अब OTT पर भी चलेगा Pushpa का राज, जल्द Netflix पर आ रही Mass Entertainer Pushpa 2, Allu Arjun और Rashmika Mandana दिखाएंगे जलवा
Netflix पर धूम मचाने को तैयार Pushpa 2।
अब OTT पर भी चलेगा Pushpa का राज।
इस दिन Netflix पर इन भाषाओं में हो सकती है रिलीज।
Pushpa 2 on OTT: अगर आप Pushpa 2 का इंतजार कर रहे हैं तो अब आपका यह इंतज़ार खत्म हो चुका है। असल में, अभी तक जानकारी मिल रही थी कि सिनेमाघरों में लगभग लगभग 56 दिन बिताने के बाद Pushpa 2: The Rule Netflix पर आने वाली है। 56 दिन पूरे 29 जनवरी हो रहे थे। हालांकि अब इंटरनेट पर ऐसा सामने आ रहा है कि Pushpa 2 को 30 जनवरी को OTT यानि Netflix पर रिलीज किया जा रहा है।
Allu Arjun और Rashmika Mandana की यह मास इन्टरटैनर को दिसम्बर 2024 में रिलीज किया गया था, इसके बाद से इसने मानो बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया। Pushpa 2 ने लगभग लगभग 1800 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। सिनेमाघरों को हिला देने के बाद अब OTT पर भी Pushpa का राज होने वाला है।
Pushpa 2 OTT Update: Allu Arjung के फैंस के लिए बड़ी जानकारी
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि हो सकता है कि Pushpa 2 का Release अभी कुछ समय के लिए और रुक जाए? असल में, एक खुशखबरी के तौर पर यह जानकारी आ रही है कि नेटफ्लिक्स इस फिल्म का एक एक्सक्लूसिव एक्सटेंडेड कट रिलीज़ कर सकता है।
Update: Netflix ने अब एक आधिकारिक पोस्ट डालकर Pushpa 2 का के जल्द आने की जानकारी दी है। यहाँ आप इस पोस्ट को देख सकते हैं:
इसका मतलब है कि Pushpa 2 को Netflix पर इस नए वर्जन में रिलीज की जा सकती है। आप सिनेमा घर वाले कट से OTT पर बेहद ज्यादा कुछ देख सकते हैं। OTT पर Pushpa 2 को 23 मिनट के एक्स्ट्रा कॉन्टेन्ट के साथ पेश किया जा सकता है।
अगर आप 11 जनवरी को फिर से थिएटर में आई Pushpa 2 को OTT पर देखना चाहते हैं तो मुझे लगता है कि अब आपको इसके लिए ज्यादा इंतज़ार करने की जरूरत नहीं है।
Pushpa 2 को लेकर फैंस इतना उत्साहित क्यों हो रहे हैं?
पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2) ने दर्शकों का ध्यान अपनी दिलचस्प कहानी और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस के जरिए खींचा है। फिल्म में पुष्पा राज के दुश्मनों से मुकाबले और उनकी जबरदस्त जीत की कहानी दिखाई गई है, जिसमें फहाद फासिल का खतरनाक किरदार एसपी भंवर सिंह शेखावत भी शामिल है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की दमदार परफॉर्मेंस, यादगार डायलॉग्स और उनके आइकॉनिक स्टाइल ने इसे 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बना दिया है।
जब तक Pushpa 2 OTT पर नहीं आती, इन फिल्मों को देख डालें!
हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर Netflix ने इस डेट की पुष्टि नहीं की है, और न ही अभी तक Netflix के Upcoming Section में Pushpa 2 का नाम है। हालांकि, इंटरनेट पर खबरें चल रही है कि Pushpa 2 को Netflix पर 30 जनवरी को लाया जाने वाला है। इस डेट में अभी कुछ समय बचा है ऐसे में आप इन फिल्मों को देख सकते हैं।
Haddi
कहाँ देखें: ZEE5
इस ZEE5 ओरिजिनल फिल्म में एक ट्रांसजेंडर, हड्डी, दिल्ली जाती है और एक प्रभावशाली व्यक्ति के नेतृत्व वाले ट्रांसजेंडर और क्रॉस-ड्रेसर के एक गिरोह में शामिल हो जाती है। लेकिन क्या यह कदम आकांक्षी है या बदला लेने की साज़िश है? इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सौरभ सचदेवा, जीशान अयूब, ज़ीशान अय्यूब और ईला अरुण हैं।
Yaara
कहाँ देखें: ZEE5, Prime Video
बचपन में करीबी दोस्तों का एक समूह था जो एक क्रूर अपराधी गिरोह चलाता था। कई परिस्थितियों के कारण उन्हें अलग होना पड़ा। कई सालों बाद वो अपने दोस्त की जरूरत में मदद करने के लिए फिर से मिलते हैं। यारा फिल्म में विद्युत जामवाल, अमित साध, श्रुति हासन और विजय वर्मा मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं।
Krack
कहाँ देखें: ZEE5, Aha
तीन अपराधी और पोथराजू शंकर नाम का एक तगड़ा पुलिस अधिकारी खुद को टकराव की स्थिति में पाते हैं, जिसके कारण अपराधियों को जेल हो जाती है। इस फिल्म में रवि तेजा, अप्सरा रानी और वरलक्ष्मी सरथकुमार जैसे प्रतिभाशाली कलाकार हैं।