The Kardashians Season 6
द कार्दशियन्स (The Kardashians) का छठा सीजन (Season 6) लौट रहा है, और फैंस इस ड्रामेटिक और मजेदार रियलिटी सीरीज को फिर से देखने के लिए उत्साहित हैं। ट्रेलर में कई चौंकाने वाले पलों को दिखाया गया है। इनमें किम का दोबारा डेटिंग शुरू करना और ख्लोए का अपने पूर्व पति लैमर ओडोम से 11 साल बाद मिलना शामिल है।
इसके अलावा, ट्रेलर में यह भी दिखाया गया है कि किम अपनी की मैनेजर बनने वाली हैं। साथ ही किम और केंडल के बीच विवाद की झलक भी सामने आ रही है। ट्रेलर में किम और ख्लोए की भारत यात्रा को भी दिखाया गया है, जहां उन्होंने राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी में हिस्सा लिया और अपने खूबसूरत आउटफिट्स को फ्लॉन्ट किया था।
द कार्दशियन्स (The Kardashians) का छठा सीजन (Season 6) 6 फरवरी 2025 को हुलु (hulu) पर प्रीमियर होगा। इस सीजन में भी पिछले सीजनों की तरह 10 एपिसोड होंगे। रियलिटी सीरीज के सभी पांच सीजन हुलु (Hulu) पर उपलब्ध हैं और दर्शक उन्हें कभी भी देख सकते हैं।
छठे सीजन (Season 6) में कर-जेनर परिवार की सभी बहनें—किम कार्दशियन, ख्लोए कार्दशियन, कर्टनी कार्दशियन, काइली जेनर, केंडल जेनर—और उनकी मां क्रिस जेनर दिखाई देंगी। इसके अलावा कोरी गैंबल, स्कॉट डिसिक और लैमर ओडोम जैसे गेस्ट और परिवार के अन्य सदस्य भी शो में नजर आएंगे।