Pushpa 2 OTT Release Date: कब और कहाँ होगा Allu Arjun और Rashmika Mandana की Blockbuster फिल्म का Online Premiere
Pushpa 2 साल की सबसे बड़ी फिल्म के तौर पर उभरी है।
Netflix ने यह भी जानकारी दी है कि यह जल्द ही प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाने वाली है।
अब सामने आ रहा है कि Pushpa 2 Reloaded Version की भी घोषणा की गई है, इसे 11 जनवरी से सिनेमाघरों में देखा जा सकता है।
पुष्पा 2 (Pushpa 2), जो पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई ने मानो बॉक्स ऑफिस पर कब्जा सा कर लिया है, इसके अलावा प्रशंसकों की ओर से इसे से खूब सराहना भी मिली है। रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन स्टारर ने रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर साबित होकर 1,750 करोड़ रुपये से अधिक की ग्लोबल कमाई की है। यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। अब प्रशंसक इसके ओटीटी डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि वे इस धमाकेदार एक्शन को फिर से देख सकें। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आज हम आपको बताने वाले है कि आखिर पुष्पा 2 (Pushpa 2) की ओटीटी रिलीज कब और कहाँ होने वाली है।
Pushpa 2 कब और कहां ऑनलाइन देखें
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि कुछ समय पहले ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने पुष्टि की थी कि पुष्पा 2 (Pushpa 2) जल्द ही नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। हालांकि, माइथ्री मूवी मेकर्स की हालिया घोषणा के अनुसार, निर्माता फिलहाल फिल्म के थिएटर रन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि यह फिल्म अपनी सिनेमाघरी रिलीज़ के 56 दिनों से पहले ओटीटी पर नहीं आएगी। ऐसे में, यह 29 जनवरी के बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की संभावना है। इसका मतलब है कि आपको इस फिल्म के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है।
पुष्पा 2 (Pushpa 2) की कहानी क्या है?
पुष्पा राज एक साधारण मजदूर है, जो चंदन की तस्करी करते हुए धीरे-धीरे एक प्रभावशाली व्यक्ति बनता है। हालांकि, उसकी राह आसान नहीं होती क्योंकि उसे शक्तिशाली दुश्मन जैसे कि एसपी भंवर सिंह शेखावत आईपीएस, का सामना करना पड़ता है। फिल्म एक Mass Entertainer के तौर पर देखी जा रही है।
पुष्पा 2 (Pushpa 2): द रूल का निर्देशन सुकुमार ने किया है और यह 2021 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल है। क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के 10% फुटेज पहले भाग के साथ ही शूट किए गए थे? पुष्पा 2 (Pushpa 2) को 400-500 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनाया गया है और यह सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है। इसमें देवी श्री प्रसाद का संगीत, मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक की सिनेमेटोग्राफी, और नवीन नूली की एडिटिंग शामिल है, जो इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से हैं।
Pushpa 2 Reloaded Version कब और कहाँ आ रहा है?
अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और देश-विदेश में नए रिकॉर्ड बनाए। फिल्म की सफलता के एक महीने बाद, मेकर्स ने ‘पुष्पा 2: द रूल – रिलोडेड वर्जन’ की घोषणा की है, जो दर्शकों के लिए और भी ज़्यादा मनोरंजन लेकर आएगा।
इस नए वर्जन में एक्सटेंडेड कट जोड़ा गया है, जो फिल्म को पहले से अधिक रोमांचक और gripping बनाने का वादा करता है। मेकर्स के मुताबिक, यह नया वर्जन Pushpa 2 की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
अब देखना यह है कि क्या यह विस्तारित वर्जन दर्शकों को और ज़्यादा पसंद आएगा या फिर यह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाएगा। Pushpa 2 का यह नया अवतार 11 जनवरी से सिनेमाघरों में उपलब्ध होगा।
क्या आपने Pushpa 2 को सिनेमाघरों में देख लिया है, या आप भी इसके OTT Release का इंतज़ार कर रहे हैं? हमें कमेन्ट बॉक्स में जाकर जरूर बताएँ।