OTT Today: पसंद आई थी आयुष्मान खुराना की अंधाधुन? दिल जीत लेगी सोनाक्षी की डबल मर्डर मिस्ट्री वाली मूवी

OTT Best Mystery Thriller: साल 2018 में आई फिल्म अंधाधुन ने लोगों का दिल जीत लिया था. लोगों ने इसको लेकर खूब चर्चा की. Mystery Thriller जॉनर की इस फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आई. इस वजह से बॉक्स ऑफिस पर भी इसने अच्छा बिजनेस किया था.

अब ऐसी ही एक और मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म के बारे में आपको बताने जा रहे हैं. इस फिल्म की कहानी इतनी शानदार है कि आप एक पल के लिए अंधाधुन को भी भूल जाएंगे. डबल मर्डर की यह कहानी आपको अपनी सीट से हिलने भी नहीं देगी. पुलिस इस मर्डर केस में कैसे उलझ जाती है उसपर यह कहानी आपका दिल जीत लेगी.

अच्छी बात है कि आप इस फिल्म को OTT पर देख सकते हैं. यानी आप स्मार्ट टीवी के अलावा मोबाइल या लैपटॉप पर भी इस फिल्म का मजा ले पाएंगे. हम बात कर रहे हैं 7 साल पुरानी एक फिल्म 'इत्तेफाक' की. इस फिल्म को साल 2017 में रिलीज किया गया था. इस फिल्म की कहानी लगातार बदलती रहती है और दर्शक उसमें लगातार खोये रहते हैं.

दो-दो मर्डर की कहानी

इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आने वाली है. पुलिस अफसर के रोल में अक्षय खन्ना ने शानदार अभिनय किया है. फिल्म में सस्पेंस पहले सेकेंड से ही शुरू हो जाता है. कहानी एक लेखक और उसकी हाउस वाइफ की है. हाउस वाइफ की किरदार में सोनाक्षी सिन्हा जंच रही है.

कहानी इन दोनों के आसपास ही घूमती रहती है. फिल्म की कहानी लगातार आपको बांधे रखती है. हाउस वाइफ बनी सोनाक्षी के पति की हत्या हो चुकी है. इसके अलावा लेखक विक्रम सेठी पर भी आरोप है उसने अपनी पत्नी को जान से मारा है. जिस वजह से पुलिस उसके पीछे पड़ी है. वह बचने के लिए सोनाक्षी सिन्हा के घर पहुंच जाता है.

Netflix पर है उपलब्ध

लेकिन वह गिरफ्तार हो जाता है. इसके बाद कहानी में लगातार आती है ट्विस्ट. पुलिस अफसर बने अक्षय खन्ना की पूछताछ और सच-झूठ का खेल आपको ऐसा उलझा देगा कि आप फिल्म खत्म करने के बाद ही किसी काम के लिए उठेंगे. यानी फिल्म आपको शुरू से आखिरी तक बांधे रखती है.

IMDb पर इसकी रेटिंग 7.2 है. आप इस वीकेंड पर इस फिल्म को देख सकते हैं. आप इस फिल्म को Netflix पर देख सकते हैं. इस फिल्म को राजेश खन्ना की फिल्म इत्तेफाक का रीमेक बताया गया है. मिस्ट्री थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए यह मस्ट वॉच फिल्म है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles