Housefull 5 की OTT रिलीज़: कौन है असली जॉली? जल्दी ही ऑनलाइन मिलेगा जवाब, कब और कहाँ देखें?
Housefull 5 को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि इसे Amazon Prime Video पर स्ट्रीम किया जाने वाला है।
हालांकि, अभी के लिए OTT पर Housefull 5 के Premier की ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि Housefull 5 को July के अंत तक या अगस्त 2025 की शुरुआत में स्ट्रीमिंग के लिए ऑनलाइन उपलब्ध करा जा सकता है।
लगभग छह साल के अंतराल के बाद अक्षय कुमार की जानी मानी कॉमेडी हाउसफुल सीरीज अपनी पांचवीं कड़ी हाउसफुल 5 के साथ वापसी कर चुकी है। इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर कई बड़े रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। जानकारी के लिए बता देते हैं कि Housefull 5 फिल्म को 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, इसके बाद से इसे दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही है। यह फिल्म अपने कॉमेडी सीन्स के लिए, सितारों से सजी कास्ट और रोचक कहानी के साथ एक बेस्ट इंटरटैनमेंट पैकेज है। आइए जानते है कि आखिर हाउसफुल 5 की कास्ट, स्टोरी और OTT पर इसकी स्ट्रीमिंग डिटेल्स क्या हैं।
हाउसफुल 5 ओटीटी रिलीज: टाइम और प्लेटफॉर्म
हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि हाउसफुल 5 अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाने वाली है। आमतौर पर बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों से रिलीज होने के करीब दो महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आती हैं। ऐसे में प्रशंसक जुलाई के आखिरी हफ्ते या अगस्त 2025 की शुरुआत में प्राइम वीडियो पर इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं।
हाउसफुल 5 की कास्ट की सम्पूर्ण डिटेल्स
यह फिल्म हाउसफुल यूनिवर्स के कई परिचित चेहरों को एक साथ दिखा रही है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख नजर आएंगे। इनके साथ जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, और सोनम बाजवा भी इस फिल्म में आपको नजर आने वाली हैं। इतने पर ही इस फिल्म की कास्ट खत्म नहीं होती है।
फिल्म में सौंदर्या शर्मा, जॉनी लिवर, फरदीन खान, और चित्रांगदा सिंह हैं। और मजेदार बात यह कि संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरेरा, श्रेयस तलपड़े, चंकी पांडे, रणजीत, और नाना पाटेकर जैसे सितारों भी इस फिल्म में नजर आ रहे हैं, इनके होने से हाउसफुल 5 और भी ज्यादा रोचक और शानदार बन जाती है। शायद इसी कारण यह रिलीज के इतने समय के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती जा रही है।
हाउसफुल 5 कहानी की सम्पूर्ण डिटेल्स
फिल्म की कहानी एक बेहतरीन क्रूज जहाज पर सेट है, जहां एक अमीर बुजुर्ग अपनी 100वें जन्मदिन की पार्टी मना रहे हैं। लेकिन कहानी तब पलट जाती है जब उनकी अचानक मौत हो जाती है, और वे अपनी सारी संपत्ति अपने बेटे जॉली को छोड़ जाते हैं। मगर मामला तब और उलझ जाता है जब तीन लोग इस संपत्ति पर अपना दावा ठोक देते हैं। अब असली जॉली कौन है, इसी को लेकर कहानी आगे बढ़ती है।
भ्रम को सुलझाने के लिए डीएनए टेस्ट की व्यवस्था की जाती है, लेकिन सच सामने आने से पहले टेस्ट करने वाला डॉक्टर भी मरा हुआ मिलता है। फिर मंच पर आते हैं दो कॉमेडी करने वाले अजीबोगरीब पुलिसवाले, जिन्हें संजय दत्त और जैकी श्रॉफ के तौर पर देखा जा सकता है, इस रहस्य को सुलझाने की जिम्मेदारी लेते हैं। फिर आगे क्या होता है, आइए जानते हैं।