Aashram से भी बोल्ड हैं ये वेब-सीरीज, ठंड में बढ़ जाएगी गर्मी, तमन्ना वाली ने तो मचा दिया था बवाल

Aashram से भी बोल्ड हैं ये वेब-सीरीज, ठंड में बढ़ जाएगी गर्मी, तमन्ना वाली ने तो मचा दिया था बवाल

OTT To Watch Tonight: साल 2020 में रिलीज हुई वेब-सीरीज Aashram ने लोगों को भरपूर मनोरंजन किया. बाबा निराला के किरदार में बॉबी देओल ने तो लोगों के दिल में अपनी एक खास जगह बना ली. इस वेब-सीरीज की दीवानगी ऐसी रही कि तीन-तीन सीजन आ चुकी हैं और एक और सीजन इस साल ही रिलीज हो सकती है. Aashram में दिखाए गए बोल्ड और हॉट सीन को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Aashram की कहानी और एक्टिंग शानदार है. लेकिन, ज्यादा चर्चा इसमें दिखाए गए बोल्ड सीन को लेकर हुई. अगर आप भी ऐसी बोल्ड फिल्म अच्छी कहानी और शानदार एक्टिंग के साथ देखना चाह रहे हैं तो हम आपको यहां पर Aashram जैसी वेब-सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं. ये वेब-सीरीज इस ठंड में मौसम को गर्म बनाने के लिए शानदार हैं.

She

She फिल्म में बोल्डनेस के साथ क्राइम और एक्शन का तड़का है. इस फिल्म को इम्तियाज़ अली ने बानाया है. इस सीरीज में अदिति पोहनकर, विजय वर्मा और किशोर लीड रोल में हैं. इसमें एक महिला कांस्टेबल की कहानी दिखाई गई है जो अंडरवर्ल्ड गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए गुप्त तरीके से जाती है. इस शो को आप Netflix पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Best Thriller: साल की जबरदस्त हॉरर थ्रिलर फिल्म, हीरो निकलता विलेन, मूवी देख सन्न रह जाता है दिमाग

Lust Stories और Lust Stories 2

इस सीरीज के दोनों ही सीजन में बोल्डनेस की हद पार हो चुकी है. इसमें छोटे-छोटे शॉर्ट फिल्मों का सगेमेंट बनाया गया है. तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की किसिंग सीन ने काफी बवाल खड़ा कर दिया था. लेकिन, लोगों को यह सीरीज काफी पसंद आई और इसके अगले सीजन का इंतजार हो रहा है. इस सीरीज को आप Netflix पर अकेले में देख सकते हैं.

Mirzapur

कुछ महीने पहले ही मिर्जापुर का नया सीजन रिलीज हुआ है. मिर्जापुर की कहानी और एक्टिंग ने इस शो को सुपर-हिट बना दिया है. हालांकि, इस सीरीज में भी बोल्ड सीन की भरमार है. आपने अगर अभी तक इस सीरीज को नहीं देखा है तो आप इसे आज ही देख डालें. इस सीरीज के तीनों सीजन को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

Rasbhari

अपने बयान और ट्वीट को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली स्वरा भास्कर की यह सीरीज ने आते ही तहलका मचा दिया था. इस स्टोरी लाइन और बोल्ड सीन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खूब खींचा था. इसमें भी कई बोल्ड सीन दिए गए हैं जो आपके रूम का तापमान बढ़ा सकते हैं. यह सीरीज अभी Amazon Prime Video पर उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: Free में मिलेगा 6 महीने के लिए Amazon Prime! कंपनी का धमाकेदार ऑफर, फटाफट ले लें फायदा

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile