Mirzapur Season 4 को लेकर आया सबसे बड़ा अपडेट; दर्शकों की ख़ुशी सातवें आसमान पर, रिलीज़ से पहले जरुर देख लें ये 5 वेब सीरीज
मिर्ज़ापुर सीजन 4 को लेकर सबसे बड़ा अपडेट इस समय सामने आ रहा है.
जानकारी मिल रही है कि मिर्ज़ापुर के नए सीजन को जल्द ही रिलीज़ किया जा सकता है?
मिर्ज़ापुर के नए सीजन के आने तक आपको ये वाली 5 वेब सीरीज जरुर देख लेनी चाहिए.
Mirzapur Season 4 Release Timeline Update: Amazon Prime Video पर कुछ सालों पहले एक अलग ही वेब सीरीज आई थी जिसे हम Mirzapur के नाम से जानते हैं. एक बारात में हुई छोटी सी घटना के बाद से मिर्ज़ापुर के कानून विहीन शहर में दो परिवारों के बीच खुनी संघर्ष शुरू हुआ था. इस संघर्ष को हम सभी करीब से देख चुके हैं. हालाँकि, इस संघर्ष से दर्शक भी इतना जुड़ गए कि मेकर्स को मिर्ज़ापुर को आगे बढ़ाना ही पड़ा और आज मिर्ज़ापुर वेब सीरीज के 3 सीजन आ चुके हैं और मिर्ज़ापुर सीजन 4 के रिलीज़ की अटकलें भी शुरू हो गई हैं. मिर्ज़ापुर वेब सीरीज में खुनी संघर्ष इस कदर बढ़ा की यह पॉवर और लालच का खेल बन गया है.
कब रिलीज़ किया जायेगा Mirzapur Season 4?
अभी के लिए जो जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार Mirzapur Season 4 को इस साल ही रिलीज़ किया जा सकता है. हालाँकि, अभी तक के लिए इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. इसका मतलब है कि ऑफिसियल रिलीज़ डेट को लेकर अभी तक मेकर्स ने कोई जानकारी नहीं दी है. ऐसा माना जा रहा है कि मिर्ज़ापुर सीजन 4 को 2025 में ही रिलीज़ किया जा सकता है.
Mirzapur Web Series को लेकर फिल्म भी हो सकती है रिलीज़?
इसके अलावा इस सीरीज का ही फिल्म वर्जन अगर देखा जाये तो इसे सिनेमाघरों में 2026 तक रिलीज़ किये जाने की योजना है. यह भारत की पहली ऐसी वेब सीरीज है जिसे फिल्म के तौर पर भी रिलीज़ किया जाने वाला है, इसे लेकर काफी जानकारी भी आ चुकी है. इस जानकारी के आने के बाद कहीं न कहीं फैन्स की ख़ुशी का कोई पारावार नहीं रहा है.
मिर्ज़ापुर वेब सीरीज की स्टार कास्ट
पंकज त्रिपाठी को इस वेब सीरीज में आप कालीन भैया के तौर पर देख सकते हैं, मिर्ज़ापुर वेब सीरीज में अली फ़ज़ल, गुड्डू पंडित का किरदार निभा रहे हैं. इतना ही नहीं, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल (बीना त्रिपाठी) के तौर पर और इसके अलावा विजय वर्मा शत्रुघ्न त्यागी के तौर पर, ईशा तलवार माधुरी यादव के किरदार में, अंजुम शर्मा शरद शुक्ला के किरदार में और प्रियांशु पेन्युली रॉबिन अग्रवाल के किरदार के अलावा अन्य कई कलाकार भी इस सीरीज का हिस्सा हैं. ऐसा भी सामने आ रहा है कि Mirzapur Season 4 में कई नए चेहरे भी देखने को मिल सकते हैं, कई पुराने चेहरे भी वापसी कर सकते हैं.
आइये जानते है कि मिर्ज़ापुर सीजन 3 कब आया था और इसमें आप क्या देख चुके हैं.
कब आया था मिर्ज़ापुर सीजन 3?
आपको बता देते है कि मिर्ज़ापुर सीजन 3 को पिछले साल जुलाई महीने में ही रिलीज़ किया गया था, इसका लुत्फ़ अगर आप फिर से लेना चाहते हैं तो Amazon Prime Video पर लिया जा सकता है. हालाँकि, एक महत्त्वपूर्ण जानकारी यह भी आपको दे देते है कि मिर्ज़ापुर सीजन 3 में एक एपिसोड बाद में ऐड किया गया था. इस सीजन को भी लोगों की और से बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया था. आइये जानते है कि मिर्ज़ापुर सीजन 3 में अभी तक क्या क्या देखा जा चुका है.
Mirzapur Season 3 में क्या क्या घट चुका है?
Mirzapur Season 3 को देखा जाये तो अभी तक के लिए सभी देख चुके हैं कि सीजन 2 में हुई एक घटना के बाद मिर्ज़ापुर पर गुड्डू पंडित यानी गुड्डू भैया और गोलू गुप्ता का नियंत्रण बन चुका है और यह दोनों ही मिलकर इसे मजबूती कर रहे हैं. हालाँकि, कालीन भैया धीरे धीरे उबर रहे हैं और वापसी करने की तैयारी में हैं. हालाँकि, नई मुख्यमंत्री इस व्यवस्था से जूझ रही हैं.
मिर्ज़ापुर सीजन 4 के आने तक देख लें ये वाली 5 वेब सीरीज
Tandav
इस वेब सीरीज में भी आपको राजनीति, जुर्म और अपराध का अलग ही माहौल देखने को मिलने वाला है. इस सीरीज को 2021 में रिलीज़ किया गया था. आपको इसमें राजनीति के साथ साथ सत्ता के लालच से लेकर अलग अलग तरह के षड्यंत्र भी नजर आने वाले हैं. इस सीरीज को देखकर भी आपको अलग ही फील होने वाला है. इस कहानी में सैफ अली खान के साथ साथ डिम्पल कपाड़िया के अलावा अन्य कई बड़े सितारे नजर आते हैं. आपमें मीडिया रिपोर्ट आदि में ऐसा देखा होगा कि इस वेब सीरीज के एक सीन को लेकर जबरदस्त विवाद भी हुआ था.
Aashram
Baba Nirala के आश्रम के बारे में कौन नहीं जानता है, इस कहानी में आपको अपराध से लेकर राजनीति सब पीक तौर पर देखने को मिलने वाला है. इस कहानी में क्राइम का अलग ही लेवल है, इस कहानी में राजनीति एक अलग ही लेवल पर नजर आती है. इसके अलावा आपको इस कहानी में धोखा-फरेब और दूसरे सभी मामलों का सार नजर आता है. अभी के लिए Aashram Season 3 Part 2 को रिलीज़ किया जा चुका है. हालाँकि. ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही Aashram Season 4 भी आने वाला है. इस कहानी को देखने के लिए आप Amazon MX Player पर जा सकते हैं.
Pataal Lok
इस वेब सीरीज के अब दो भाग आ चुके हैं, पहले में जहां एक हाई-प्रोफाइल केस की तफ्तीश हो रही थी, वहीँ दूसरे भाग में भारत के उत्तर पूर्व में चल रहे संकट को दिखाया गया है. पाताल लोक के दोनों ही सीजन की कहानी आपको और आपके दिमाग को घुमाकर रख देने वाली हैं. इस कहानी को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं. इसके अलावा इस कहानी में मुख्य किरदार में Jaydeep Ahlawat नजर आते हैं.
Inside Edge
इस कहानी में IPL Cricket की राजनीति देखने को मिलती है, इसके अलावा मैच फिक्सिंग आदि को लेकर भी इस फिल्म में काफी कुछ देखने को मिलता है. इस कहानी में भी आपको सता का संघर्ष देखने को मिलता है. इसे देखकर सभी एक नए ही माहौल में चले जाते हैं. इस कहानी में तनुज विरावानी, सयानी गुप्ता के साथ साथ ऋचा चड्ढा और विवेक ऑबेरॉय नजर आते हैं. इस सीरीज में आपको राजनीति की अलग ही दास्ताँ देखने को मिलती है.
The Family Man
Amazon Prime Video पर वैसे तो बहुत से शो, वेब सीरीज और फिल्में आदि लिस्ट हैं, हालाँकि कुछ सबसे प्रचलित शीर्षकों में The Family Man का नाम भी शामिल है. इस कहानी में आपको एक स्पाई की ज़िन्दगी देखने को मिलती है, जो अपने परिवार और अपनी नौकरी के बीच में कैसे न कैसे करके एडजस्टमेंट करता है. इस कहानी को आप एक दमदार स्पाई थ्रिलर भी कह सकते हैं. हालाँकि, कहानी कहीं न कहीं राजनीति और क्राइम का बेहतरीन पहलू परोसती है. इस कहानी में आपको Manoj Bajpayee नजर आते हैं.