OTT पर इस हफ्ते कोहराम, धर्मेंद्र की आखिरी मूवी Prime पर तो ZEE5 पर तहलका मचाएंगे चिरंजीवी, बना लें वीकेंड प्लान

OTT पर इस हफ्ते कोहराम, धर्मेंद्र की आखिरी मूवी Prime पर तो ZEE5 पर तहलका मचाएंगे चिरंजीवी, बना लें वीकेंड प्लान

OTT This Week: आपकी वॉचलिस्ट इस हफ्ते और लंबी होने वाली है. इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर अलग अलग तरह का कंटेंट रिलीज हो रहा है, जिसमें क्राइम थ्रिलर, बड़े पर्दे की हिट फिल्में, रीजनल फेवरेट्स और एक साइंस फिक्शन सर्वाइवल कहानी भी शामिल है. स्ट्रीमिंग सर्विस हर मूड के लिए कंटेंट ला रही हैं. कहीं गहरी जांच की कहानी है, तो कहीं हल्की फुल्की ड्रामा और एडवेंचर से भरा कंटेंट. अगर आप इन्हें थिएटर में नहीं देख पाए थे या नई कड़ियों का इंतजार कर रहे थे, तो अब घर बैठे काफी कुछ देखने के लिए मौजूद है. आइए आपको इस हफ्ते की टॉप OTT रिलीज के बारे में बताते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Kohrra Season 2 – Netflix

Kohrra के दूसरे सीजन के लिए अब सिर्फ दो दिन बचे हैं. सुदीप शर्मा, गुंजित चोपड़ा और डिग्गी सिसोदिया की पंजाबी क्राइम थ्रिलर पुलिस प्रोसीजरल सीरीज के इस नए भाग में बरुण सोबती फिर से एक जटिल हत्या की जांच सुलझाते नजर आएंगे. इस बार मोना सिंह भी नई एंट्री के तौर पर जुड़ी हैं. इनके अलावा सुरविंदर विक्की, हरलीन सेठी, सौरव खुराना, रैचेल शेली और मनीष चौधरी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. यह हिट शो Netflix पर स्ट्रीम होगा.

Mana Shankara Vara Prasad Garu – Zee5

Mana Shankara Vara Prasad Garu इस हफ्ते डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है. यह फिल्म 11 फरवरी को Zee5 पर रिलीज होगी. इसे मलयालम, कन्नड़, हिंदी, तमिल, बांग्ला और मराठी समेत कई भाषाओं में स्ट्रीम किया जाएगा, ताकि ज्यादा दर्शकों तक पहुंच बनाई जा सके. चिरंजीवी इसमें लीड रोल में हैं.

Baby Girl – SonyLIV

Baby Girl 12 फरवरी से SonyLIV पर स्ट्रीम होगी. यह मलयालम मेडिकल थ्रिलर है, जिसका निर्देशन अरुम वर्मा ने किया है और लेखन बॉबी और संजय की जोड़ी ने किया है. फिल्म को रिलीज के समय आलोचकों और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी.

Ikkis – Amazon Prime Video

Ikkis 12 फरवरी से Amazon Prime Video पर रेंटल के लिए उपलब्ध होगी और 26 फरवरी से फ्री स्ट्रीमिंग के लिए आ सकती है. श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1971 के युद्ध पर आधारित है और परम वीर चक्र विजेता अरुण खेतरपाल को समर्पित बताई जाती है. आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. दिवंगत अभिनेता धमेंद्र की यह आखिरी फिल्म है.

Anaganaga Oka Raju – Netflix

Anaganaga Oka Raju 11 फरवरी 2026 से Netflix पर स्ट्रीम होगी. नवीन पोलिशेट्टी और मीनाक्षी चौधरी की यह फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ रही है. फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी.

Thalaivar Thambi Thalaimaiyil – Netflix

Thalaivar Thambi Thalaimaiyil 12 फरवरी से Netflix पर स्ट्रीम होगी. अभिनेता जीवा की यह तमिल कॉमेडी ड्रामा फिल्म थिएटर में अप्रत्याशित रूप से दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रही थी. अब इसके डिजिटल रिलीज की पुष्टि हो चुकी है.

Predator: Badlands – JioHotstar

Predator: Badlands 12 फरवरी से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी. यह कहानी Yautja Prime पर आधारित है, जहां डेक नाम का एक किशोर Predator अपनी काबिलियत साबित करने के लिए एक खतरनाक प्रजाति की तलाश में निकलता है. वह Genna ग्रह पर एक टूटे हुए रोबोट थिया के साथ मिलकर कई जानलेवा खतरों का सामना करता है और अपने कबीले के कठोर नियमों का विरोध करता है.

यह भी पढ़ें: साल 2026 में Jio के सबसे सस्ते 5G प्लान्स, दाम 200 रुपये से भी कम, रिचार्ज करने से पहले जान लें सारी डिटेल्स

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo