Panchayat Season 5 में छिड़ेगी उप-प्रधानी की जंग, मेकर्स ने बताई रिलीज टाइमलाइन, किस महीने दस्तक देगी ये दिल को छू लेने वाली दमदार कहानी
Panchayat Season 5 को लेकर इंटरनेट पर एक बड़ी जानकारी ने बवाल मचा दिया है।
असल में, मेकर्स ने पंचायत सीजन 5 की रिलीज टाइमलाइन को लेकर बड़ी घोषणा की है।
आइए जानते है कि आखिर नई कहानी में आपको कैसी पंचायत देखने को मिलेगी।
Panchayat Season 5 Release Timeline: Amazon Prime Video की जानी मानी देसी अंदाज वाली वेब सीरीज यानि Panchayat Season 4 को अभी हाल ही में रिलीज किया गया था। हालांकि, इसमें हंसी का डोज काम था लेकिन एमोशनल तौर पर पंचायत वेब सीरीज का नया भाग लबालब भरा हुआ था। ऐसा भी कह सकते है कि वेब सीरीज को बेहद पोसीटिव रेस्पॉन्स मिला। अभी जबकि Panchayat Season 4 को लेकर इंटरनेट पर चर्चा होना कम नहीं हुआ है, ऐसे में Panchayat Season 5 के रिलीज से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। असल में, आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Panchayat Season 5 की Release Timeline को लेकर Amazon Prime Video ने एक बड़ी जानकारी साझा की है, जिसमें कहा गया है कि पंचायत सीजन 5 2026 में आने वाला है।
Panchayat Season 5 को लेकर दर्शकों में है बेहद एक्साइटमेंट
हालांकि, पंचायत सीजन 4 को लेकर अभी भी चर्चाओं का बाजार गर्म है, कुछ दर्शक इस वेब सीरीज को एक बेहतरीन कॉमेडी ड्रामा का नाम दे रहे हैं, हालांकि, कुछ इस सीजन को ज्यादा हँसाने वाला नहीं मान रहे हैं। ऐसे में पंचायत सीजन 5 को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट का लेवल बेहद हाई नजर आ रहा है। अब इस नई जानकारी के आने के बाद ये एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। असल में, रिलीज टाइमलाइन के साथ साथ एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जो कहीं न कहीं फुलेरा के नए उप-प्रधान को लेकर कुछ हिंट दे रहा है। अब देखना होगा कि आखिर पंचायत सीजन 5 में क्या नया होता है।
पंचायत वेब सीरीज की कास्ट
सभी जानते हैं कि Amazon Prime Video की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इस वेब सीरीज में कई जाने माने चेहरे हैं। हालांकि, Panchayat Season 5 में क्या नए चेहरे नजर आने वाले हैं, या नहीं, क्या कास्ट में कोई फेरबदल होने वाला है, या नहीं, इस बारे में कोई भी जानकारी अभी के लिए सामने नहीं आई है। हालांकि। अगर पंचायत वेब सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें आपको जितेंद्र कुमार (अभिषेक त्रिपाठी), नीना गुप्ता (मंजु देवी), रघुबीर यादव (प्रधान जी), फैसल मलिक (प्रह्लाद), चंदन रॉय (विकास), सान्विका (रिंकी), दुर्गेश कुमार (भूषण), सुनीता राजवार (क्रांति देवी), पंकज झा आदि देखने को मिलते हैं, यही चेहरे आपको पंचायत सीजन 5 में भी नजर आने वाले हैं। X Post में सामने आए पोस्टर से तो यही जानकारी मिल रही है।
2026 के किस महीने में रिलीज किया जा सकता है पंचायत सीजन 5
अभी के लिए मेकर्स और Amazon Prime Video की ओर से जो रिलीज टाइमलाइन दी गई है, उसे देखकर यह समझ आ चुका है कि पंचायत सीजन 5 को 2026 में रिलीज किया जाने वाला है। इसे Amazon Prime Video पर ही स्ट्रीम भी किया जाने वाला है। हालांकि, अगर महीने की बात की जाए तो अभी के लिए कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। पंचायत सीजन 4 के रिलीज से अगर अंदाजा लगाया जाए तो हो सकता है कि June 2026 में पंचायत सीजन 5 को रिलीज किया जाए? हालांकि। अभी के लिए आधिकारिक तौर पर कोई मेकर्स ने कोई जानकारी रिलीज डेट को लेकर नहीं दी है। इसका मतलब है कि अभी के लिए हम जानते है कि पंचायत सीजन 5 को 2026 में रिलीज किया जाने वाला है।
पंचायत सीजन 5 के आने तक ये वाली वेब सीरीज जरूर देख लें
अभी हम जानते है कि पंचायत सीजन 5 के रिलीज में अभी कुछ समय बाकी, ऐसे में आप OTT पर मौजूद कुछ अन्य वेब सीरीज देख सकते हैं।
Gullak
IMDb रेटिंग: 9.1/10
प्लेटफॉर्म: SonyLIV
यह सीरीज मिश्रा परिवार की छोटे शहर की जिंदगी को दर्शाती है, जिसमें संतोष मिश्रा, उनकी पत्नी शांति, और उनके बेटे आनंद व अमन के बीच की मजेदार और भावनात्मक कहानियां हैं। यह सीरीज रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों को कॉमेडी और दिलचस्प अंदाज में पेश करती है, जो आपको अपने परिवार से जोड़ेगी।
Maamla Legal Hai
IMDb रेटिंग: 8.0/10
प्लेटफॉर्म: Netflix
दिल्ली के एक जिला कोर्ट में सेट यह कोर्टरूम कॉमेडी वकील वीडी त्यागी और उनकी अनोखी टीम की कहानी है। छोटे-मोटे केसों को हल करने के उनके मजेदार तरीके और कोर्ट का हल्का-फुल्का माहौल आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।
Kota Factory
IMDb रेटिंग: 9.0/10
प्लेटफॉर्म: Netflix
कोटा शहर में IIT की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स की जिंदगी पर आधारित यह सीरीज कॉमेडी, दोस्ती, और मेहनत की कहानी है। वैभव और उसके दोस्तों की पढ़ाई और जिंदगी के उतार-चढ़ाव को मजेदार और इमोशनल अंदाज में दिखाया गया है।