India’s Got Latent Season 2 के साथ वापस आ गए Samay Raina, Netflix और YouTube दोनों पर उपलब्ध, जानें बाकी डिटेल्स
India's Got Latent Season 2 का प्रीमियर 20 जून से
पहले एपिसोड में Alia Bhatt और Sharvari स्पेशल गेस्ट
शो Netflix और YouTube दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध
Samay Raina का लोकप्रिय कॉमेडी और टैलेंट बेस्ड शो India’s Got Latent दूसरे सीजन के साथ वापस आ गया है. शो का दूसरा सीजन शनिवार, 20 जून 2026 को प्रसारित हो गया है. जिसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.
Surveyदिलचस्प बात यह है कि इस बार दर्शक शो को Netflix और YouTube दोनों प्लेटफॉर्म पर एक साथ देख सकेंगे. प्रीमियर एपिसोड में Bollywood एक्ट्रेस Alia Bhatt और Sharvari स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आईं. दोनों कॉमेडियन Balraj Singh Ghai और Aashish Solanki के साथ पैनल में शामिल होंगी.
कब और कहां देखें India’s Got Latent Season 2?
दर्शक India’s Got Latent Season 2 का पहला एपिसोड शनिवार, 20 जून 2026 को शाम 7 बजे आया तो आने वाले एपिसोड को भी आप हर शनिवार को शाम 7 बजे से देख सकते हैं. यह शो स्टैंडअप कॉमेडियन Samay Raina के आधिकारिक YouTube चैनल और Netflix पर उपलब्ध है.
आ रही आलिया भट्ट की Alpha मूवी
Samay Raina ने शनिवार को Instagram पर India’s Got Latent Season 2 के पहले एपिसोड का YouTube लिंक शेयर किया. उन्होंने एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें Alia Bhatt और Sharvari शूटिंग के दौरान हंसते हुए दिखाई दे रही हैं. तस्वीर में Alia Bhatt ने “Alpha” लिखी हुई कैप पहन रखी थी. Alpha उनकी आगामी फिल्म का नाम है, जो 3 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली है.
इस तस्वीर में Samay Raina के अलावा कॉमेडियन Ashish Solanki और Habitat Centre के मालिक Balraj Ghai भी नजर आए. पोस्ट के कैप्शन में Samay Raina ने लिखा, “Are we ready to start the show?” साथ ही उन्होंने Alia Bhatt, Sharvari Wagh और Ashish Solanki को टैग भी किया.
India’s Got Latent पर पुराना विवाद
जो लोग इस मामले से परिचित नहीं हैं, उनके लिए बता दें कि विवाद जनवरी 2025 में शुरू हुआ था. उस समय Ranveer Allahbadia, जिन्हें BeerBiceps के नाम से भी जाना जाता है, Samay Raina के शो India’s Got Latent के एक एपिसोड में गेस्ट के रूप में शामिल हुए थे.
शो के दौरान उन्होंने एक प्रतियोगी से एक बेहद विवादित सवाल पूछा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी देखने को मिली थी. इस विवाद के बाद Samay Raina के शो के सभी एपिसोड YouTube से हटा दिए गए थे. इसके साथ ही Ranveer Allahbadia, Samay Raina, Ashish Chanchlani, Apoorva Makhija और अन्य पैनलिस्ट्स के खिलाफ कई FIR भी दर्ज की गई थीं. अब लंबे समय बाद शो एक बार फिर नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है.
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
