OTT This Week: नयनतारा-माधवन की फिल्म के अलावा कई धमाकेदार वेब-सीरीज..इस हफ्ते एंटरटेनमेंट की बरसात

OTT This Week: April का पहला हफ्ता काफी सुस्ती भर लग रहा है, मौसम भी लगातार बदल रहा है. लेकिन, इस हफ्ते भी मनोरंजन में कोई कमी नहीं है. Netflix, Prime Video समेत सभी बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक वेब-सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं. आइए आपको इस हफ्ते रिलीज होने वाली टॉप टाइटल्स के बारे में बताते हैं.
कहां देखें - Sony LIV
यह वेब-सीरीज 4 अप्रैल यानी शुक्रवार को रिलीज होने वाली है. इस सीरीज के दूसरे सीजन को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म Sony LIV पर देख पाएंगे. हालांकि, 4 अप्रैल को इसका पहला एपिसोड ही रिलीज होगा. बाकी के एपिसोड धीरे-धीरे रिलीज किए जाएंगे. एक्शन और देशभक्ति से भरी इस वेब-सीरीज को देखने का प्लान आप इस हफ्ते बना सकते हैं. इसमें रवि वर्मा और पार्वती सेहगल अंडरकवर एजेंट्स हैं, जो मौसम विभाग के कर्मचारी बनकर देश को आतंकवाद से बचाते हैं.
कहां देखें- Netflix
Test भी इस हफ्ते रिलीज होने वाली है. इसको 4 अप्रैल 2025 से ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर देखा जा सकता है. नयनतार के फैन्स के लिए यह एक गिफ्ट है. इसमें नयनतारा के अलावा आर. माधवन और सिद्धार्थ भी हैं. यह फिल्म थिएटर छोड़ सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है. इसमें इमोशनल और ड्रामैटिक कहानी आपको देखने को मिलेगी. जब एक साइंटिस्ट, क्रिकेटर और मां बनने की कोशिश कर रही महिला की जिंदगियां आपस में टकराती हैं.
कहां देखें- Sony LIV
4 अप्रैल 2025 को एक और जबरदस्त वेब-सीरीज आ रही है. Chamak – The Conclusion फाइनली रिलीज हो रही है. इसमें कहानी भी आपको जबरदस्त देखने को मिलेगी. पंजाबी रैप इंडस्ट्री में सेट यह सीरीज एक शख्स की अपने पिता की हत्या का बदला लेने की जर्नी है. इसमें आपको म्यूजिक के साथ सस्पेंस का भी धमाल देखने को मिलेगा.
Kraven the Hunter
कहां देखें- Netflix
31 मार्च को रिलीज हो चुकी Kraven the Hunter तो हर स्पाइडर-मैन फैन को देख लेनी चाहिए. आपको बता दें कि मार्बल का ये किरदार सोनी के स्पाइडर-मैन यूनिवर्स से है. क्रेवन के अपने सख्त पिता के साथ रिश्ते और दुनिया का सबसे बड़ा शिकारी बनने की चाहत की कहानी है. एक्शन से भरपूर इस शो को आज ही देखने का प्लान बना लें.
कहां देखें- ZEE5
हॉरर और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह तो मस्ट वॉच है. खासतौर अगर आपको तमिल सिनेमा पसंद आती है तो आफ इसके साथ जा सकते हैं. Kingston 4 अप्रैल को ZEE5 पर रिलीज होगी. इसमें 80 के दशक की कहानी दिखाई गई है. तमिलनाडु के एक तटीय गाँव में श्राप की वजह से पैरानॉर्मल घटनाएं होती हैं. नायक और उसके दोस्त इसे तोड़ने की कोशिश करते हैं.
Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.
View full profile