OTT पर आते ही धमाल मचा रही है ये वेब-सीरीज, देखते-देखते छूट जाएगी पूरे परिवार की हंसी, जान लें सभी स्ट्रीमिंग डिटेल्स

HIGHLIGHTS

Maamla Legal Hai Season 2 Netflix पर रिलीज हो चुका है

इस बार कहानी में कोर्टरूम ड्रामा और इमोशनल एंगल ज्यादा है

रिव्यू में इसे पहले सीजन से थोड़ा कमजोर बताया गया है

OTT पर आते ही धमाल मचा रही है ये वेब-सीरीज, देखते-देखते छूट जाएगी पूरे परिवार की हंसी, जान लें सभी स्ट्रीमिंग डिटेल्स

OTT पर अगर आप कुछ हटके देखना चाह रहे हैं तो एक बहुत ही बढ़िया वेब-सीरीज आपका इंतजार कर रही है. यह सीरीज ओटीटी पर आते ही धमाल मचा रही है और लोगों को अपना फैन बना रही है. कॉमेडी और कोर्टरूम ड्रामा के साथ सच्ची कहानी को काफी हल्की-फुल्की अंदाज में कहती है जिसकी वजह से लोगों को यह पसंद आ रही है. आपको बता दें कि यह इस सीरीज का दूसरा सीजन है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हम बात कर रहे हैं Maamla Legal Hai के दूसरे सीजन की. इसका दूसरा सीजन आखिरकार रिलीज हो गया है. Ravi Kishan स्टारर यह कोर्टरूम कॉमेडी 3 अप्रैल 2026 को OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम हो रही है. Sameer Saxena द्वारा बनाई गई यह सीरीज अपने अलग अंदाज के हास्य और अजीबोगरीब केस के लिए जानी जाती है.

OTT स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Maamla Legal Hai Season 2 को Netflix पर देखा जा सकता है. यह सीरीज हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी उपलब्ध है, और इसमें अंग्रेजी व हिंदी सबटाइटल्स दिए गए हैं. हालांकि, इसको देखने के लिए आपके पास Netflix का एक्टिव सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है.

कास्ट और एपिसोड डिटेल

इस सीजन में कई जाने-माने कलाकार नजर आते हैं, जिनमें Ravi Kishan, Nidhi Bisht, Naila Grewal, Anant Joshi, Anjum Batra, Kusha Kapila, Vijay Rajoria, Dinesh Lal Yadav, Dibyendu Bhattacharya और Yashpal Sharma शामिल हैं.

इस बार कुल आठ एपिसोड हैं, जिनके टाइटल हैं: Without Fear or Favour, Unbiased, Balanced, Emotional Attachment, Juvenile, Act of God, Compromise और Beyond Reform.

कहानी क्या है

नए सीजन में Ravi Kishan जज की कुर्सी संभालते नजर आते हैं. कहानी में अलग-अलग तरह के केस दिखाए गए हैं, जिनमें इलेक्ट्रिफाइंग गेट, स्टिंग ऑपरेशन और सीक्रेट रिलेशनशिप जैसे मुद्दे शामिल हैं. यह सीजन पहले के मुकाबले ज्यादा सिस्टम और कैरेक्टर-ड्रिवन नजर आता है, जहां कोर्टरूम ड्रामा के साथ इमोशनल एंगल भी जोड़ा गया है.

रिव्यू और प्रतिक्रिया

रिव्यू के अनुसार, यह सीजन पहले पार्ट की तरह पूरी तरह प्रभावशाली नहीं बन पाया है. कहानी में कॉमेडी के बजाय कैरेक्टर डेवलपमेंट और सिस्टम पर ज्यादा फोकस दिखता है. हालांकि, यह सीरीज खराब नहीं है, लेकिन पहले सीजन जितनी शार्प और यादगार नहीं मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 165Hz स्क्रीन और 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत-ऑफर और फीचर्स

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo