इस दिन OTT पर एंट्री मारेगी John Abraham की Tehran, देखें प्लॉट, कास्ट और स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म की डिटेल्स
John Abraham की Spy Thriller Tahran का ट्रेलर आ चुका है.
Tehran फिल्म के ट्रेलर के साथ साथ इसकी रिलीज़ डेट के अलावा स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म की सभी डिटेल्स भी सामने आ चुकी हैं.
आइये देखते हैं John Abraham की Tehran की कास्ट, रिलीज़ डेट और OTT प्रीमियर की सम्पूर्ण डिटेल्स.
John Abraham की आगामी फिल्म Tehran का Trailer हाल ही में रिलीज़ हुआ था. इस ट्रेलर में देखा जा सकता है कि यह फिल्म एक बेहतरीन ड्रामा, एक्शन और टेंशन से भरी है. असल में, Tehran Film की कहानी एक असली घटना पर आधारित है. इसके अलावा John Abraham की इस Spy Thriller फिल्म में आपको एक सीक्रेट एजेंट के एक खतरनाक मिशन की जानकारी मिलने वाली है. इसके अलावा ट्रेलर में यह भी देखा जा सकता है कि फिल्म में बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी इंटेंस है. थ्रिलिंग विसुअल्स को आप इसमें देख सकते हैं. कई सीन ऐसे भी हैं जो आपको विचलित कर सकते हैं. आइये अब जानते हैं कि अभी तक Tehran Film को लेकर क्या क्या सामने आया है.
स्टोरी की बात करें तो ट्रेलर से जानकारी मिलती है कि यह राजनीति, युद्ध और रिस्की मिशन को एक दूसरे देश में दिखाने वाली फिल्म है. इसे आप एक दमदार एक्शन-पैक्ड फिल्म के तौर पर देख सकते हैं, जो आपको रोमांच से भर देने वाली है.
Tehran OTT Release Date: कौन से OTT पर देखने को मिलेगी Tehran?
Tehran में आपको John Abraham मुख्य भूमिका में नजर आने वाला है. यह एक Spy Thriller भी है, शायद इसी कारण इस फिल्म को Independence Day 2025 से पहले ही OTT प्लेटफार्म ZEE5 पर रिलीज़ किया जाना तय हुआ है. Release Date की बात करें तो यह 14 अगस्त 2025 को आपके फोन और TV स्क्रीन पर ZEE5 के माध्यम से देखी जा सकती है.
क्या कहता है John Abraham की Tehran का ट्रेलर
Trailer को आप यहाँ नीचे भी देख सकते हैं. इसमें आपको एक्शन से लेकर टेंशन तक सब देखने को मिलने वाला है. इसके अलावा ट्रेलर से यह भी जानकारी मिलती है कि यह कहानी एक सीक्रेट एजेंट की है, जिसका किरदार जॉन अब्राहम की और से निभाया जा रहा है. जॉन अब्राहम की कुछ अन्य फिल्मों की तरह ही इसमें भी धमाकेदार एक्शन देखने को मिलने वाला है.
John Abraham’s Tehran की कास्ट की सम्पूर्ण डिटेल्स
जैसा कि आप अब जान गए हैं कि Tehran में आपको John Abraham देखने को मिलने वाले हैं. हालाँकि, फिल्म में इनका साथ देने के लिए Manushi Chhillar को भी देखा जा सकता है. इस कहानी एक्शन के साथ साथ राजनीति और इमोशन का बेजोड़ मिश्रण देखने को मिलेगा. ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि इस मूवी को देखते हुए आप अपनी स्री बन से चिपक ही जाने वाले हैं.
Tehran के रिलीज़ से पहले ही देख लें ये 5 अन्य फिल्म/वेब सीरीज
Mukhbir: The Story of a Spy
ZEE5 की यह कहानी एक बेहतरीन स्पाई थ्रिलर है. यह कहानी 'मिशन टू पाकिस्तान' बुक से ली गई है. कहानी में देखा जा सकता है कि एक एजेंट जो पाकिस्तान में जासूसी के लिए वहीँ पर रहता है. कहानी में देखा जा सकता है कि कैसे वह भारत को पाकिस्तान के सीक्रेट लाकर देता है. अपने देश की कैसे वह रक्षा करता है, यह सब इस वेब सीरीज में आप देख सकते हैं.
Bard of Blood
Netflix की यह कहानी भी दमदार है. यह कहानी बिलाल सिद्धिकी के एक उपन्यास पर आधारित है. इस कहानी में आपको इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आते हैं. यह वेब सीरीज 7 एपिसोड की है और इसमें आप आपको एक पूर्व IIW agent देखने को मिलता है.
Special Ops
JioHotstar की इस कहानी के बारे में कौन नहीं जानते है. इसमें हिम्मत सिंह नाम के एक एजेंट कैसे अपने देश के लिए अपनी जान भी दांव पर लगा देते है. इस कहानी को लेकर अभी तक तीन सीरीज आ चुकी हैं. सभी के सभी आपको JioHostar पर देखके को मिलने वाली है. आपको इस कहानी को भी जरुर देखना चाहिए. इस वेब सीरीज को नीरज पांडे की और से निर्मित किया गया है, इसे देखकर ही आपको अंदाजा हो जाना चाहिए कि इस कहानी में आपको क्या देखने को मिलने वाला है.
Tanaav
अगर आपके पास SonyLIV का एक्सेस है तो आपने इस वेब सीरीज को जरुर देखा होगा, अगर नहीं देखा है तो आपको इसे भी देखना चाहिए. इसमें आपको बहुत से एजेंट मिलते हैं, जो देश की सेवा में लगे हुए हैं. किस तरह से वह हमारी रक्षा के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं. यह कहानी असल तौर पर Israeli वेब सीरीज Fauda का इंडियन रीमेक है.
The Family Man
Amazon Prime Video पर प्रीमियर होने वाली इस वेब सीरीज में आपको मनोज बाजपयी एक सीक्रेट एजेंट के तौर पर देखने को मिलते हैं. हालाँकि, इसके साथ ही वह एक आम आदमी की तरह ही अपनी ज़िन्दगी अपने परिवार के साथ बिताते हैं. अब वह इन दोनों ही जगह पर अपने आपको कैसे साबित करते हैं, इस कहानी में देखा जा सकता है.