Digit.in

थिएटर में तहलका मचाने के बाद OTT पर आ रही है Maalik, जानें स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, रिलीज टाइमलाइन

थिएटर में तहलका मचाने के बाद OTT पर आ रही है Maalik, जानें स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, रिलीज टाइमलाइन

राजकुमार राव स्टारर एक्शन-थ्रिलर Maalik 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. पुलकित द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं. हालांकि, राव के एक्शन अवतार की सराहना की गई है. यानी इसको सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.

सिनेमाघरों में इसकी रन खत्म होने के बाद, Maalik को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम किया जाएगा. Maalik को Amazon Prime Video पर स्ट्रीम किया जाएगा, जिसकी घोषणा इसके सिनेमा रिलीज के दौरान ही की गई थी.

परंपरागत रूप से, किसी फिल्म की ओटीटी रिलीज 6 से 8 सप्ताह के भीतर होती है. ऐसे में Maalik के 22 अगस्त से 19 सितंबर के बीच Prime Video पर आने की संभावना है. हालांकि, इस बारे में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है. लेकिन, हम मान कर चल सकते हैं कि इसको सितंबर के दूसरे हफ्ते तक Amazon Prime Video पर पेश कर दिया जाएगा.

Maalik एक एक्शन-थ्रिलर गैंगस्टर ड्रामा है जिसमें राजकुमार राव, प्रोसेनजीत चटर्जी और मानुषी छिल्लर प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी 1980 के दशक के इलाहाबाद की पृष्ठभूमि में आधारित है, जहां एक किसान परिवार का युवक दीपक धीरे-धीरे अपराध की दुनिया में कदम रखता है और 'मालिक' नाम का कुख्यात गैंगस्टर बन जाता है.

कहानी में महत्वाकांक्षा, हिंसा और सत्ता के भ्रष्ट प्रभावों को दर्शाया गया है. Malik किस तरह अपने प्रतिद्वंद्वियों और कानून के साथ टकराव करता है, यह फिल्म का सेंट्रल प्लॉट है. कहानी में Malik के निजी जीवन को भी दिखाया गया है, जिसमें उसकी पत्नी शालिनी और उसके माता-पिता के साथ संबंधों को भी उभारा गया है. जैसे-जैसे Malik की लोकप्रियता बढ़ती है, फिल्म में धोखा, सत्ता का प्रभाव और उसके फैसलों के नतीजे भी गहराई से दिखाए गए हैं.

स्टारकास्ट और निर्माण

Maalik में हुमा कुरैशी, अंशुमन पुष्कर, स्वानंद किरकिरे और कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया है और इसे कुमार तौरानी और जय शेवकर्मानी ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म की स्क्रिप्ट पुलकित और ज्योत्सना नाथ ने लिखी है.

बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

रिपोर्ट के मुताबिक, Maalik ने अब तक ₹19.70 करोड़ की कमाई की है. फिल्म की ओपनिंग धीमी रही और लेकिन यह लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. आपको बता दें कि राजकुमार राव को इससे पहले "भूल चुक माफ" में वामीका गब्बी के साथ देखा गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया. अब वे भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आएंगे.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles