जनवरी के आखिरी हफ्ते में देखें ये शानदार सीरीज और फिल्में, OTT पर मचेगा धमाल, वीकेंड के लिए है नया मसाला
अगर आप OTT पर वीकेंड में समय बिताना पसंद करते हैं तो आपके लिए जनवरी का आखिरी हफ्ता काफी शानदार और बेहतरीन होने वाला है। यहाँ हम आपको 27 जनवरी से 2 फरवरी को आने वाली शानदार फिल्म और वेब सीरीज के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते है कि जनवरी के आखिरी सप्ताह में आपको क्या मसाला मिलने वाला है। हमने आपके लिए इस समय के दौरान आने वाली सबसे शानदार और उम्दा फिल्मों और OTT Web Series की एक लिस्ट तैयार की है जो आपआपको जनवरी के आखिरी वीकेंड पर मनोरंजन का शानदार तड़का दे सकती हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
The StoryTeller
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि ये वाली फिल्म OTT पर 28 जनवरी को आ रही है, इसमें आपको परेश रावल नजर आने वाली है। इसके अलावा इस फिल्म को Disney+ Hotstar पर देखा जा सकता है। यह कहानी सत्यजीत रे की एक शॉर्ट स्टोरी पर आधारित है। यह फिल्म आप इस वीकेंड पर देख सकते हैं।
Celebrity MasterChef
अगर आपके पास SonyLIV है तो आप इस शो का आनंद हफ्ते में 5 दिनों ले सकते हैं। असल में, इस शो का पहला एपिसोड 27 जनवरी को आने वाला है, इसके अन्य एपिसोड हर दिन के साथ आने वाले हैं। अगर आप खाने और इसपर आधारित शो आदि को देखना पसंद करते हैं तो यह शो आपके लिए ही है। इस शो में आपको कई छोटे परदे के कलाकार नजर आने वाले हैं।
The Secret of The Shiledars
इस सीरीज को 31 जनवरी को Disney+ Hotstar पर लाया जाने वाला है। इस शो के सभी एपिसोड एक ही दिन स्ट्रीम होने वाले हैं। इसका मतलब है कि आप इस पूरी सीरीज को या तो एक ही दिन या फिर लंबे समय के लिए देख सकते हैं।
Identity
आपको जानकारी दे देते हैं कि इस शो को सबसे पहले 2 जनवरी को सिनेमाघरों में लाया गया था, अब आप इसे 31 जनवरी से OTT पर भी देख सकते हैं। इस शो का प्रसारण ZEE5 पर होने वाला है। इस शो को आप मलयालम, तेलुगू, तमिल, और कन्नड़ में रिलीज किया जाने वाला है।