इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का भरपूर डोज मिलने वाला है। Netflix, Prime Video, JioHotstar, Apple TV+ और MX Player पर कई नई फिल्में, वेब सीरीज और रियलिटी शोज रिलीज हो रहे हैं। इनमें रोमांस, क्राइम, स्पोर्ट्स, एक्शन, कॉमेडी और फैंटेसी जैसी कई अलग-अलग जॉनर की पेशकश शामिल है। अगर आप इस सप्ताह कुछ नया देखने की योजना बना रहे हैं, तो यहां 13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 के बीच रिलीज होने वाले प्रमुख OTT टाइटल्स की पूरी लिस्ट दी गई है।
राम्या कृष्णन द्वारा होस्ट किया गया यह तमिल डेटिंग रियलिटी शो 30 की उम्र पार कर चुके 12 ऐसे सिंगल लोगों की कहानी दिखाता है, जिनकी पहले शादी या रिश्ते टूट चुके हैं। सभी प्रतिभागी एक ही विला में रहते हुए अपने जीवन को नई शुरुआत देने और दोबारा प्यार तलाशने की कोशिश करते हैं। यह शो 13 जुलाई से JioHotstar पर स्ट्रीम हो रहा है।
अन्या टेलर-जॉय अभिनीत यह क्राइम ड्रामा एक शातिर ठग ‘लकी’ के इर्द-गिर्द घूमता है। करोड़ों डॉलर की चोरी की योजना बिगड़ने के बाद वह फरार हो जाती है। उसके पीछे एक तरफ FBI होती है, जबकि दूसरी ओर एक खतरनाक अपराध सरगना भी उसका पीछा करता है। यह फिल्म 15 जुलाई से Apple TV+ पर उपलब्ध है।
1980 के दशक के उत्तर प्रदेश की वास्तविक घटनाओं से प्रेरित यह हिंदी क्राइम ड्रामा अपने तीसरे सीजन के साथ लौट आया है। नई कहानी में माफिया की दुनिया, गैंगवार, सत्ता की लड़ाई और अपराध जगत की सियासत को आगे बढ़ाया गया है। यह सीजन 16 जुलाई से Prime Video और MX Player पर स्ट्रीम हो रहा है।
विल फेरेल स्टारर यह स्पोर्ट्स कॉमेडी फिल्म पूर्व विश्व नंबर-1 गोल्फर लॉनी “द हॉक” हॉकिन्स की कहानी है, जो वर्षों बाद अपने सुनहरे दौर को फिर से हासिल करने के लिए मैदान में वापसी करता है। यह फिल्म 16 जुलाई से Netflix पर स्ट्रीम हो रही है।
जेनिफर गार्नर की मुख्य भूमिका वाली यह इमोशनल ड्रामा फिल्म मशहूर कुकबुक लेखिका हॉलीस शॉ की जिंदगी पर आधारित है। एक निजी त्रासदी के बाद उसकी व्यवस्थित और सफल जिंदगी पूरी तरह बदलने लगती है। यह फिल्म 16 जुलाई से JioHotstar पर उपलब्ध है।
किट कॉनर और जो लॉक अभिनीत यह फीचर-लेंथ फिनाले लोकप्रिय Heartstopper कहानी को आगे बढ़ाता है। फिल्म में निक और चार्ली अपने रिश्ते को बनाए रखने की कोशिश करते हैं, जबकि दोनों की जिंदगी में यूनिवर्सिटी और लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप की नई चुनौतियां सामने आती हैं। यह फिल्म 17 जुलाई से Netflix पर स्ट्रीम होगी।
पार्क यून-बिन और यांग से-जोंग स्टारर यह फैंटेसी K-ड्रामा एक होटल उत्तराधिकारी और एक सरकारी वकील की कहानी दिखाता है। युवती को भूत दिखाई देते हैं, जबकि वकील अलौकिक घटनाओं से बेहद डरता है। दोनों मिलकर रहस्यमयी पैरानॉर्मल मामलों की जांच करते हैं। यह सीरीज 18 जुलाई से Netflix पर उपलब्ध होगी।
सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह जर्मन ड्रामा भूमध्यसागर में समुद्री बचाव अभियान चलाने वाले युवा स्वयंसेवकों की कहानी पर आधारित है। उनकी कोशिशों से 23,000 से अधिक शरणार्थियों की जान बचाई जाती है। यह फिल्म 17 जुलाई से Netflix पर स्ट्रीम होगी।
हन्ना वाडिंगहैम और ऑक्टाविया स्पेंसर अभिनीत यह एक्शन-कॉमेडी दो करीबी दोस्तों की कहानी है। उनकी सामान्य जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है, जब उनमें से एक के अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुप्त हत्यारिन होने का राज सामने आता है। यह फिल्म 15 जुलाई से Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है।
यह भी पढ़ें: PM Jan Dhan Yojana से आया है मैसेज.. क्लिक करने से पहले जान लें ये कांड, खाली न हो जाए बैंक अकाउंट