9 से ज्यादा IMDb रेटिंग वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म, डरते-डरते निकल जाएगी हंसी, इस OTT पर हो रही स्ट्रीम
Karakkam जुलाई में SonyLIV पर हो गई रिलीज
हिंदी समेत 5 भाषाओं में हो रही स्ट्रीम
हॉरर, कॉमेडी और म्यूजिक का मिलेगा अनोखा मिश्रण
अगर आप हॉरर और कॉमेडी फिल्मों के शौकीन हैं, तो मलयालम फिल्म Karakkam जल्द ही OTT पर दस्तक देने वाली है. सिनेमाघरों में अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब यह फिल्म SonyLIV पर स्ट्रीम होगी. खास बात यह है कि फिल्म सिर्फ मलयालम ही नहीं, बल्कि हिंदी समेत कई भाषाओं में उपलब्ध होगी.
Surveyइस OTT प्लेटफॉर्म पर हो रही स्ट्रीम
Karakkam 28 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी. अब फिल्म की डिजिटल रिलीज की घोषणा कर दी गई है. इस फिल्म को SonyLIV पर आप स्ट्रीम कर सकते हैं. इसको ओटीटी पर पिछले हफ्ते रिलीज किया गया था.
हिंदी समेत कई भाषाओं में उपलब्ध
OTT रिलीज के साथ Karakkam को मलयालम के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज हुई है. इससे अलग-अलग भाषाओं के दर्शक भी इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे.
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी दो बेफिक्र युवकों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी नए साल की रात शराब के नशे में हुई एक लड़ाई के बाद पूरी तरह बदल जाती है. दोनों एक कब्रिस्तान पहुंच जाते हैं, जहां गलती से पांच सोई हुई आत्माओं को जगा देते हैं.
इसके बाद ये आत्माएं उनका पीछा करने लगती हैं और दोनों दोस्तों को इस रहस्य को सुलझाने के लिए एक अनोखे सफर पर निकलना पड़ता है. फिल्म में हॉरर, कॉमेडी, संगीत और लोककथाओं का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलता है.
फिल्म की स्टार कास्ट
Karakkam में Sreenath Bhasi ने धनुष, Praveen T. J. ने खाजा और Femina George ने पिंकी का किरदार निभाया है. इसके अलावा Abhiram Radhakrishnan, Sidharth Bharathan, Bijukuttan, Manikandan R. Achari, Jean Paul Lal और Midhutty भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra से पहले सरकार की बड़ी चेतावनी, हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, ऐसे रहें सावधान
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
