दिमाग घूमा देती है नयनतारा की यह साइको थ्रिलर फिल्म, Netflix पर है उपलब्ध, टाइम मिलते ही देख डालें

OTT पर फिल्मों का खजाना है. OTT पर आपको ऐसी-ऐसी फिल्में मिल जाएंगी जिसको देखने के बाद आप सोचेंगे आपने इसे पहले क्यों नहीं देखा. खासतौर पर सभी लोगों की पसंद और जॉनर के हिसाब से यहां पर वेब-सीरीज और फिल्में मिल जाती हैं. कई लोगों को साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में भी बेहद पसंद आती हैं.

ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि कि इस बार कौन सी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म देखी जाए तो हम आपको यहां पर एक छिपी हुई मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं. इस मूवी को देखना शुरू कर देंगे तो आपको यह अपनी सीट से हिलने नहीं देगी. इस फिल्म के कई सीन को दिमाग में ऐसी उथल पुथल मचा देते हैं कि आप कई दिनों तक इस फिल्म के बारे में सोचेंगे.

'Iraivan' की कहानी है दमदार

भूमिका बनाने में ज्यादा टाइम ना खराब करते हुए हम आपको फिल्म का नाम बता देते हैं. इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी का नाम 'Iraivan' है. इस फिल्म का क्लाइमैक्स इतना शानदार है कि आपका दिमाग पूरी तरह से घूम जाएगा. फिल्म में साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा मुख्य भुमिका हैं. उनके साथ हैं जयम रवि.

2 घंटे 32 मिनट की यह फिल्म आपको एक सेकेंड के लिए भी बोर नहीं होने देगी. इस फिल्म का हर सीन सस्पेंस से भरा हुआ है. जिसकी वजह से आप अपनी सीट नहीं छोड़ पाते हैं. यकीन मानिए एक बार आप फिल्म देखने बैठ गए तो आप पूरी फिल्म खत्म करने के बाद ही अपनी सीट से उठेंगे.

Netflix पर उपलब्ध है फिल्म

फिल्म का क्लाइमैक्स देखकर तो लोगों का दिमाग ही घूम जाता है. 'इराइवन' मूवी की कहानी एक साइको किलर को लेकर है. इस साइको किलर को जवान लड़कियों को जाने से मारने में बहुत मजा आता है. वह जवान लड़कियों को काफी दर्दनाक तरीके से मारता है. ऐसे खौफनाक सीन देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

इन सबके बीच पुलिस बने जयम रवि और नयनतारा की प्रेम कहानी भी चलती रहती है. फिल्म के कई सीन तो दर्शकों के होश उड़ा देते हैं. इस फिल्म में आपको एक्शन, सस्पेंस, रोमांस का शानदार मिक्सचर देखने को मिलता है. इस मूवी को आप Netflix पर देख सकते हैं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles