Panchayat Season 5: जून या जुलाई..जानिए कब होगी रिलीज, स्टीमिंग और बाकी सभी डिटेल्स कर लें नोट

HIGHLIGHTS

Panchayat Season 5 की आधिकारिक घोषणा हो गई है

नया सीजन 2026 में Prime Video पर रिलीज होगा

Season 5 में फुलेरा की राजनीति और रिश्तों में नए ट्विस्ट दिखेंगे

Panchayat Season 5: जून या जुलाई..जानिए कब होगी रिलीज, स्टीमिंग और बाकी सभी डिटेल्स कर लें नोट

Panchayat Season 5: Panchayat के अगले सीजन का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. Season 4 के भावुक और तनाव भरे अंत के बाद पिछले कई महीनों से नए सीजन को लेकर लगातार चर्चा चल रही थी और अब मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Panchayat Season 5 पर काम शुरू हो चुका है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

ग्रामीण जिंदगी, राजनीति, रिश्तों और हल्के-फुल्के हास्य से भरी यह सीरीज अब एक बार फिर फुलेरा गांव की नई कहानी लेकर लौटेगी. नया सीजन Amazon Prime Video की नई भारतीय कंटेंट लाइनअप के तहत घोषित किया गया है. हालांकि रिलीज डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन प्लेटफॉर्म ने पुष्टि की है कि सीरीज 2026 में रिलीज होगी. पहले की तरह Panchayat Season 5 भी Prime Video पर ही स्ट्रीम किया जाएगा.

Panchayat Season 5 की रिलीज टाइमलाइन

3 अप्रैल को Prime Video ने Instagram पर Panchayat Season 5 की बिहाइंड द सीन झलकियां शेयर की थीं. पोस्ट के कैप्शन में बताया गया कि नए सीजन की शूटिंग फिलहाल जारी है. इस अपडेट के बाद फैंस के बीच सीरीज को लेकर उत्साह और बढ़ गया है. पहले कयास लगाए जा रहे थे कि जून या जुलाई में यह सीरीज रिलीज हो सकती है लेकिन अब ऐसा संभव होता नहीं दिख रहा है. हो सकता है कि यह सीरीज हमें साल के अंत तक देखने को मिले.

फिर लौटेंगे जितेंद्र कुमार और बाकी कलाकार

नए सीजन में एक बार फिर Jitendra Kumar अभिषेक त्रिपाठी यानी सचिव जी के किरदार में नजर आएंगे. फुलेरा गांव में उनकी कहानी ही इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत रही है. इसके अलावा Neena Gupta, Raghubir Yadav, Sanvikaa, Faisal Malik और Chandan Roy भी नए सीजन में वापसी कर सकते हैं.

यह सीरीज The Viral Fever यानी TVF द्वारा बनाई गई है. सीरीज को चंदन कुमार ने लिखा है जबकि निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है.

Season 4 के सवालों का मिलेगा जवाब

मेकर्स पहले ही संकेत दे चुके हैं कि Season 5 में Season 4 के कई अधूरे सवालों के जवाब मिलेंगे. 2025 में IANS से बातचीत के दौरान लेखक चंदन कुमार ने कहा था कि दर्शकों को गांव के चुनाव, सचिव जी और रिंकी के रिश्ते और प्रधान जी पर हुए हमले से जुड़े सवालों के जवाब देखने को मिलेंगे.

हालांकि, उन्होंने यह भी इशारा किया था कि कहानी में कई नए ट्विस्ट भी होंगे. उधर Neena Gupta ने भी चुनाव नतीजों को लेकर फैंस की थ्योरी पर मजेदार प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने मजाक में कहा था कि “स्क्रिप्ट लीक हो चुकी है, अगले सीजन के लिए तैयार रहिए.”

नए सीजन में क्या होगा खास?

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अभिषेक त्रिपाठी को इस बार फुलेरा में “नई बदले वाली लीडरशिप” का सामना करना पड़ेगा. एक तरफ वह MBA और अपने भविष्य पर ध्यान देना चाहेंगे, वहीं दूसरी तरफ गांव की राजनीति और पुराने विवाद उन्हें फिर से उसी माहौल में खींच लाएंगे.

Season 4 के अंत में सचिव जी ने CAT परीक्षा पास कर ली थी और आखिरकार रिंकी से अपने दिल की बात भी कह दी थी. लेकिन गांव के चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला जहां मंजू देवी चुनाव हार गईं और क्रांति देवी ने सत्ता संभाल ली. इसी बदलाव के बाद अब फुलेरा की राजनीति पूरी तरह बदलती नजर आएगी.

TVF के दूसरे शो भी लौटेंगे

Panchayat Season 5 के अलावा Prime Video ने Sandeep Bhaiya और Gram Chikitsalay के नए सीजन की भी घोषणा की है. दोनों शो भी TVF द्वारा बनाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile