी और इसके अनोखे पहलुओं को करीब से जानते हैं।
कहानी: साइबर दुनिया का रोमांचक सफर
स्पेशल ऑप्स 2 (Special Ops Season 2) साइबर क्राइम और आर्टफिशल इन्टेलिजेन्स (AI) के इर्द-गिर्द बुनी गई एक तनावपूर्ण कहानी है। इंडिया टीवी से बातचीत में के के मेनन ने बताया कि सीरीज़ का मूल केंद्रबिंदु साइबर अपराध है। उन्होंने कहा, “मेरा किरदार हिम्मत सिंह और विनय पाठक का किरदार डिजिटल दुनिया से अनजान हैं। इसलिए दोनों ने एक तकनीकी विशेषज्ञ की सहायता ली है। मुझे भी शुरुआत में तकनीकी शब्दावली समझने में दिक्कत हुई, लेकिन टीम ने मुझे सब समझाया।” यह कहानी उनके किरदार की गहराई को और रोचक बनाती है।
नया खलनायक, नया उत्साह
पहले सीज़न में Sajjad Delafrooz ने विलेन की भूमिका निभाई थी, लेकिन इस बार ताहिर राज भसीन इस किरदार को नया आयाम देंगे। ताहिर (Tahir Raj Bhasin) ने अपनी पहली फिल्म मर्दानी में ग्रे शेड वाले किरदार से अपनी काबिलियत साबित की है।
स्पेशल ऑप्स 2 (Special Ops Season 2) के बारे में उन्होंने कहा, “इस सफल फ्रेंचाइज़ी में शामिल होना मेरे लिए रोमांचक था। नीरज सर (निर्देशक नीरज पांडे) और के के सर की मौजूदगी एक बड़ा कारण रही। बहुत कम कलाकार हैं जो सकारात्मक और नकारात्मक किरदारों को बराबर प्रभावशाली ढंग से पेश कर सकते हैं, जैसे उनकी फिल्में शौर्य और हैदर में दिखा। यह चुनौतीपूर्ण है, लेकिन मजेदार भी।”
पिछला सफर और नई शुरुआत
स्पेशल ऑप्स का पहला सीज़न कोविड-19 महामारी के दौरान रिलीज हुआ था, जिसके बाद मेकर्स ने प्रीक्वल स्पेशल ऑप्स 1.5: द हिम्मत स्टोरी पेश किया। अब दूसरा सीज़न ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है। इस सीरीज़ में के के मेनन और ताहिर राज भसीन के अलावा करण टैकर, गौतमी कपूर, मुज़मिल इब्राहिम, विनय पाठक, सैयामी खेर, और परमीत सेठी जैसे सितारे भी अपनी छाप छोड़ेंगे।
कहां और कब देखें?
स्पेशल ऑप्स 2 (Special Ops Season 2) 18 जुलाई 2025 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी, जहां सभी एपिसोड एक साथ उपलब्ध होंगे। यह सीरीज़ एक्शन, रहस्य, और भावनात्मक गहराई का अनूठा मिश्रण लेकर आएगी, जो दर्शकों को बांधे रखेगी।