Digit.in

सस्पेंस थ्रिलर की 'बाप' हैं ये 5 फिल्में, तीसरी वाली का तो हर कोई फैन, ओटीटी पर आज ही देख डालें

सस्पेंस थ्रिलर की 'बाप' हैं ये 5 फिल्में, तीसरी वाली का तो हर कोई फैन, ओटीटी पर आज ही देख डालें

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। जहां एक ओर रोमांटिक फिल्मों के चाहने वालों की कमी नहीं है, वहीं दूसरी ओर थ्रिलर जॉनर का एक अलग ही फैनबेस है। खास बात ये है कि थ्रिलर फिल्मों में दर्शकों को ऐसा रोमांच मिलता है जो उन्हें किसी और जॉनर में नहीं दिखता। आज हम आपको कुछ ऐसी चुनिंदा थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आपके होश उड़ सकते हैं। इन फिल्मों का क्लाइमैक्स ऐसा है जो आपको पूरी तरह चौंका देगा और सोचने पर मजबूर कर देगा। हो सकता है कि इनमें से कुछ फिल्में आपने पहले देखी भी हों, लेकिन अगर नहीं देखी हैं तो आज से ही देखना शुरू कर दें क्योंकि ये सब की सब धमाकेदार और एक से बढ़कर एक हैं.

Andhadhun

आयुष्मान खुराना की चर्चित फिल्म ‘अंधाधुन’ को भारत की बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों में गिना जाता है. फिल्म की स्टोरीलाइन दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है और इसका क्लाइमैक्स काफी शॉकिंग है. इसे IMDb पर भी 8.2 की अच्छी रेटिंग मिली है. अगर आप यह फिल्म देखना चाहते हैं तो यूट्यूब और अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे आसानी से देख सकते हैं. इसका रनटाइम 2 घंटे 18 मिनट है और इसमें थ्रिल का जबरदस्त तड़का है.

Raid 2

अजय देवगन और रितेश देशमुख की ‘रेड 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था. यह फिल्म साल 2018 में आई सुपरहिट फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है. अगर आपने सिनेमाघर में इसे मिस कर दिया था, तो अब इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है, जहां यह 26 जून से स्ट्रीमिंग पर उपलब्ध है. फिल्म में अजय देवगन की एक्टिंग काफी दमदार है और सस्पेंस एलिमेंट्स इसे और भी दिलचस्प बनाते हैं.

Drishyam 2

‘दृश्यम’ के पहले पार्ट ने ही दर्शकों को दंग कर दिया था और इसके दूसरे भाग ‘दृश्यम 2’ ने उस रोमांच को और भी आगे बढ़ाया. फिल्म में कई ट्विस्ट और टर्न्स हैं, जो दर्शकों को लगातार हैरान करते हैं. अजय देवगन की शानदार एक्टिंग के साथ यह फिल्म दर्शकों को बांधकर रखती है. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं. हाल ही में अजय देवगन ने कपिल शर्मा शो में ‘दृश्यम 3’ की पुष्टि भी की है, हालांकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

NH 10

अनुष्का शर्मा की ‘एनएच 10’ एक इंटेंस थ्रिलर फिल्म है जिसे आलोचकों से भी सराहना मिली है. यह फिल्म एक ऐसी ट्रिप की कहानी दिखाती है जो अचानक खतरनाक मोड़ ले लेती है. अगर आप थ्रिलर पसंद करते हैं, तो Zee5 पर उपलब्ध यह फिल्म आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है.

Shahid

राजकुमार राव की फिल्मों में ‘शहीद’ को खास जगह मिली है. इस फिल्म में उन्होंने एक रियल लाइफ इंसान की कहानी को बेहद प्रभावशाली अंदाज में पेश किया है. उनकी परफॉर्मेंस दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ती है. ‘शहीद’ को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles