Amarnath Yatra से पहले सरकार की बड़ी चेतावनी, हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, ऐसे रहें सावधान

HIGHLIGHTS

Amarnath Yatra से पहले सरकार ने फर्जी IRCTC हेलीकॉप्टर बुकिंग वेबसाइट्स को लेकर चेतावनी जारी की है.

I4C ने irctchelicopter.com और irctchellyatra.com जैसी वेबसाइट्स से सावधान रहने को कहा है.

ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें.

Amarnath Yatra से पहले सरकार की बड़ी चेतावनी, हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, ऐसे रहें सावधान

अगर आप Amarnath Yatra 2026 के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग करने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. भारत सरकार ने फर्जी IRCTC वेबसाइट्स को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. साइबर अपराधी असली वेबसाइट जैसी दिखने वाली नकली साइट्स बनाकर श्रद्धालुओं से पैसे और निजी जानकारी ठग रहे हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और दो फर्जी वेबसाइट्स की पहचान भी की है.

इन फर्जी वेबसाइट्स से रहें सावधान

I4C के मुताबिक नीचे दी गई वेबसाइट्स का IRCTC या किसी सरकारी एजेंसी से कोई संबंध नहीं है.

irctchelicopter.com

irctchellyatra.com

ये वेबसाइट्स दिखने में असली जैसी लग सकती हैं, लेकिन इनका मकसद श्रद्धालुओं से हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर पैसे और निजी जानकारी ठगना है.

Amarnath Yatra शुरू होने से पहले बढ़ी ठगी

3 जुलाई 2026 से Amarnath Yatra शुरू हो रही है. हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु हेलीकॉप्टर बुकिंग कराते हैं. इसी भीड़ का फायदा उठाकर साइबर ठग नकली बुकिंग लिंक शेयर कर रहे हैं. अगर कोई व्यक्ति इन फर्जी वेबसाइट्स पर भुगतान कर देता है, तो उसका पैसा और निजी जानकारी दोनों साइबर अपराधियों के हाथ लग सकती हैं.

सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से करें बुकिंग

सरकार ने यात्रियों से सिर्फ अधिकृत सरकारी वेबसाइट्स और आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही हेलीकॉप्टर बुकिंग करने की अपील की है.

बुकिंग करने से पहले वेबसाइट का URL जरूर जांचें. अगर वेबसाइट का पता .gov.in पर खत्म नहीं होता या उसमें कोई अजीब स्पेलिंग दिखाई देती है, तो उस पर भरोसा न करें.सोशल मीडिया पर मिलने वाले लिंक, विज्ञापन या स्पॉन्सर्ड रिजल्ट पर क्लिक करने से भी बचने की सलाह दी गई है.

ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें

हेलीकॉप्टर टिकट या किसी भी यात्रा की बुकिंग हमेशा आधिकारिक वेबसाइट से ही करें.वेबसाइट का URL ध्यान से जांचें और सुनिश्चित करें कि वह भरोसेमंद है.बहुत कम कीमत या तुरंत भुगतान का दबाव बनाने वाली वेबसाइट्स से सावधान रहें.किसी भी अनजान वेबसाइट पर बैंकिंग जानकारी, कार्ड डिटेल या OTP कभी शेयर न करें.

साइबर ठगी होने पर क्या करें?

अगर आपको किसी तरह की ऑनलाइन ठगी का शक हो या आपके साथ धोखाधड़ी हो जाए, तो तुरंत शिकायत दर्ज करें.इसके लिए आप National Cyber Crime Helpline 1930 पर कॉल कर सकते हैं.इसके अलावा www.cybercrime.gov.in पर जाकर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है.सरकार का कहना है कि समय पर शिकायत करने से संदिग्ध ट्रांजैक्शन को रोकने और नुकसान कम करने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: Airtel-Jio और Vi ने एकसाथ पेश किया 798 रुपये वाला प्रीपेड डेटा पैक, बेनिफिट्स जान हो जाएंगे खुश, FIFA देखने वालों की मौज

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile