भूल जाएंगे संचिता बसु की Thukra Ke Mera Pyaar, ये 5 सीरीज भी टॉप क्लास, प्यार, धोखा और बदले की कहानी दहला देगी दिल
Thukra Ke Mera Pyaar अब सिर्फ एक वेब-सीरीज नहीं रह गई है, बल्कि यह उन शोज़ में शामिल हो चुकी है जिनकी चर्चा रिलीज के बाद लगातार बनी रही. स्ट्रीम होते ही इसने JioHotstar पर रिकॉर्ड व्यूअरशिप दर्ज की और देखते ही देखते सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में शामिल हो गई. इस कहानी में प्यार, अपमान, टूटता रिश्ता और फिर बदले की आग जैसे एलिमेंट्स हैं, जो दर्शकों को बांधे रखते हैं.
Surveyअगर आपको संचिता बसु की यह कहानी पसंद आई है, तो उसी फील और थीम पर बनी कुछ और फिल्में और वेब-सीरीज भी हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं. इन सभी कहानियों में इमोशनल लव स्टोरी के साथ धोखा और रिवेंज का तगड़ा एंगल देखने को मिलता है.
Shaadi Mein Zaroor Aana
कहां देखें: ZEE5, Prime Video
साल 2017 में रिलीज हुई यह फिल्म समय के साथ एक कल्ट-फेवरेट बन चुकी है. फिल्म में Rajkummar Rao का किरदार खास तौर पर दर्शकों को याद रह गया. कहानी एक टूटे हुए रिश्ते से शुरू होती है, जहां शादी ऐन मौके पर टूट जाती है. इसके बाद कहानी सत्ता, सिस्टम और बदले की राह पर बढ़ती है, जब लड़का अफसर बनकर उस अपमान का हिसाब बराबर करने की ठान लेता है. यही वजह है कि इसे Thukra Ke Mera Pyaar से जोड़ा जाता है.
Maya
कहां देखें: MX Player
इस वेब-सीरीज में रिश्तों की उलझन को एक अलग नजरिए से दिखाया गया है. निर्देशक Vikram Bhatt की यह कहानी एक शादीशुदा महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो समाज की बनाई सीमाओं और अपनी दबी हुई इच्छाओं के बीच फंसी हुई है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रिश्तों में छुपा धोखा और भावनात्मक टकराव साफ नजर आने लगता है.
Shiddat
कहां देखें: JioHotstar
यह फिल्म जुनूनी प्यार की हदें दिखाती है. कहानी एक ऐसे लड़के की है जो पहले से इंगेज्ड लड़की से बेइंतहा मोहब्बत करने लगता है. लड़की उसे अपने प्यार को साबित करने के लिए वक्त देती है, और वहीं से शुरू होती है इमोशन्स, संघर्ष और उम्मीद से भरी तेज रफ्तार कहानी. प्यार के लिए सब कुछ दांव पर लगाने का जज्बा इसे Thukra Ke Mera Pyaar की कैटेगरी में खड़ा करता है.
Dhadkan
कहां देखें: अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी स्टारर यह फिल्म आज भी प्यार और प्रतिशोध की क्लासिक मिसाल मानी जाती है. सुनील शेट्टी का किरदार प्यार में हारने के बाद खुद को बदल लेता है और बदले की भावना में डूब जाता है. यह कहानी दिखाती है कि जब मोहब्बत टूटती है, तो इंसान कितना खतरनाक रूप ले सकता है.
Tadap
कहां देखें: अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध
आहान शेट्टी और तारा सुतारिया की यह फिल्म एक इंटेंस लव स्टोरी है, जहां प्यार के रास्ते में परिवार और समाज सबसे बड़ी दीवार बनकर खड़े होते हैं. जब लड़की का पिता इस रिश्ते को कुचल देता है, तो कहानी दर्द, गुस्से और बदले की तरफ मुड़ जाती है. यही इमोशनल एक्सट्रीम और रिवेंज एंगल इसे Thukra Ke Mera Pyaar जैसी कहानियों के करीब लाता है.
यह भी पढ़ें: नास्तिक ‘पुजारी’ और भूत की दोस्ती..OTT पर आ गई जबरदस्त कॉमेडी फिल्म, IMDb पर 8 रेटिंग, हंसते-हंसते दर्द करेगा पेट
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile