panchayat-season-4-free-episodes-download-process-and-vidhayak-ji-naagin-dance-binod-comedy-prime-video
हम सभी जानते है कि Panchayat Season 4 या Panchayat के पहले सभी सीजन की कहानी फुलेरा गाँव को दिखाती है। हालांकि, यह एक फिल्मी कहानी है लेकिन इसके बाद भी यह हमारे देश के ग्रामीण जीवन को कहीं न कहीं आपको हँसाने और कभी कभी रुला देने की नियत से एक वेब सीरीज के रूप में दिखाई जा रही है। Panchayat Web Series को सबसे पहले 2020 में TVF यानि The Viral Fever की ओर से रिलीज किया गया था। हालांकि, रिलीज के कुछ समय के बाद ही पंचायत वेब सीरीज की चर्चा पूरे भारत में होना शुरू हो गई थी। इस कहानी में कहाँ आपको अलग अलग और रोचक किरदार देखने को मिलते हैं, वहीं यह कहानी बेहद ही ज्यादा एमोशन से भी भरी है। इसके अलावा इसमें आपको सटायर का अच्छा खासा मिश्रण भी मिलने वाला है। इस समय Panchayat Season 4 भी दर्शक के देखने के लिए Amazon Prime Video पर उपलब्ध है।
अगर आप Panchayat Season 4 को देखना चाहते हैं तो आप Amazon Prime Video पर जाकर इसे देख सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास समय की कुछ कमी है और आप चाहते हैंकि डाउनलोड करके बाद में कहीं भी रहते हुए आप अपने मोबाइल फोन पर सभी एपिसोड आराम से देख लें तो हम आपको Amazon Prime Video से Panchayat Season 4 के सभी एपिसोड को डाउनलोड करने की जानकारी लेकर आए हैं। पंचायत सीजन 4 के सभी एपिसोड को डाउनलोड करके आप कहीं भी और कभी भी क्रांति देवी के प्रधान के चुनाव को जीतने के बाद पूर्व विधायक के नागिन डांस को देख सकते हैं।
अब यहाँ सवाल उठता है कि जब आपके पास Prime Membership है तो आपको कोई भी एपिसोड डाउनलोड करने की क्या जरूरत है। आप कभी भी कहीं भी वैसे भी Panchayat Season 4 के सभी एपिसोड देख सकते हैं, लेकिन कैसा हो जब हम आपसे कहें कि हम आपको पंचायत सीजन 4 के सभी एपिसोड फ्री में डाउनलोड करने की जानकारी आपको दे रहे हैं। आइए जानते है कि इसके लिए आपको क्या करना होगा।
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि अगर आप पंचायत सीजन 4 के एपिसोड डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको Amazon Prime Video की जरूरत होने वाली है। इसके लिए आपके पास Prime membership/Subscription होना भी अनिवार्य है। आइए जानते है कि आखिर कितने में आता है Amazon Prime Video का Subscription और आपको यह कैसे फ्री में मिल सकता है।
अगर आप Panchayat Season 4 को देखना चाहते हैं तो आपके पास Amazon Prime Video का एक्सेस होना चाहिए। इसके प्राइस को देखते हैं तो पता चलता है कि कंपनी आपको एक मासिक प्लान दे रही है जो 299 रुपये प्रतिमाह के प्राइस में मिलता है। इसके अलावा एक अन्य प्लान 3 महीने के लिए आपको 599 रुपये में मिलता हिय। इसके अलाव आगर आप सालाना प्लान लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 1499 रुपये खर्च करने होंगे। एक अन्य प्लान के तौर पर कंपनी आपको 999 रुपये सालाना वाला Prime Lite Plan भी दे रही है। इन प्लांस के साथ आप Panchayat Season 4 को देखने के साथ साथ किसी भी एपिसोड को डाउनलोड करके उसे कहीं भी देख सकते हैं।
इसके लिए आप Jio का 1029 रुपये का प्लान खरीद सकते हैं। इसके साथ आपको Amazon Prime Lite का Subscription पूरे 84 दिन के लिए मिल जाने वाला है। असल में, Jio का यह प्लान 84 दिन की वैलिडीटी के साथ आता है। इसके अलावा इस प्लान में आपको 2GB डेली डेटा का लाभ भी दिया जा रहा है। इस डेटा के साथ आप आसानी से Panchayat Season 4 का कोई भी एपिसोड डाउनलोड कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको डेटा और Prime Membership इस प्लान में मिल रही है। इतना ही नहीं, यह प्लान Unlimited 5G Data का एक्सेस भी दे रहा है। इसका मतलब है कि अगर आप डाउनलोड नहीं भी करना चाहते हैं तो भी आप Panchayat Season 4 को बड़ी आसानी से ऑनलाइन भी देख सकते हैं।
इस प्लान के लाभ इतने पर ही खत्म नहीं होते हैं। इस प्लान में Unlimited Calling के साथ साथ 100 SMS भी डेली दिए जा रहे हैं। इसके अलावा आपको JioHotstar का 90 दिनों का Subscription भी इस प्लान के साथ दिया जा रहा है। इस प्लान के साथ आपको अपने अनुसार Panchayat Season 4 को देखने का मौका मिल रहा है। आप ऑफलाइन फ्री में पंचायत सीजन 4 के एपिसोड डाउनलोड करके भी देख सकते हैं, या आपको इतना डेटा भी मिल रहा है कि आप पूरे पंचायत सीजन 4 को ऑनलाइन भी देख सकते हैं। अगर आप Airtel और Vi ग्राहक हैं तो इन कंपनियों के पास भी ऐसे ही प्लांस मौजूद हैं।
अब जब आपके पास फ्री में Amazon Prime membership आ चुकी है तो आपको अपने फोन में Prime Video App डाउनलोड और इंस्टॉल करना है। इसके बाद आपको अकाउंट बनाना है या लॉगिन करना है। इसके बाद आपको पंचायत सीजन 4 सर्च करना है। अब आपको जिस भी एपिसोड को डाउनलोड करना है, उसे चुने, इसके बाद डाउनलोड की क्वालिटी का चुनाव करें और एपिसोड को डाउनलोड करने के बाद किसी भी समय, कहीं भी और कभी भी इस एपिसोड को अब आप ऑफलाइन भी देख सकते हैं। अंत में। आपको जानकारी दे देते हैं कि Panchayat Web Series को IMDb पर 9.0 रेटिंग प्राप्त है।
यह भी पढ़ें: The Family Man Season 3 का रिलीज किस दिन, कास्ट, स्टोरीलाइन, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और अन्य सम्पूर्ण जानकारी