इस बार OTT पर ट्रिपल धमाका! Panchayat 4 से लेकर कपिल शर्मा और इमरान हाशमी तक.. कॉमेडी से लेकर एक्शन का डोज
OTT This Week: OTT पर हर हफ्ते धमाल मचता है. इस बार भी कोई अलग नहीं है, कई वेब-सीरीज और मूवी OTT पल धूम मचाने के लिए तैयार हैं. यहां आपको 16 से 22 जून 2025 के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म और सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली नई वेब सीरीज और फिल्मों की जानकारी दे रहे हैं.
यह हफ्ता दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प रहने वाला है क्योंकि इसमें क्राइम, कॉमेडी, हिस्टॉरिकल, थ्रिलर जैसे कई जॉनर की कहानियां शामिल हैं. यानी इस बार दर्शकों को बोर होने का कोई मौका नहीं मिलेगा. इस बार बहुप्रतीक्षित सीरीज पंचायत का सीजन 4 भी आने वाला है. ऐसे में ओटीटी पर व्यूअर्स के कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं.
The Buccaneers Season 2
प्लेटफॉर्म: Apple TV+
रिलीज डेट: 18 जून
The Buccaneers Season 2 एडिथ व्हार्टन के अधूरे उपन्यास पर आधारित है. इस सीरीज का पहला सीजन दर्शकों को बेहद पसंद आया था. अब दूसरा सीजन भी उतना ही रोमांचक होने वाला है. यह कहानी अमेरिका से आई बोल्ड महिलाओं की है, जो ब्रिटिश हाई-सोसाइटी में खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रही हैं. इस सीजन में कई पुराने और कुछ नए किरदार देखने को मिलेंगे.
The Holdovers
प्लेटफॉर्म: Netflix
रिलीज डेट: 19 जून
The Holdovers एक ऐसे प्रोफेसर की कहानी है जो सर्दियों की छुट्टियों में उन बच्चों की देखभाल करता है जो अपने घर नहीं जा पाए हैं. यह फिल्म ह्यूमर और इमोशन का बेहतरीन मेल है और फैमिली के साथ देखने लायक है. शानदार अभिनय इसे और खास बनाता है.
प्लेटफॉर्म: Prime Video
रिलीज डेट: 20 जून
इमरान हाशमी की यह फिल्म एक बीएसएफ अफसर नरेंद्रनाथ की है, जो आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र में पोस्टेड है. फिल्म पहले थिएटर में रिलीज हो चुकी है और अब ओटीटी पर दस्तक दे रही है. इसमें देशभक्ति, थ्रिल और इंसानियत तीनों का मेल देखने को मिलेगा.
प्लेटफॉर्म: ZEE5
रिलीज डेट: 20 जून
यह कहानी एक ऐसे आदमी की है जो तीन भाइयों में सबसे बड़ा है लेकिन अभी तक शादी नहीं हुई है. उसकी शादी एक मॉडर्न सोच वाली लड़की से होती है और दोनों के विचारों की टकराहट में हास्य और इमोशन की दिलचस्प कहानी सामने आती है. फिल्म पारिवारिक और हल्की-फुल्की कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए बेहतरीन है.
प्लेटफॉर्म: Netflix
रिलीज डेट: 21 जून
कपिल शर्मा शो की तीसरी किस्त आ रही है. मेकर्स का दावा है कि इस बार मजा दोगुना होने वाला है. सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, सुदेश लहरी जैसे कलाकार लौट रहे हैं और इस बार नवजोत सिंह सिद्धू भी शो में नजर आएंगे. पहले एपिसोड में ही बड़ी हस्तियां नजर आएंगी.
प्लेटफॉर्म: ZEE5
रिलीज डेट: 20 जून
दिलजीत दोसांझ, बोमन ईरानी और डायना पेंटी स्टारर यह फिल्म एक हाई-प्रोफाइल इंडस्ट्रियलिस्ट के मर्डर केस की जांच पर आधारित है. फिल्म में कई ट्विस्ट और टर्न हैं जो दर्शकों को बांधे रखेंगे. निर्देशक रवि छाबड़िया ने इस फिल्म को क्लासिक डिटेक्टिव स्टाइल में प्रस्तुत किया है.
प्लेटफॉर्म: Prime Video
रिलीज डेट: 24 जून
Panchayat लवर्स के लिए भी यह हफ्ता काफी खास रहने वाला है. हालांकि, इस बार वीकेंड पर ना रिलीज करके इस सीरीज को मंगलवार को रिलीज किया जा रहा है. आपने अगर पुराना सीजन देखा है तो इसको अभी से अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर लें.