सनी देओल बचाएंगे रहमान डकैत को..कोर्ट में फिर उठेगा ढाई किलो का हाथ, जानें OTT स्ट्रीमिंग डिटेल्स

HIGHLIGHTS

28 साल बाद साथ दिखेंगे सनी और अक्षय

कोर्टरूम ड्रामा 'इक्का' 10 जुलाई को रिलीज

नेटफ्लिक्स पर होगी सनी देओल की OTT एंट्री

सनी देओल बचाएंगे रहमान डकैत को..कोर्ट में फिर उठेगा ढाई किलो का हाथ, जानें OTT स्ट्रीमिंग डिटेल्स

नेटफ्लिक्स ने अपनी आगामी हिंदी कोर्टरूम थ्रिलर ‘इक्का’ की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है. यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी और करीब 28 साल बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. इससे पहले दोनों ने जेपी दत्ता की 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ में साथ काम किया था.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फिल्म की कहानी

‘इक्का’ की कहानी एक सम्मानित और ईमानदार वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे मजबूरी में एक हत्या के आरोपी का बचाव करना पड़ता है. यह वही शख्स है जिसका करियर उसने कभी अदालत में बर्बाद कर दिया था. यह केस उसके सिद्धांतों और परिवार दोनों को कठिन परीक्षा में डाल देता है, क्योंकि उसका अतीत और वर्तमान आमने-सामने आ जाते हैं.

फिल्म में सनी देओल ईमानदार वकील की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अक्षय खन्ना उस हत्या के आरोपी के किरदार में हैं, जिसका अतीत वकील से जुड़ा हुआ है. तिलोत्तमा शोम एक दृढ़ निश्चयी सरकारी वकील की भूमिका में हैं, जो हर हाल में न्याय सुनिश्चित करना चाहती हैं. वहीं दिया मिर्जा पत्नी और मां के किरदार में नजर आएंगी, जो बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच अपने परिवार को संभालने की कोशिश करती है.

निर्देशन और निर्माण

‘इक्का’ का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है, जबकि इसकी कहानी अल्थिया कौशल और मयंक तिवारी ने लिखी है. फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा और सपना मल्होत्रा ने Alchemy Films के बैनर तले किया है. सपना मल्होत्रा फिल्म की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी हैं.

यह नेटफ्लिक्स के साथ सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की दूसरी ओरिजिनल फिल्म है. इससे पहले उन्होंने ‘महाराज’ का निर्देशन किया था.

फिल्म को लेकर निर्देशक ने कहा, “मुझे ‘इक्का’ की ओर सबसे ज्यादा आकर्षित इस बात ने किया कि यह सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं है, बल्कि यह व्यक्तिगत रिश्तों, भावनात्मक संघर्षों और न्याय की तलाश की कहानी भी है. सनी देओल, अक्षय खन्ना, दिया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम जैसे शानदार कलाकारों के साथ इस कहानी को पर्दे पर लाना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा.”

पूरी स्टार कास्ट

फिल्म में सनी देओल, अक्षय खन्ना, दिया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, संजीदा शेख, शिशिर शर्मा और आकांक्षा रंजन कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

इस फिल्म की खास बातें

‘इक्का’ कई मायनों में खास फिल्म साबित होने वाली है. यह फिल्म सनी देओल की ओटीटी डेब्यू फिल्म है. साथ ही वह 33 साल बाद एक बार फिर वकील की भूमिका में दिखाई देंगे. इससे पहले उन्होंने 1993 की फिल्म ‘दामिनी’ में वकील का किरदार निभाया था.

वहीं अक्षय खन्ना के लिए यह फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद उनकी पहली रिलीज होगी. ‘इक्का’ की घोषणा सबसे पहले फरवरी 2026 में मुंबई में आयोजित नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेंट स्लेट इवेंट के दौरान की गई थी.

कब और कहां देखें?

‘इक्का’ का प्रीमियर 10 जुलाई 2026 को होगा. यह फिल्म दुनियाभर में Netflix पर एक्सक्लूसिव स्ट्रीम होगी. Netflix India ने 13 जून को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का रिलीज पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, “तारीख आ गई है. कानून के खेल में इक्का जल्द उतरेगा. देखिए ‘इक्का’, 10 जुलाई से, सिर्फ Netflix पर.”

यह भी पढ़ें: Airtel-Jio और Vi ने एकसाथ पेश किया 798 रुपये वाला प्रीपेड डेटा पैक, बेनिफिट्स जान हो जाएंगे खुश, FIFA देखने वालों की मौज

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile