OTT Watch Today: क्या याद है Laaptaa Ladies की वो प्यार भरी कॉमेडी, ये 5 फिल्में देखकर भी लगाएंगे वैसे ही ठहाके, यहाँ देख डालो फ्री में

OTT Watch Today: क्या याद है Laaptaa Ladies की वो प्यार भरी कॉमेडी, ये 5 फिल्में देखकर भी लगाएंगे वैसे ही ठहाके, यहाँ देख डालो फ्री में

लापता लेडीज/Laapataa Ladies एक ऐसी कॉमेडी फिल्म है जो कॉमेडी/Comedy के साथ साथ एक रिश्तों की जटिलताओं को मनोरंजक तरीके से आपको दिखाती है। OTT पर इस फिल्म में प्यार, धोखा, और जीवन की उलझनों के बीच हंसी का बेहतरीन और बेजोड़ मिश्रण देखने को मिलता है। भारतीय सिनेमा में हाल के वर्षों में कॉमेडी का जॉनर तेजी से लोकप्रिय हो गया है, जो दर्शकों को न केवल हंसाने, बल्कि महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर सभी को विचार करने के लिए भी मजबूर कर रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यदि आप लापता लेडीज का मज़ा ले चुके हैं तो आप इसे एक बार फिर से इस वीकेंड देख सकते हैं और अगर यह आपको पसंद है तो आप आगे बताई गई इसी के जैसी कॉमेडी से लबालब भरी 5 कॉमेडी फिल्मों का भी आनंद ले सकते हैं। इस वीकेंड ये सभी फिल्में आपके मनोरंजन का बढ़िया साधन बन सकती हैं।

यह भी पढ़ें: iPhone 15 वाला फ़ील केवल Rs 6,699 में, 5 पॉइंट्स में समझें क्यों खरीदना चाहिए ये Tecno Phone

पती पत्नि और वो (2019)/Pati Patni Aur Woh (2019)

  • निर्देशक: मुदस्सर अजीज़
  • कास्ट: कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे

यह फिल्म एक विवाहित व्यक्ति की कहानी है, जो एक दूसरी महिला के साथ प्रेम में पड़ जाता है। यह फिल्म उस व्यक्ति के जीवन की जटिलताओं को दिखाती है, जिसमें उसे अपनी पत्नी और प्रेमिका के बीच संतुलन बनाना होता है। यह कॉमेडी फिल्म भी आपको हंसा हंसा कर लोटपोट करने के लिए पर्याप्त है।

कहाँ देखें: Amazon Prime Video
IMDb Rating: 5.8

बाला (2019)/Bala (2019)

  • निर्देशक: अमर कौशिक
  • कास्ट: आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर, यामी गौतम

बाला एक ऐसे युवा की कहानी है, जो समय से पहले गंजेपन का शिकार हो जाता है। इसके बाद इसे कैसे सामाजिक दबावों को सहना पड़ता है, इसके बारे में जिक्र मिलता है। यह फिल्म आत्म-स्वीकृति और व्यक्तित्व के मुद्दों को कॉमेडी के साथ प्रस्तुत करती है।

कहाँ देखें: Hotstar
IMDb Rating: 7.3

बधाई हो (2018)/Badhaai Ho (2018)

  • निर्देशक: अमित रविंद्रनाथ शर्मा
  • कास्ट: आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव

यह फिल्म एक मध्यवर्गीय फेमिली की कहानी है, जिसमें एक बेटे की माँ अनपेक्षित रूप से गर्भवती हो जाते हैं, इससे बेटे को शर्मिंदगी होती है। यह फिल्म पारिवारिक संबंधों और सामाजिक अपेक्षाओं को कॉमेडी के साथ प्रस्तुत करती है।

कहाँ देखें: Hotstar
IMDb Rating: 7.9

छिछोरे (2019)/Chhichhore (2019)

  • निर्देशक: नितेश तिवारी
  • कास्ट: सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा

यह फिल्म कॉलेज के दोस्तों के एक ग्रुप की कहानी है, जो एक अप्रिय घटना के बाद फिर से मिलते हैं। वे अपने अतीत की यादों को फिर से ताजा करते हैं, जिसके बाद कॉमेडी और गंभीरता का माहौल बन जाता है।

कहाँ देखें: Hotstar/Amazon Prime Video
IMDb Rating: 8.3

स्त्री (2018)/ Stree (2018)

  • निर्देशक: अमर कौशिक
  • कास्ट: राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी

यह फिल्म एक छोटे शहर में एक मरी हुई स्त्री की कहानी है, जो रात के समय पुरुषों को अगवा करने का काम करती है। यह कहानी डर और कॉमेडी को एक साथ दिखाकर आपको हंसा हंसा कर लोटपोट कर देती है। इसके अलावा आप इस फिल्म के 2024 में आए सीक्वल को भी देख सकते हैं। इस फिल्म को सभी Stree 2 के नाम से जानते हैं।

कहाँ देखें: Amazon Prime Video
IMDb Rating: 7.5

यह भी पढ़ें: BSNL का तगड़ा प्लान; एक रिचार्ज में 65 दिन मजे ही मजे! कीमत और बेनेफिट देखकर दिमाग हिल जाएगा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo