mirzapur-season-4-release-cast-story-streaming-platform-and-rasika-dugal-beena-tripathi-web-series-films-to-watch-now
OTT पर शुरू हुई कहानी अब सिनेमाघरों तक पहुँचने को तैयार है। Mirzapur, जो पिछले कुछ सालों में एक धमाकेदार वेब सीरीज रही है, जिसके किरदारों के साथ साथ कहानी की चरकहा हर जुबान पर रही है, उसे अब आप बड़ी स्क्रीन पर भी देखने वाले हैं। मिर्जापुर द फिल्म को लेकर बहुत कुछ अब सामने आ चुका है। किरदारों के बारे में जानकारी आ चुकी है, नए चेहरों में सबसे ज्यादा चर्चा में Panchayat Web Series के Sachiv Ji हैं। इसके अल्वा सभी को यह भी इंतज़ार है कि क्या इस बार भी मिर्जापुर में बीना त्रिपाठी बाऊ जी के साथ मालिश वाला सीन करने वाली हैं या नहीं। आज हम एक बार फिर से मिर्जापुर के भौकाल के बारे में चर्चा करने वाले हैं। इसकी रिलीज डिटेल्स के साथ साथ नए सीजन की OTT पर वापसी को लेकर भी चर्चा करेंगे। आइए जानते हैं कि इस मिर्जापुर फिल्म को लेकर अभी तक क्या सामने आया है। इसके साथ साथ यह कब बड़े परदे पर आने वाली है।
जानकारी के लिए बता देते हैं कि आधिकारिक टीजर सामने आ चुका है और इस टीजर में Ali Fazal, Pankaj Tripathi और Divyendu फिर से दर्शकों को Mirzapur की दुनिया में वापस लेकर आ रहे हैं। लेकिन इस बार जो सबसे बड़ी बात है वो यह है कि Panchayat के सचिव जी यानि Jitendra Kumar की भी एंट्री हो रही है। इन्हें इस कहानी में Bablu Pandit के रोल में देखा जाने वाला है, किरदार की बात करें तो इसे दर्शकों का बेहद प्यार अभी तक मिल रहा है। ऐसा हो सकता है कि आने वाले समय में यह दर्शकों का पसंदीदा किरदार बन जाए।
इसके अलावा Ravi Kishan भी इस कहानी का हिस्सा होने वाले हैं। इनका इस फिल्म के साथ जुड़ना एक नए अध्याय की ओर इशारा कर रहा है, अभी तक के कहानी उत्तर प्रदेश तक सिमटी हुई थी, लेकिन अब यह राजस्थान के रेगिस्तान तक जाने वाली है।
टीजर के साथ साथ इस फिल्म की रिलीज डेट से भी मेकर्स ने पर्दा उठा दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म को Hindi और Telugu में 4 सितंबर को रिलीज किया जाने वाला है। इसके बाद Web Series को एक बार फिर से नए अध्याय के साथ Amazon Prime Video पर लाया जाने वाला है। अगर आप Mirzapur The Film को Online देखना चाहेंगे तो आप इसे सिनेमाघरों के बाद Amazon Prime Video पर ही देख पाएंगे। हालांकि, अभी के लिए आधिकारिक तौर पर यह सामने नहीं आया है कि यह कहानी कब तक OTT पर स्ट्रीमिंग के लिए आने वाली है।
अभी तक के लिए टीजर में ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है, लेकिन जिस ऐंगल के लिए इस फिल्म को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और जिस सीन की चर्चा किए बिना मिर्जापुर की चर्चा पूरी नहीं होती है, वह है बाऊ जी के साथ बीना त्रिपाठी का मालिश वाला सीन। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस कहानी को लेकर अभी तक ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है और टीजर में भी इसे लेकर कोई हिंट शामिल नहीं है। लेकिन ऐसा हो सकता है कि इस सीन को एक नए ट्विस्ट के साथ कहानी में शामिल किया जाए। अब यह तो आपको 4 सितंबर को ही पता चलने वाला है कि आखिर यह सीन आने वाला है या फिल्म की कहानी कुछ नया ही बयां करने वाली है।
टीजर से जो सबसे बड़ी बात सामने आई है वो यह है कि यह कहानी 2018 में सेट है, इसका मतलब है कि सीजन 1 की घटना को पहले देखा जाने वाला है, इसके साथ कहानी आगे बढ़ने वाली है। इससे साफ जाहिर होता है कि सीजन 2 से कहानी की शुरुआत वाली है, ऐसा हो सकता है मुन्ना भैया को कहानी में जिंदा रखा जाए। और इसके अलावा कालीन भैया तो देखने को मिलने वाले हैं, इसके अलावा आपको Set है, यानि यह Season 1 की घटनाओं से पहले और उनके साथ-साथ चलती है। मतलब यह कि Munna, जिसकी मौत Season 2 के आखिर में हुई थी, वो इस कहानी में अभी भी जिंदा है।
Film में Pankaj Tripathi के अलावा Jitendra Kumar, Ravi Kishan, Abhishek Banerjee, Rasika Duggal, Shweta Tripathi, Shriya Pilgaonkar, Harshita Gaur, Sushant Singh, Mohit Malik, Sheeba Chaddha, Rajesh Tailang, Kulbhushan Kharbanda, Sonal Chauhan, Pramod Pathak और Ananya Shah Biswas जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। इतनी बड़ी स्टार कास्ट को देखा जाए तो ऐसा अनुमान लगाया जा सकता है कि कहानी भी बेहद ही ज्यादा दमदार होने वाली है।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 23 मिनट की इस पेट दर्द करने वाली कॉमेडी के आगे फेल हुए Panchayat-Gullak! बनराकस भी हुआ फैन?