पसंद आई बॉबी देओल की Aashram? ढोंगी बाबाओं पर आधारित ये सच्ची वेब-सीरीज और फिल्में भी जहर, चौथी वाली है बवाल

OTT to Watch Today: Aashram Season 3 Part 2 रिलीज हो गई है. इस वेब-सीरीज के नए सीजन का इंतजार फैन्स काफी समय से कर रहे थे. इसमें ढोंगी बाबा और उसके काले करतूतों की कहानी दिखाई गई है. Aashram के बाकी सीजन को भी लोगों ने काफी पसंद किया है. अगर आपको भी इन ढोंगी बाबाओं पर बनी मूवी या वेब-सीरीज पसंद आती हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. यहां पर आपको ढोंगी बाबाओं पर बनीं वेब-सीरीज और फिल्मों के बारे में बता रहे हैं.

Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai

कहां देखें: ZEE5

साल 2023 में आई यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है. मनोज बाजपेयी इसमें वकील पीसी सोलंकी की भूमिका में हैं. वह एक आम सेशन कोर्ट वकील बने हैं. लेकिन, वह एक नाबालिग के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ते दिखाई देते हैं और सच के लिए खड़े होते हैं. यह केस 5 साल तक चला था. इसको आसाराम पर आधारित मूवी बताई गई.

कहां देखें: Netflix

अगर आपने अभी तक इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को नहीं देखी है तो इसको आज ही अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर लें. इस भारतीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म को साल 2021 में रिलीज किया गया था. इसे Shakun Batra ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रजनीश आंदोलन की प्रवक्ता मां आनंद शीला की कहानी दिखाई गई है जो 35 साल भारत वापस लौटती हैं.

कहां देखें: JioHotstar

OMG – Oh My God! साल 2012 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल लीड रोल में हैं. IMDb पर इस फिल्म को 8 से ज्यादा रेटिंग मिली है. भूंकप के कारण जब नास्तिक दुकानदार की दुकान टूट जाती है तो वह भगवान पर केस कर देते हैं. लेकिन, इस दौरान धर्मगुरुओं का भांडाफोड़ हो जाता है.

कहां देखें: Netflix

Maharaj एक रियल लाइफ कोर्ट केस से इंस्पायर्ड है. इसमें एक निडर जर्नलिस्ट की कहानी दिखाई गई जो धर्म की आड़ में लड़कियों के साथ बलत्कार करने वाले बाबा को एक्सपोज करने का फैसला लेता है. इस फिल्म को अगर आपने अभी नहीं देखी है तो इसको आज ही अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर लें.

कहां देखें: Prime Video

इस वेब-सीरीज में आपको विवादास्पद और स्वयंभू धर्मगुरु स्वामी नित्यानंद की कहानी देखने को मिलेगी. तीन पार्ट की यह सीरीज आपको लगातार बांध कर रखती है. इसमें उन लोगों की भी कहानी दिखाई गई है जो इससे सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles