Digit.in

पसंद आई थी Inception? सपनों के ऊपर बनी ये मलयालम फिल्म जीत लेगी दिल, हिंदी डब के साथ फ्री में उपलब्ध

Highlights

मलयालम फिल्म को लोगों के बीच बढ़ रहा क्रेज

टॉप क्लास कंटेंट के लिए जानी जाती है मलयालम फिल्म

एक और मलयालम फिल्म को शुरू हो गई बात

पसंद आई थी Inception? सपनों के ऊपर बनी ये मलयालम फिल्म जीत लेगी दिल, हिंदी डब के साथ फ्री में उपलब्ध

Inception फिल्म का कोई जवाब नहीं है. जिसने भी इस माइंड-ब्लोइंग फिल्म को देखी उसका दिमाग चकरा गया और सोचने का तरीका बदल गया. अगर आपको भी हॉलीवुड की Inception फिल्म पसंद आई है तो उसकी तरह ही एक और फिल्म मलयालम में भी बनी है. फिल्मी को हिंदी डब के साथ YouTube पर भी उपलब्ध करवाया गया है.

अगर आप भी ऐसी कोई फिल्म की तलाश कर रहे हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर दें और आपके दिमाग को पूरी तरह घूमा दें फिर आपको यह मलयालम मूवी जरूर देखनी चाहिए. इस फिल्म ने दिखा दिया अगर बजट की कमी ना हो तो साउथ फिल्म भी हॉलीवुड से काफी आगे निकल सकती है.

Pendulum यूट्यूब पर भी उपलब्ध

ज्यादार देर किए बिना आपको इस फिल्म का नाम बता देते हैं. इस फिल्म का नाम है Pendulum. मलयालम की फिल्म Pendulum हिंदी डब में फ्री में देखने के लिए यूट्यूब पर उपलब्ध है. इस फिल्म की कहानी काफी उलझी हुई है. इसको देखने के लिए आपको सारा ध्यान इस पर लगाना होगा वर्ना फिल्म आपकी समझ में नहीं आएगी.

ध्यान से देखने होगी पूरी मूवी

सीधा समझें अगर फिल्म से आपका ध्यान एक-दो मिनट के लिए भी भटकता है तो आप फिल्म की कहानी को मिस कर जाएंगे. इस फिल्म को IMDb पर 6.5 स्टार रेटिंग मिली है. फिल्म की कहानी डॉ महेश की है. वह एक असामान्य घटना के रहस्य को सुलझाने की कोशिश में इस नतीजे पर पहुंचते हैं कि ल्यूसिड ड्रीमिंग उनके अतीत को उजागर करने में मदद कर सकती है.

क्या वह अपनी पिछली गलतियों को बदलकर भविष्य को ठीक कर पाएंगे? इसका जवाब तो आपको फिल्म देखने के बाद ही मिलेगा. लेकिन, इस फिल्म को देखते समय आप भी कई बार फील करेंगे यह फिल्म Inception से काफी मिलती है. लेकिन, इसकी कहानी उससे काफी अलग है. जो आपको लगातार बांधे रखती है.

फिल्म के लेखक और डायरेक्टर Rejin S. Babu हैं. जबकि फिल्म के लीड रोल में आपको विजय बाबू, Ramesh Pisharody और Anumol K. Manoharan जैसे स्टार्स नजर आएंगे. जैसा की ऊपर बताया गया है आप इस मूवी को हिंदी डब के साथ यूट्यूब पर देख सकते हैं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles