Mirzapur Season 4 से पहले देख लें बीना त्रिपाठी ये फ़िल्में/वेब सीरीज, भूल जायेंगे बाऊ की मालिश वाला सीन
भारतीय वेब सीरीज़ की दुनिया में अगर किसी शो ने पॉलिटिक्स, पावर और पर्सनल वॉर का सबसे खौफनाक और डरावना चेहरा दिखाया है, तो वह है Mirzapur वेब सीरीज है। अभी Mirzapur Season 4 आया भी नहीं है लेकिन चारों ओर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। ऐसा भी कह सकते है कि मिर्जापुर सीजन 4 की चर्चा हर तरफ हर जुबान से हो रही है। तो चलिए जानते हैं कि कब आएगा Mirzapur Season 4, कौन-कौन Mirzapur Season 4 में फिर से लौट रहा है, और इस बार कहानी किस करवट बैठने वाली है?
रिलीज़ टाइमलाइन: Mirzapur Season 4 कब हो रही रिलीज़?
अब तक मेकर्स ने मिर्जापुर सीजन 4 की कोई ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की है, लेकिन खबरों के मुताबिक Mirzapur का नया सीजन 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में रिलीज हो सकता है।
कुछ समय पहले, Prime Video ने एक बोनस एपिसोड भी शेयर किया था जिसमें मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) नैरेटर के रूप में नजर आए थे। इससे दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। अब देखना होगा कि आखिर मिर्जापुर के नए सीजन में आपको कौन कौन देखने को मिलता है।
Mirzapur Season Cast: मिर्जापुर सीजन 4 में कौन करेगा वापसी?
गुड्डू पंडित – अली फज़ल, कालीन भैया – पंकज त्रिपाठी, गोलू गुप्ता – श्वेता त्रिपाठी, मधुरी यादव – ईशा तलवार, रामकुमार पंडित – राजेश तैलंग, भारत / शत्रुघ्न – विजय वर्मा, बीना त्रिपाठी – रसिका दुग्गल, मुन्ना भैया की वापसी की संभावना बनी हुई है, लेकिन अभी भी रहस्य बरकरार है।
मिर्जापुर सीजन 4 प्लॉट: क्या होने वाली है कहानी?
गद्दी की लड़ाई अब और भी बर्बर हो सकती है। गुड्डू भले ही मिर्जापुर की गद्दी पर बैठ गया हो, लेकिन क्या वो टिक पाएगा? यह एक बड़ा सवाल है। दूसरी ओर, कालीन भैया अब शांत नहीं रहने वाले हैं, उनकी रणनीति और भी भयानक हो सकती है। कुछ नए दुश्मनों की एंट्री मुमकिन है, क्योंकि पुराने चेहरे या तो खत्म हो चुके हैं या छिपे हुए हैं। शरद शुक्ला के बारे में सस्पेंस अभी भी बना हुआ है, क्या वाकई मरे हैं या पर्दे के पीछे कोई चाल चल रहे हैं? इतना ही नहीं, बीना त्रिपाठी भी सत्ता के खेल में अब बड़ा पत्ता बन चुकी हैं। अब देखना होगा कि आखिरकार मिर्जापुर के अगले सीजन यानि सीजन 4 में क्या क्या होगा।
किस OTT Platform पर प्रीमियर होने वाली है Mirzapur Season 4!
Mirzapur के पहले के 3 सीजन Amazon Prime Video पर आ चुके हैं, ऐसे में Mirzapur Season 4 भी यहीं पर स्ट्रीम किया जाने वाला है।
Beena Tripathi Beyond Mirzapur: रसिका दुग्गल (बीना त्रिपाठी) की 7 शानदार वेब सीरीज़
आइए, जब तक Mirzapur Season 4 की रिलीज तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आती, तब तक आइए बीना त्रिपाठी (Rasika Dugal) की कुछ अन्य फिल्म और वेब सीरीज के बारे में जानते हैं। मिर्जापुर में बीना त्रिपाठी के किरदार के बारे में सभी जानते हैं। आज हम आपको उनके कुछ अन्य किरदारों के बारे में भी जानकारी देने वाले हैं।
Out of Love
प्लेटफॉर्म: JioHotstar
IMDb रेटिंग: 7.2/10
रसिका इसमें एक डॉक्टर बनी हैं, जो अपने पति की बेवफाई के बाद टूटती और फिर खुद को समेटती हैं।
Made in Heaven
प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
IMDb रेटिंग: 8.3/10
इस सीरीज में आपको दिल्ली की हाई-प्रोफाइल शादियों के पीछे की हकीकत का पता चलता है। इस सीरीज में रसिका कुछ ही एपिसोड के लिए आती हैं, लेकिन अपने किरदार से सभी को प्रभावित कर देती हैं।
Humorously Yours
प्लेटफॉर्म: ZEE5
IMDb रेटिंग: 8.6/10
एक स्टैंडअप कॉमेडियन की पत्नी के रूप में रसिका की कॉमिक टाइमिंग और इमोशनल डिप्थ दोनों गज़ब के हैं।
Spike
प्लेटफॉर्म: ZEE5
IMDb रेटिंग: 7.8/10
रुद्रा के किरदार में रसिका एक ग्राउंडेड, स्ट्रॉन्ग महिला का रोल निभाती हैं।
Shekhar Home
प्लेटफॉर्म: JioHotstar
IMDb रेटिंग: 7.4/10
यह शरलॉक होम्स से प्रेरित एक हल्की-फुल्की डिटेक्टिव सीरीज़ है। इसमें भी रसिका कुछ एपिसोड्स में नजर आती हैं, लेकिन दिल जीत लेती हैं।
A Suitable Boy
प्लेटफॉर्म: Netflix
IMDb रेटिंग: 6.9/10
मीरा नायर की इस पीरियड ड्रामा में रसिका का रोल छोटा है, लेकिन उनकी उपस्थिति कहानी में गर्मजोशी और इमोशन लाती है।
Delhi Crime
प्लेटफॉर्म: Netflix
IMDb रेटिंग: 8.5/10
दिल्ली गैंगरेप केस पर बनी इस हार्ड-हिटिंग सीरीज़ में रसिका ने एक पुलिस अफसर की इमोशनल मजबूती को बखूबी दिखाया है।