Netflix की इस क्राइम थ्रिलर ने जीता दिल, हैवान की मासूम पर नजर..62 साल के हीरो के बदले की ऐसी कहानी, क्लाइमैक्स दमदार

HIGHLIGHTS

Netflix पर छाई Sanjay Mishra की दमदार क्राइम थ्रिलर

जेल से शुरू होकर खूनी बदले तक पहुंचती है Vadh 2 की कहानी

क्लाइमैक्स ऐसा कि आखिरी मिनट तक नहीं हटेगी नजर

Netflix की इस क्राइम थ्रिलर ने जीता दिल, हैवान की मासूम पर नजर..62 साल के हीरो के बदले की ऐसी कहानी, क्लाइमैक्स दमदार

अगर आपको सस्पेंस, क्राइम और बदले की कहानियां पसंद हैं, तो Vadh 2 आपके वीकेंड की वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. Netflix पर स्ट्रीम हो रही यह फिल्म शुरुआत से लेकर आखिर तक दर्शकों को बांधे रखती है. कहानी एक जेल से शुरू होती है, लेकिन धीरे-धीरे ऐसा मोड़ लेती है कि हर सीन के साथ रोमांच बढ़ता जाता है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी दमदार कहानी, शानदार अभिनय और ऐसा क्लाइमैक्स है, जो अंत तक दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है.

सच्चा प्यार उम्र का मोहताज नहीं

कहानी की शुरुआत होती है मंजू मिश्रा (Neena Gupta) से, जिसे एक दंपति की हत्या के आरोप में अदालत उम्रकैद की सजा सुनाती है. जेल की सलाखों के पीछे ही उसकी मुलाकात पुलिस कांस्टेबल शंभूनाथ मिश्रा (Sanjay Mishra) से होती है. शंभूनाथ मंजू की मदद करता है और दोनों के बीच एक गहरा भावनात्मक रिश्ता बन जाता है. फिल्म यह भी दिखाती है कि सच्चा प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता.

सालों तक जेल में रहने के बाद मंजू की सजा खत्म होने वाली होती है. इसी बीच जेल में नैना नाम की एक नई युवती आती है, जिसे झूठे केस में फंसाकर जेल भेजा गया है. भोली और मासूम नैना जल्द ही जेल में बंद विधायक के भाई केशव की गंदी नजरों का शिकार बन जाती है.

इंसाफ की खौफनाक कहानी

राजनीतिक रसूख के दम पर जेल में ऐशोआराम की जिंदगी जी रहा केशव लगातार नैना को परेशान करता है. हालात तब बिगड़ जाते हैं जब वह उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता है. इसके बाद मंजू और शंभूनाथ उसके खिलाफ खड़े हो जाते हैं और यहीं से शुरू होती है बदले और इंसाफ की खौफनाक कहानी.

फिल्म में 62 वर्षीय Sanjay Mishra का किरदार पूरी कहानी को नई दिशा देता है. एक साधारण दिखने वाला पुलिस कांस्टेबल किस तरह अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है और केशव को उसके अपराधों की सजा देता है, यही फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण है. एक्शन, इमोशन और सस्पेंस का संतुलन इसे अंत तक रोमांचक बनाए रखता है.

Vadh 2 में Sanjay Mishra और Neena Gupta के अलावा Yogita Bihani, Akshay Dogra, Shilpa Shukla और Kumud Mishra भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. अगर आपको ऐसी थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, जिनमें हर कुछ मिनट बाद नया ट्विस्ट देखने को मिले, तो यह फिल्म आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगी. Vadh 2 फिलहाल Netflix पर स्ट्रीम हो रही है.

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra से पहले सरकार की बड़ी चेतावनी, हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, ऐसे रहें सावधान

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile