Pushpa 2 OTT रिलीज डेट अपडेट: सिनेमा घरों में तहलका मचाने के बाद OTT पर कब आ रही है Allu Arjun और Rashmika Mandana Starrer पुष्पा 2
Netflix की ओर से इस बार की पुष्टि की जा चुकी है कि Allu Arjun Starrer Pushpa 2 प्लेटफॉर्म पर आएगी।
हालांकि, इसके बाद में यह जानकारी सामने आई कि लगभग सिनेमा घरों में आने के लगभग 56 दिनों के बाद Pushpa 2 OTT पर दस्तक देने वाली है।
Netflix की ओर से Allu Arjun और Rashmika Mandana की पुष्पा 2 का नया कट रिलीज किया जा सकता है।
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 दिसंबर में रिलीज़ हुई थी और तब से यह चर्चा ही चर्चा में है। इसने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े हैं और अब तक दुनिया भर में शानदार 1,800 करोड़ रुपये की सबसे ज्यादा कमाई भी कर चुकी है। फिल्म अभी भी अपने शिखर पर है, और फैंस इसे बार-बार देखने का प्लान बना रहे हैं, क्योंकि वह Pushpa 2 Mass Entertainer को देखने का कोई भी मौका गंवाना नहीं चाहते हैं।
इसके साथ ही, अब लोग इसके ओटीटी रिलीज़ (Pushpa 2 OTT Release) का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी पुष्पा 2: द रूल को ऑनलाइन देखने का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां आपको इसके बारे में सभी जानकारी मिल जाने वाली है, हम यहाँ चर्चा करने वाले हैं कि आप इसे कहाँ (किस प्लेटफॉर्म) पर देख सकते हैं, इसके अलावा Pushpa 2 OTT Release Date को लेकर क्या अपडेट आया है।
पहले नेटफ्लिक्स ने पुष्पा 2 को अपने प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ करने की पुष्टि की थी। हालांकि, बाद में यह बताया गया कि फिल्म को थिएटर्स में 56 दिनों तक चलने के बाद ही ओटीटी पर रिलीज़ की जाने वाली है। यह अवधि 29 जनवरी 2025 को समाप्त हो रही है।
ऐसे में, उम्मीद है कि पुष्पा 2 का ओटीटी रिलीज़ जनवरी के लास्ट वीक या फरवरी की शुरुआत में हो सकता है, हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन 56 दिन के हिसाब से यही डेट Pushpa 2 की नई Release Date हो सकती है।
Pushpa 2 OTT Release Date Update: Fans के लिए सामने आई बड़ी जानकारी
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि हो सकता है कि Pushpa 2 का Release अभी कुछ समय के लिए और रुक जाए? असल में, एक खुशखबरी के तौर पर यह जानकारी आ रही है कि नेटफ्लिक्स इस फिल्म का एक एक्सक्लूसिव एक्सटेंडेड कट रिलीज़ कर सकता है।
इसका मतलब है कि बेशक Pushpa 2 के OTT Release में देरी हो रही है, लेकिन यह दर्शकों के लिए एकदम नए कट में आने वाली है। इसका मतलब है कि आप सिनेमा घर वाले कट से OTT पर बेहद ज्यादा कुछ देख सकते हैं। OTT पर Pushpa 2 को 20 मिनट के एक्स्ट्रा कॉन्टेन्ट के साथ पेश किया जा सकता है।
अगर आप 11 जनवरी को फिर से थिएटर में आई Pushpa 2 को OTT पर देखना चाहते हैं तो मुझे लगता है कि अब आपको इसके लिए ज्यादा इंतज़ार करने की जरूरत नहीं है।
Pushpa 2 को लेकर फैंस इतना उत्साहित क्यों हो रहे हैं?
पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2) ने दर्शकों का ध्यान अपनी दिलचस्प कहानी और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस के जरिए खींचा है। फिल्म में पुष्पा राज के दुश्मनों से मुकाबले और उनकी जबरदस्त जीत की कहानी दिखाई गई है, जिसमें फहाद फासिल का खतरनाक किरदार एसपी भंवर सिंह शेखावत भी शामिल है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की दमदार परफॉर्मेंस, यादगार डायलॉग्स और उनके आइकॉनिक स्टाइल ने इसे 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बना दिया है।