Digit.in

Panchayat 4 से पहले देख लीजिए ये 4 वेब-सीरीज, भूल जाएंगे मेहमान जी का 'घोड़ा' वाला सीन, ठेठ कॉमेडी और देसी अंदाज

Panchayat 4 से पहले देख लीजिए ये 4 वेब-सीरीज, भूल जाएंगे मेहमान जी का 'घोड़ा' वाला सीन, ठेठ कॉमेडी और देसी अंदाज

Panchayat Season 4 आने वाली है. इस सीरीज का चौथा सीजन 24 जून को आ रहा है. ट्रेलर देखकर लोगों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है. गांव की मस्ती-पॉलिटिक्स, ह्यूमर इस सीरीज को खास बना देते हैं. Panchayat Season 4 को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

हालांकि, अभी इसे आने में 3-4 दिन का समय है लेकिन इससे पहले आप दूसरी वेब-सीरीज देख सकते हैं. ये वेब-सीरीज भी आपको बनराकस-बिनोद जैसे खूब हंसाएंगे. आपको पंचायत के मेहमान जी याद हैं? जिसको देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है. अगर आपने इन वेब-सीरीज को देख लिया है तो उस तरह की हंसी की गारंटी कन्फर्म है. आपको यहां 4 ऐसी ही वेब-सीरीज के बारे में बता रहे हैं जो मिट्टी की खुशबू और ठेठ देसी मजा देंगे.

कहां देखें: SonyLIV

अगर आपने अभी तक Gullak नहीं देखी है तो इसको देखने का प्लान बना लें. मिडिल क्लास मिश्रा परिवार की छोटी-छोटी परेशानियों और खुशियों की कहानी है जो आपको आपके घर जैसा महसूस कराएगी. मां की शिकायते, पापा का ताना और बच्चों की शरारतें, सब कुछ असल जिंदगी जैसा लगता है. पंचिंग डायलॉग, दिल छू लेने वाले मोमेंट्स और रियल इमोशंस के साथ Gullak एक पूरा पैकेज है जो आपको पंचायत जैसी गर्माहट देगा.

कहां देखें: MX Player

इसमें रॉनित नाम का लड़का जो अपने मोहल्ले में ये अफवाह फैला देता है कि उसके चाचा विधायक हैं. फिर क्या, सत्ता का झूठा रसूख और उससे जुड़ी मस्ती से भरा सफर शुरू होता है. जाकिर खान का ठेठ अंदाज, मोहल्ले की राजनीति और फनी ट्विस्ट इसे पंचायत जैसे देसी ह्यूमर का परफेक्ट ऑप्शन बनाते हैं.

कहां देखें: Amazon Prime Video

इसमें भी गांव की कहानी दिखाई गई. बात तब शुरू होती है जब गांव में दहेज देने के लिए आई बुलेट की चोरी हो जाती है. बुलेट चोर का पता लगाने के लिए फिर भागदौड़ शुरू होती है. पंच लाइन और एक्टिंग इतनी रियल कि आपको हंसी के साथ-साथ इमोशन भी मिलेगा. पंचायत के फैंस के लिए यह एक छुपा हुआ रत्न है.

कहां देखें: Amazon Prime Video

एक गांव का स्वास्थ्य केंद्र और वहां के एक डॉक्टर की कहानी, जो कम संसाधनों के बावजूद मरीजों का इलाज करने की कोशिश करता है. लेकिन लोगों को उससे ज्यादा भरोसा गांव के झोलाछाप डॉक्टर पर है जो कभी सीरियस तो कभी कॉमिक मोड में इलाज करता है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles